Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: एनएच-49 बना ‘खूनी हाईवे’, वेदांता रेलवे साइडिंग के पास हादसे में युवा व्यवसायी भूषण छाबड़ा की मौत
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
अभियान संवेदना का असर: दुष्कर्म व पॉक्सो मामलों में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने ठोस कार्ययोजना पर जोर, कलेक्टर-एसएसपी ने की समीक्षा
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर की सख्ती का असर: तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
CHHATTISGARH RAIGARH
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ति जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
CHHATTISGARH sakti
चारमार गांव में शराबबंदी के लिए ग्रामीणों का मोर्चा: थाना प्रभारी से सहयोग और कार्रवाई की गुहार
CHHATTISGARH Gharghoda
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

एनएच-49 बना ‘खूनी हाईवे’, वेदांता रेलवे साइडिंग के पास हादसे में युवा व्यवसायी भूषण छाबड़ा की मौत

Admin
Admin March 13, 2026 CHHATTISGARH Kharsiya
Share
3 Min Read

खरसिया :- नेशनल हाईवे-49 पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने एक बार फिर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरुवार की रात कुनकुनी स्थित वेदांता रेलवे साइडिंग के पास हुए सड़क हादसे में खरसिया के युवा व्यवसायी भूषण छाबड़ा (45 वर्ष), पिता नवरत्न छाबड़ा की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए भूषण छाबड़ा को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार भूषण छाबड़ा रोजाना की तरह चपले से अपना व्यवसायिक कार्य समाप्त कर शाम लगभग 7 बजे दुकान बंद कर खरसिया लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-49 पर वेदांता साइडिंग के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
इस घटना के बाद एक बार फिर एनएच-49 पर हो रही लगातार दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। खासकर वेदांता रेलवे साइडिंग के गेट नंबर 1 और 2 के आसपास बार-बार होने वाले हादसों को लेकर नागरिक प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि साइडिंग से निकलने वाली भारी ट्रकों की आवाजाही सीधे नेशनल हाईवे पर होती है। हाईवे पर चलने वाले वाहनों को कंपनी गेट से निकलने वाली ट्रकें समय पर दिखाई नहीं देतीं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं कंपनी से निकलने वाले ट्रक चालकों को भी हाईवे का ट्रैफिक स्पष्ट रूप से नजर नहीं आता।आरोप है कि कंपनी गेट और नेशनल हाईवे के बीच सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। न तो यहां पर्याप्त संकेतक लगाए गए हैं और न ही स्पीड कंट्रोल या ट्रैफिक व्यवस्था की कोई ठोस व्यवस्था दिखाई देती है। इसके कारण लगातार हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है।

इधर, इस हादसे से छाबड़ा परिवार में शोक का माहौल है। पत्नी और बच्चे घर पर उनके लौटने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अचानक आई हादसे की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। 45 वर्ष की उम्र में इस तरह सड़क हादसे में हुई मौत ने पूरे नगर को भी झकझोर दिया है।नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि एनएच-49 पर वेदांता साइडिंग के पास हो रही दुर्घटनाओं की गंभीरता से जांच कर तत्काल सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin March 13, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध सागौन लकड़ी सहित आरोपी पकड़ाया
Next Article प्रभारी चन्द्रदेव राय और जिला अध्यक्ष नेगी ने रायगढ़ कॉंग्रेस भवन में लिया बैठक

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

अभियान संवेदना का असर: दुष्कर्म व पॉक्सो मामलों में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 11, 2026
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने ठोस कार्ययोजना पर जोर, कलेक्टर-एसएसपी ने की समीक्षा
CHHATTISGARH RAIGARH September 11, 2026
कलेक्टर की सख्ती का असर: तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
CHHATTISGARH RAIGARH September 11, 2026
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ति जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
CHHATTISGARH sakti September 11, 2026
चारमार गांव में शराबबंदी के लिए ग्रामीणों का मोर्चा: थाना प्रभारी से सहयोग और कार्रवाई की गुहार
CHHATTISGARH Gharghoda September 11, 2026

Popular Post

अभियान संवेदना का असर: दुष्कर्म व पॉक्सो मामलों में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने ठोस कार्ययोजना पर जोर, कलेक्टर-एसएसपी ने की समीक्षा
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर की सख्ती का असर: तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
CHHATTISGARH RAIGARH
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ति जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
CHHATTISGARH sakti
चारमार गांव में शराबबंदी के लिए ग्रामीणों का मोर्चा: थाना प्रभारी से सहयोग और कार्रवाई की गुहार
CHHATTISGARH Gharghoda

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?