Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सरिया में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया में भाजपा की मंडल कार्यशाला संपन्न
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में भाजपा की मंडल कार्यशाला संपन्न
CHHATTISGARH Kharsiya
सक्ती में विकास का बड़ा आयोजन: 11 सितंबर को जेठा में शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में 121.70 करोड़ के 38 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
CHHATTISGARH sakti
जयस्तंभ चौक की दो किराना दुकानों में सेंधमारी का खुलासा, 2.64 लाख रुपये नकद और 1.508 किलो चांदी समेत 6.30 लाख की संपत्ति बरामद
CHHATTISGARH Gharghoda
उमेश नन्दकुमार पटेल ने संगठन सृजन अभियान को लेकर के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर हुआ मंथन
नई दिल्ली
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

सरिया में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ

Admin
Admin March 30, 2026 Uncategorized
Share
6 Min Read

सरिया।भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि से देशव्यापी ‘महा-प्रशिक्षण अभियान’ शुरू किया है।इस देशव्यापी ‘महा-प्रशिक्षण अभियान’ के तहत प्रदेश,संभाग व जिला के बाद मण्डल स्तर पे कार्यशाला आयोजित किए जा रहे हैं।
जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में भाजपा के संगठनात्मक दो दिवसीय मण्डल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शनिवार व रविवार को सरिया स्थित सांस्कृतिक भवन में सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण वर्ग का प्रथम सत्र (उद्घाटन सत्र ) छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही के मुख्य आतिथ्य एवं मण्डल भाजपा अध्यक्ष प्रदीप सतपथी के अध्यक्षता तथा जिला भाजपा उपाध्यक्ष द्वय स्वप्निल स्वर्णकार एवं मनोहर पटेल,जिला भाजपा सोशल

मीडिया के संयोजक चूड़ामणि पटेल,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुरारी नायक,नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल,उपाध्यक्ष अरूण शराफ, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरिता नायक,कृषि व्यवसाय उद्यमिता प्रकल्प के प्रदेश संयोजक कैलाश पण्डा, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सेवक पटेल,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री परदेशी प्रधान,पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रामकुमार

- Advertisement -
Ad image

नायक,पूर्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष पुनीतराम चौहान के विशिष्ट आतिथ्य में महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
वहीं इस प्रशिक्षण वर्ग के अष्टम सत्र (समापन सत्र) सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक के आतिथ्य में एवं पूर्व मण्डल भाजपा उपाध्यक्ष गजपति डनसेना की अध्यक्षता में दीप विसर्जन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यकर्ताओं को गढ़ने का काम करता है प्रशिक्षण वर्ग:शंकर अग्रवाल

दुनिया में हमारी पहचान एक विशेष कार्यपद्धति वाले दल के रूप में होती है।इस कार्यपद्धति के आधार पर ही भारतीय जनता पार्टी देश ही नहीं विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बना है।ऐसी कार्यपद्धति के लिए प्रशिक्षण जरूरी है।ये प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को गढ़ने का काम करते हैं।आप सभी वर्ग में प्रशिक्षण प्राप्त करके अपने मण्डल को आदर्श मण्डल बनाने का काम करें।यह बात सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा संगठन के प्रभारी शंकर अग्रवाल ने रविवार को सरिया में आयोजित प्रशिक्षण

शिविर के षष्ठम सत्र को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी का चेहरा होते हैं।आपका आचरण,आपकी कार्यपद्धति और आपका व्यवहार ही समाज में भारतीय जनता पार्टी का स्वरूप होता है।आप लोग चलतीं-फिरती भारतीय जनता पार्टी हैं।

श्री अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ता प्रशिक्षित होगा तो पार्टी मजबूत होता है।हम प्रशिक्षण प्राप्त करके अपने मण्डल में परिश्रम और प्रयत्नों की पराकाष्ठा के साथ हम संकल्प लें कि हमारा संगठन जहां कमजोर है,उसे अपनी लगन व मेहनत से मजबूत करेंगे।
उन्होंने लगातार प्रवास पर जोर देते हुए कहा कि प्रवास से संगठन खड़े होते हैं। हमारे पुरखों ने लगातार प्रवास करके संगठन को विस्तारित किया है।

