Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत हितग्राहियों को राशि वितरण के अवसर पर सक्ती जिले में आयोजित किया गया जिला स्तरीय कार्यक्रम
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
वेल विशर फाउंडेशन ने चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान
CHHATTISGARH
वरिष्ठ पत्रकार गोपालकृष्ण नायक ‘देहाती’ को पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
CHHATTISGARH Kharsiya
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत हितग्राहियों को राशि वितरण के अवसर पर सक्ती जिले में आयोजित किया गया जिला स्तरीय कार्यक्रम

Admin
Admin March 25, 2026 CHHATTISGARH sakti
Share
4 Min Read

मुख्यमंत्री ने सक्ती जिले के 10766 हितग्राहियों के खाते में 10.76 करोड़ रुपये की राशि किए हस्तांतरित

सक्ती :- 25 मार्च। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत बलौदाबाजार के पंडित चक्रपाणि शुक्ल हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में आयोजित प्रदेश स्तरीय आदान राशि वितरण कार्यक्रम में रिमोट का बटन दबाकर राज्य के 4 लाख 95 हजार 965 हितग्राहियों के खाते में 495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये हस्तांतरित किए। इस योजना से सक्ती जिले के 10766 हितग्राहियों के खाते में 10 करोड़ 76 लाख 60 हजार रुपये की राशि अंतरित हुई। जिनमें ग्रामीण क्षेत्र के 8551 और नगरीय निकाय क्षेत्र के 2215 हितग्राही शामिल हैं।

इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल, जिला पंचायत सदस्य विद्या सिदार उपस्थित रहे। इस अवसर पर कमल किशोर पटेल ने कहा कि यह योजना भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए आर्थिक संबल साबित हो रही है। इससे जरूरतमंद परिवारों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आयेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विद्या सिदार ने कहा कि शासन की यह पहल ग्रामीण परिवारों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हितग्राहियों को इस सहायता राशि का सही उपयोग कर अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने कहा कि शासन की यह महत्वाकांक्षी योजना भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के लिए एक मजबूत सहारा है। इससे उन्हें आर्थिक सुरक्षा के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने हितग्राहियों से अपील की कि वे प्राप्त राशि का उपयोग अपनी आवश्यकताओं एवं आजीविका के साधनों को सुदृढ़ करने में करें, ताकि उनके जीवन स्तर में स्थायी सुधार आ सके। जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के एस पैंकरा, जनपद पंचायत सक्ती सीईओ निखिल कश्यप सहित जनप्रतिनिधि, तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को आर्थिक रूप से संबल बनाने के लिए शुरू की गई एक प्रमुख योजना है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के भूमिहीन कृषि श्रमिकों को सशक्त बनाना है। भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रूपए की वित्तीय सहायता सीधे हितग्राही के बैंक खाते में दी जाती है। इस योजना में भूमिहीन कृषि मजदूरों के साथ वनोपज संग्राहक भूमिहीन परिवार, चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी आदि पौनी-पसारी व्यवस्था से संबद्ध भूमिहीन परिवार भी शामिल हैं। इनके अलावा अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासियों के देवस्थल में पूजा करने वाले पुजारी, बैगा, गुनिया, माँझी परिवारों को भी शामिल किया गया है।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin March 25, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article जिले के 32 हजार भूमिहीन मजदूरों को मिला आर्थिक संबल
Next Article कलमा में अवैध रेत उत्खनन पर आधी रात बड़ी कार्रवाई, 2 पोकलेन और 8 डंपर जब्त

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026
वेल विशर फाउंडेशन ने चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान
CHHATTISGARH October 10, 2026
वरिष्ठ पत्रकार गोपालकृष्ण नायक ‘देहाती’ को पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026

Popular Post

मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
वेल विशर फाउंडेशन ने चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान
CHHATTISGARH
वरिष्ठ पत्रकार गोपालकृष्ण नायक ‘देहाती’ को पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
CHHATTISGARH Kharsiya
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?