Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: *जिले में उर्वरक विक्रेताओं पर प्रशासन सख्त, औचक निरीक्षण कर की जा रही कार्यवाही
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

*जिले में उर्वरक विक्रेताओं पर प्रशासन सख्त, औचक निरीक्षण कर की जा रही कार्यवाही

Admin
Admin April 7, 2026 CHHATTISGARH sakti
Share
3 Min Read

कालाबाजारी और महंगे दाम पर खाद बेचने वालों पर सख्ती, किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद उपलब्ध कराने के निर्देश

सक्ती :- 07 अप्रैल 2026। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन एवं उप संचालक कृषि तरुण प्रधान के मार्गदर्शन में जिले में नकली खाद निर्माण, कालाबाजारी और अधिक कीमत पर बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिला एवं विकासखंड स्तर पर टीमों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। निजी और सहकारी उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर अनियमितताएं पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही करते हुए कई फर्मों के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील हसौद के मेसर्स तरुण हार्डवेयर एवं प्लाई सेंटर तथा तहसील जैजैपुर के भातमाहूल स्थित मेसर्स सक्ती आधुनिक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के विक्रय पर 21 दिनों के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं विकासखंड मालखरौदा के मेसर्स बद्रीप्रसाद साहू (मुडपार) एवं मेसर्स कमल (बीरभाठा) सहित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित कलमा एवं मडवा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसी क्रम में मेसर्स धनलक्ष्मी कृषि केन्द्र लवसरा के विक्रय स्थल और गोदाम का भी निरीक्षण किया गया, जहां उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के तहत प्रावधानों के उल्लंघन पाए जाने पर विक्रय प्रतिबंधित किया गया। इस प्रकार कुल 7 फर्म संचालकों पर तत्काल प्रभाव से विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है। निरीक्षण के दौरान स्टॉक सूची का अद्यतन नहीं होना, स्टैकिंग में अनियमितता तथा पीओएस स्टॉक और भौतिक स्टॉक में अंतर जैसी कमियां पाई गईं। सभी संबंधित फर्म संचालकों को 7 दिवस के भीतर वैध दस्तावेजों के साथ जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा प्राधिकार पत्र निलंबन की कार्यवाही की जाएगी।
जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि खरीफ सीजन में किसानों को उचित मूल्य पर उच्च गुणवत्ता वाले खाद, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए संबंधित निरीक्षकों को नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि कालाबाजारी या अधिक मूल्य पर बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। निरीक्षण के दौरान जिला नोडल अधिकारी सुमान पैकरा, सहायक नोडल अधिकारी कृतराज, सहायक विकासखंड अधिकारी (जैजैपुर) राजेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, उर्वरक निरीक्षक मनोहर कुमार रात्रे, प्रवीण कुमार यादव, राजेन्द्र कुमार पटेल, जितेंद्र कुमार साहू सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin April 7, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article तीन माह का खाद्यान्न एकमुश्त वितरण की तैयारी
Next Article अज्ञात वाहन के टक्कर से बाईक सवार कि मौत

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 25, 2026
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?