आठ सत्रों में आठ विषयों का हुआ प्रतिपादन

इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के कुल आठ सत्र में आठ विषयों पर वक्ताओं ने अपनी बात रखी।
कार्यशाला का संचालन जिला भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष राधामोहन पाणिग्राही एवं जिला शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक जुगल किशोर अग्रवाल ने किया।
प्रथम दिन दो सत्र हुए जिनमें प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति,विरासत एवं धरोहर तथा पूर्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष पुनीतराम चौहान ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर अपने विचार रखें।
दूसरे दिन छ: सत्र हुए जिनमें प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य सुभाष जालान ने कार्यपद्धति,प्रदेश भाजपा प्रवक्ता वेदराम जांगड़े ने कार्यविस्तार की हमारी दृष्टि, आईटी सेल के जिला संयोजक रितेश अजगल्ले ने सोशल मीडिया,AI,नमो ऐप व सरल ऐप, जिला भाजपा संगठन प्रभारी शंकर अग्रवाल ने भाजपा का इतिहास एवं विकास,प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य व पूर्व विधायक कामदा जोल्हे ने बूथ प्रबंधन,आगामी कार्यक्रम,बूथ स्तरीय कार्यक्रम,मन की बात एवं अष्टम सत्र समापन सत्र में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक ने अपनी सरकारों की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन विषय पर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उसे जन-जन तक प्रचार प्रसार करने की बात कही।
अपनी सारगर्भित वक्तव्य में उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार भाव के साथ चलने वाला राजनीतिक दल है।हम कार्यकर्ता के साथ परिवार भाव से काम करें।उसके दु:ख-सुख में शामिल हों।
श्री नायक ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता हमसे सीखता व और समझता है। हमें अपना धैर्य और उत्साह कभी कम नहीं होने देना चाहिए।हम अपनी विचारधारा को मजबूत करते हुए देश के खिलाफ जहर फैलाने वालों का डटकर मुकाबला करें
उन्होंने कहा कि हम अपनी विचारधारा को पढ़ें और सरकार की योजनाओं के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान करें!

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य

सक्षम कार्यकर्ता-सशक्त संगठन निर्माण हेतु प्रशिक्षण भाजपा की एक सतत् प्रक्रिया है।जिसका मूल उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा,कार्यपद्धति और व्यवहार से प्रशिक्षित कर व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण करना है ये बातें सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा के उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार ने कहीं।
उन्होंने बताया कि संगठन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा,आचार और व्यवहार से प्रशिक्षित करने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ओर से देश भर में यह महा-प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने में इनकी रही महती भूमिका

सरिया में आयोजित द्विदिवसीय प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में सरिया मण्डल भाजपा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य,सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ देवतुल्य कार्यकर्ताओं,युवा मोर्चा के नौजवान साथियों सहित सेवा सहकारी समितियों के प्राधिकृत अधिकारी एवं भाजपा समर्थित सरपंचों की महती भूमिका रही।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin March 30, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article व्हीएलसीटीपीपी सक्ती के टीबी मरीजों के लिए बना निक्षय मित्र
Next Article हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर से ट्रांसफार्मर हटाने की प्रक्रिया शुरू, जनप्रतिनिधियों की पहल से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया में भाजपा की मंडल कार्यशाला संपन्न
CHHATTISGARH Kharsiya September 10, 2026
खरसिया में भाजपा की मंडल कार्यशाला संपन्न
CHHATTISGARH Kharsiya September 10, 2026
सक्ती में विकास का बड़ा आयोजन: 11 सितंबर को जेठा में शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में 121.70 करोड़ के 38 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
CHHATTISGARH sakti September 10, 2026
जयस्तंभ चौक की दो किराना दुकानों में सेंधमारी का खुलासा, 2.64 लाख रुपये नकद और 1.508 किलो चांदी समेत 6.30 लाख की संपत्ति बरामद
CHHATTISGARH Gharghoda September 10, 2026
उमेश नन्दकुमार पटेल ने संगठन सृजन अभियान को लेकर के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर हुआ मंथन
नई दिल्ली September 10, 2026

Popular Post

खरसिया में भाजपा की मंडल कार्यशाला संपन्न
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में भाजपा की मंडल कार्यशाला संपन्न
CHHATTISGARH Kharsiya
सक्ती में विकास का बड़ा आयोजन: 11 सितंबर को जेठा में शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में 121.70 करोड़ के 38 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
CHHATTISGARH sakti
जयस्तंभ चौक की दो किराना दुकानों में सेंधमारी का खुलासा, 2.64 लाख रुपये नकद और 1.508 किलो चांदी समेत 6.30 लाख की संपत्ति बरामद
CHHATTISGARH Gharghoda
उमेश नन्दकुमार पटेल ने संगठन सृजन अभियान को लेकर के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर हुआ मंथन
नई दिल्ली

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?