Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: महुआ बीनने गई बालिका से छेड़छाड़ की घटना में त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur
जिले के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
CHHATTISGARH sakti
केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH
जिला पंचायत कार्यालय पहुंचीं स्कूली छात्राएं, करीब से समझा प्रशासनिक कामकाज
CHHATTISGARH RAIGARH
लूट की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, एक युवक समेत दो नाबालिग पकड़े
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

महुआ बीनने गई बालिका से छेड़छाड़ की घटना में त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

Admin
Admin March 10, 2026 CHHATTISGARH Kharsiya
Share
3 Min Read

पुलिस चौकी जोबी में छेडखानी और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज, पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को लिया हिरासत में

छेड़खानी और पॉस्को एक्ट में कोर्ट पेश कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश – महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोर कार्रवाई

रायगढ़ :- 10 मार्च 2026 । जिले में महिलाओं और नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों पर एसएसपी शशि मोहन सिंह के सख्त और त्वरित कार्रवाई के निर्देश के तहत पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस चौकी जोबी क्षेत्र में 12 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

- Advertisement -
Ad image

जानकारी के अनुसार दिनांक 08.03.2026 को एक स्थानीय ग्रामीण द्वारा पुलिस चौकी जोबी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 12 वर्षीय बेटी घर के अन्य सदस्यों के साथ जंगल क्षेत्र में महुआ बीनने गई थी। सभी लोग अलग-अलग स्थानों पर महुआ बीन रहे थे। कुछ देर बाद जब घर जाने के लिए बालिका को खोजा गया तो वह आसपास नहीं मिली। परिवार के लोगों द्वारा आवाज लगाने पर कुछ दूरी पर खेत की झोपड़ी की ओर से बालिका रोते हुए वापस आई।

बालिका ने परिजनों को बताया कि कृष्णा राठिया उसे गलत नीयत से पकड़कर जंगल की ओर ले जाने का प्रयास कर रहा था। बालिका ने किसी तरह उसका हाथ छुड़ाकर वहां से भागकर अपनी जान बचाई और घटना की जानकारी परिवार वालों को दी।

घटना की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी जोबी में अपराध क्रमांक 101/2026 धारा 74 बीएनएस एवं 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्ण उर्फ कृष्ण कुमार राठिया (उम्र 28 वर्ष) निवासी चौकी जोबी क्षेत्र को हिरासत में लिया गया।
मामले की अग्रिम विवेचना चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, जहां से जेल वारंट पर उसे जेल दाखिल किया गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

“रायगढ़ जिले में महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या गलत हरकत करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin March 10, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article निष्क्रिय सहकारी समितियों के परिसमापन की प्रक्रिया शुरू
Next Article ऑपरेशन तलाश” में मारपीट मामले का फरार आरोपी मनीष बिहारी गिरफ्तार

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur September 19, 2026
जिले के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
CHHATTISGARH sakti September 19, 2026
केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH September 19, 2026
जिला पंचायत कार्यालय पहुंचीं स्कूली छात्राएं, करीब से समझा प्रशासनिक कामकाज
CHHATTISGARH RAIGARH September 19, 2026
लूट की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, एक युवक समेत दो नाबालिग पकड़े
CHHATTISGARH RAIGARH September 19, 2026

Popular Post

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur
जिले के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
CHHATTISGARH sakti
केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH
जिला पंचायत कार्यालय पहुंचीं स्कूली छात्राएं, करीब से समझा प्रशासनिक कामकाज
CHHATTISGARH RAIGARH
लूट की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, एक युवक समेत दो नाबालिग पकड़े
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?