Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: तेज निराकरण से बदली तस्वीर, सक्ती जिले में अपराध लंबितता में रिकॉर्ड गिरावट
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
वेल विशर फाउंडेशन ने चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान
CHHATTISGARH
वरिष्ठ पत्रकार गोपालकृष्ण नायक ‘देहाती’ को पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
CHHATTISGARH Kharsiya
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

तेज निराकरण से बदली तस्वीर, सक्ती जिले में अपराध लंबितता में रिकॉर्ड गिरावट

Admin
Admin January 8, 2026 CHHATTISGARH sakti
Share
3 Min Read

सक्ती :- जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने पुलिस थाना परिसर सक्ती में आयोजित नववर्ष मिलन एवं प्रेस वार्ता के दौरान वर्ष 2025 की पुलिसिंग से जुड़े आंकड़े प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2025 में पदभार ग्रहण करने के बाद वर्ष के अंतिम दो महीनों में लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण से जिले की कानून-व्यवस्था की तस्वीर में बड़ा बदलाव आया है।

एसपी ने जानकारी दी कि वर्ष 2025 में सक्ती जिले में कुल 2437 अपराध दर्ज हुए, जिनमें से वर्ष के अंत तक मात्र 274 अपराध ही लंबित रहे। इस तरह जिले में लंबित अपराधों का प्रतिशत केवल 11 प्रतिशत रह गया है, जो सक्ती पुलिस के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। वहीं तैयार अभियोग पत्रों में भी केवल लगभग 6 प्रतिशत ही लंबित हैं।

- Advertisement -
Ad image

प्रेस वार्ता में बताया गया कि हत्या जैसे गंभीर अपराधों की दर वर्ष 2024 की तुलना में स्थिर रही है, जबकि वर्ष 2023 की तुलना में इसमें कमी दर्ज की गई है। नाबालिग बच्चों के अपहरण से संबंधित मामलों में भी स्थिति लगभग समान रही—वर्ष 2024 में 112 तथा वर्ष 2025 में 113 प्रकरण दर्ज किए गए।

लूट जैसे संगीन अपराधों में बड़ी गिरावट सामने आई है। वर्ष 2024 में जहां लूट के 6 मामले दर्ज थे, वहीं वर्ष 2025 में यह संख्या घटकर केवल 2 रह गई। इसी तरह चोरी एवं नकबजनी के मामलों में भी उल्लेखनीय कमी आई है—वर्ष 2024 के 217 मामलों की तुलना में वर्ष 2025 में केवल 150 अपराध दर्ज हुए।

एसपी ने आगे बताया कि छल एवं धोखाधड़ी के मामलों में भी गिरावट आई है। बच्चों से संबंधित पॉक्सो एक्ट के अपराधों में भी राहत की स्थिति रही है। वर्ष 2024 में 34 मामलों की तुलना में वर्ष 2025 में केवल 25 मामले दर्ज हुए।

प्रेस वार्ता के अंत में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराध नियंत्रण, त्वरित न्यायिक प्रक्रिया और जनता के साथ समन्वय सक्ती पुलिस की प्राथमिकता है। नववर्ष मिलन के अवसर पर पत्रकार साथियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के साथ प्रेस वार्ता का समापन हुआ।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin January 8, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article लेबड़ा में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन
Next Article खरसिया में अवैध रेत घाट पर बड़ी कार्यवाही या दिखावा? पकडे गये ट्रेक्टरों में से 4 ट्रैक्टर ‘गायब’, माइनिंग विभाग पर उठे गंभीर सवाल

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026
वेल विशर फाउंडेशन ने चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान
CHHATTISGARH October 10, 2026
वरिष्ठ पत्रकार गोपालकृष्ण नायक ‘देहाती’ को पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026

Popular Post

मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
वेल विशर फाउंडेशन ने चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान
CHHATTISGARH
वरिष्ठ पत्रकार गोपालकृष्ण नायक ‘देहाती’ को पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
CHHATTISGARH Kharsiya
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?