Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: व्हीएलसीटीपीपी सक्ती के टीबी मरीजों के लिए बना निक्षय मित्र
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

व्हीएलसीटीपीपी सक्ती के टीबी मरीजों के लिए बना निक्षय मित्र

Admin
Admin March 26, 2026 CHHATTISGARH sakti
Share
7 Min Read

विश्व क्षय रोग दिवस पर सक्ती के टीबी मरीजों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए व्हीएलसीटीपीपी की ओर से दिए गए पोषक आहार किट।
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोगियों को छह महीने तक पोषक आहार की आपूर्ति के लिए कटिबद्ध व्हीएलसीटीपीपी।
निःशुल्क चलित स्वास्थ्य शिविरों और चिकित्सा जांच के जरिए व्हीएलसीटीपीपी ने सक्ती में किया अपने स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार।

सिंघीतराई, सक्ती :- 26 मार्च 2026।विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (व्हीएलसीटीपीपी) की ओर से सक्ती के क्षय रोग से पीड़ित 50 मरीजों को पोषण आहार प्रदान किए गए। जेठा स्थित कलेक्टर कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में सक्ती कलेक्टर अमृत विकास टोपनो ने जिला प्रशासन, व्हीएलसीटीपीपी एवं राज्य क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अधिकारियों की उपस्थिति में क्षय रोग पीड़ितों को पोषण आहार किट प्रदान किए। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत व्हीएलसीटीपीपी ने क्षय रोग से पीड़ित मरीजों को उनके निक्षय मित्र के तौर पर छह महीने तक पोषण सहायता प्रदान करने की कटिबद्धता जताई है। क्षय रोग के उन्मूलन की दिशा में भारत सरकार द्वारा संचालित मिशन में योगदान तथा सामुदायिक स्वास्थ्य की मजबूती की दिशा में व्हीएलसीटीपीपी की यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है।

निक्षय मित्र भारत के फ्लैगशिप टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक पहल है। इसके तहत उद्योगों, व्यक्तियों और संस्थानों को क्षय के मरीजों को पोषक आहार उपलबध कराने, रोग की जांच एवं उपचार में सहायता के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

- Advertisement -
Ad image

वर्तमान में सक्ती जिले में टीबी के लगभग 250 रोगी हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चिह्नित रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्राथमिकता के आधार पर पोषण संबंधी मदद दी जा रही है। वेदांता पावर के सामुदायिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम ‘आरोग्य’ के अंतर्गत अत्याधिक जरूरतमंद रोगियों को प्रतिमाह पोषण किट दिए जाएंगे। इस किट में दालें, फलियां, सोया-आधारित सप्लीमेंट और खाना पकाने के तेल शामिल हैं ताकि मरीजों को भरपूर कैलोरी और प्रोटीन मिल सके।

पोषाहार वितरण कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल, स्टेट पीएमटीबीएम कंसल्टेंट दीक्षा पुरी, जिला क्षय अधिकारी डॉ. संत राम सिदार, जिला कार्यक्रम समन्वयक विनोद राठौर और वेदांता पावर सेक्टर की सीएसआर प्रमुख कृतिका भट्ट उपस्थित थीं।

व्हीएलसीटीपीपी के सहयोग की सराहना करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल ने कहा कि ‘‘क्षय रोग राष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में गंभीर चुनौती बना हुआ है। उपचार और पोषण संबंधी कमियों को दूर करने में कॉर्पोरेट की भागीदारी अहम है। निक्षय मित्र के रूप में व्हीएलसीटीपीपी के योगदान से जरूरतमंद रोगियांे को मदद मिल रही है। कंपनी की प्रतिबद्धता से प्रत्येक रोगी को उपचार के दौरान पोषण संबंधी देखभाल और सम्मान के साथ स्वस्थ्य जीवन का निर्माण सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।’’

छह महीने की सहायता अवधि के दौरान व्हीएलसीटीपीपी सभी 50 रोगियों की स्वास्थ्य प्रगति की निगरानी के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर काम करेगा।

निक्षय मित्र कार्यक्रम पर वेदांता पावर बिजनेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजिंदर सिंह आहूजा ने कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत बनाने के विजन के अनुरूप वेदांता पावर हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर है। टीबी की चुनौती से निपटने के लिए सरकारों, स्वास्थ्य सेवा संस्थानों, उद्योगों और समुदायों को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है। 50 रोगियों को छह महीने की पोषण सहायता प्रदान कर हमारा लक्ष्य उपचार के परिणामों को बेहतर बनाना तथा उन्हें स्वस्थ व मजबूत जीवन जीने में मदद करना है।’’

व्हीएलसीटीपीपी के मुख्य प्रचालन अधिकारी देवेंद्र कुमार पटेल ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन के समन्वयन में काम करने हेतु व्हीएलसीटीपीपी तत्पर हैं। हमारा प्रयास टीबी के मरीजों को पूर्ण रूप से स्वस्थ बनने में मदद करना है ताकि वे मुख्य धारा से जुड़कर देश के उत्तरोत्तर विकास में योगदान कर सकें। श्री पटेल ने टीबी मरीजों को उत्तम स्वास्थ की शुभकामनाएं दीं।

क्षय उन्मूलन अभियान में योगदान के साथ ही व्हीएलसीटीपीपी की ओर से ग्राम पंचायत सिंघीतराई, निमोही एवं ओड़ेकेरा में पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन के सहयोग से निःशुल्क चलित स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है। चलित स्वास्थ्य इकाई में एमबीबीएस डॉक्टर के साथ अन्य प्रशिक्षित चिकित्साकर्मी सेवाएं दे रहे हैं। पूर्व निर्धारित स्थानों पर प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं जहां जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएगी। मुधमेह, उच्च रक्तचाप, खून की कमी सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की सुविधा इकाई में मौजूद हैं। सामान्य बीमारियों के लिए दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध हैं। अब तक आयोजित शिविरों से लगभग 700 जरूरतमंद लाभान्वित हुए हैं।

वेदांता पावर के बारे में: वेदांता समूह भारत के सबसे बड़े निजी थर्मल ऊर्जा उत्पादकों में से एक है, जिसके पास 12,000 मेगावाट से अधिक थर्मल पावर उत्पादन करने की क्षमता है। देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने और उत्पादन में केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए वेदांता पावर समर्पित है। वेदांता पावर के प्लांट मानसा, पंजाब (तलवंडी साबो पावर लिमिटेड), सिंघीतराई, छत्तीसगढ़ (वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट), तिरुपति, आंध्र प्रदेश (मीनाक्षी एनर्जी लिमिटेड) और झारसुगु़ड़ा, ओडिशा (झारसुगुड़ा आईपीपी प्लांट) स्थित हैं। इन संयंत्रों की कुल स्थापित क्षमता 4,780 मेगावाट है, जो देश भर में विभिन्न डिस्कॉम, उपयोगिताओं और उद्योगों को ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin March 26, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी — रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाठग विवेक कुमार शर्मा दुर्ग से गिरफ्तार
Next Article सरिया में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?