Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ पर छाल पुलिस की दोहरी कार्रवाई, 2 आरोपी पकड़े गए, भारी मात्रा में स्क्रैप जब्त
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खाटूश्याम से सांवलिया सेठ और महाकाल-ओंकारेश्वर तक, मुकेश पटेल ने साथियों संग किए दर्शन
CHHATTISGARH
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH
जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ पर छाल पुलिस की दोहरी कार्रवाई, 2 आरोपी पकड़े गए, भारी मात्रा में स्क्रैप जब्त

Admin
Admin April 7, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
4 Min Read

छाल पुलिस ने घेराबंदी कर ऑटो में ले जा रहे अवैध कबाड़ सहित आरोपी गिरफ्तार — दूसरी कार्रवाई में डंप किया गया स्क्रैप जब्त

“ऑपरेशन प्रहार” में लगातार एक्शन — अवैध कबाड़ कारोबारियों पर सख्ती जारी

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — चोरियों में अंकुश लगाने अवैध कबाड़ और चोरी के माल के कारोबार पर भी पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है, कार्रवाई जारी रहेगी

रायगढ़ :- 7 अप्रैल । एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में जिले में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना छाल पुलिस द्वारा कल ग्राम भ्रमण के दौरान लात खेदापाली क्षेत्र में अवैध कबाड़ के विरुद्ध दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।

- Advertisement -
Ad image

ऑटो में अवैध कबाड़ परिवहन करते आरोपी को पुलिस ने दबोचा — घेराबंदी कर पकड़ा गया
थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नसिर खान के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ऑटो वाहन क्रमांक सीजी 12 ए एक्स 0598 में लोहे, टीना एवं स्क्रैप का अवैध कबाड़ भरकर खरसिया की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम चंद्रशेखरपुर ऐडू बरभौना चौक के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका गया।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम चंचल राय पिता वृंदा राय उम्र 26 वर्ष निवासी जिला आरा (बिहार) हाल मुकाम चंद्रशेखरपुर ऐडू थाना छाल बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें लगभग 02 क्विंटल लोहे, टीना एवं स्क्रैप का कबाड़ मिला, जिसकी कीमत लगभग 20,000 रुपये है । आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर कबाड़ को जप्त कर कार्रवाई की गई।

खेदापाली में अवैध कबाड़ डंप करने वाले आरोपी पर कार्रवाई — बिना दस्तावेज स्क्रैप जब्त

दूसरी कार्रवाई में दिनांक 05.04.2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लात खेदापाली में एक व्यक्ति खुले स्थान पर लोहे एवं टीना का अवैध कबाड़ डंप कर रखा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की गई, जहां एक व्यक्ति कबाड़ के पास मौजूद मिला।

पूछताछ में उसने अपना नाम अजीजुल हक पिता स्व. शिश मोहम्मद उम्र 57 वर्ष निवासी वर्तमान खेदापाली थाना छाल बताया। मौके पर रखे लगभग 02 क्विंटल लोहे, टीना एवं स्क्रैप के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, जिस पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। चोरी का माल होने की संदेह पर उक्त कबाड़, जिसकी कीमत लगभग 20,000 रुपये है, को विधिवत जप्त किया गया।
दोनों मामलों में थाना छाल में इस्तगासा क्रमांक 04/2026 एवं 05/2026 के तहत धारा 35 (क)(ड) बीएनएसएस/303(2) बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक नसिर खान, प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, शंकर क्षत्रिय, आरक्षक राजेश राठौर, उमेंद्र उरांव, सतीश जगत एवं प्रबंध राठिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

“ऑपरेशन प्रहार के तहत जिले में अवैध कबाड़ एवं चोरी के माल के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्ति तत्काल इसे बंद करें, अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin April 7, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article बिलासपुर में पुलिस आरक्षक पर कार्रवाई: वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी
Next Article ऑपरेशन अंकुश” में ऑनलाइन सट्टा और जुआ पर बड़ा प्रहार, अलग-अलग कार्रवाई में 9 आरोपी पकड़े गए

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खाटूश्याम से सांवलिया सेठ और महाकाल-ओंकारेश्वर तक, मुकेश पटेल ने साथियों संग किए दर्शन
CHHATTISGARH November 3, 2026
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh November 2, 2026
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026
जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026

Popular Post

खाटूश्याम से सांवलिया सेठ और महाकाल-ओंकारेश्वर तक, मुकेश पटेल ने साथियों संग किए दर्शन
CHHATTISGARH
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH
जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?