Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रक्षित केंद्र में वसूली का खेल उजागर,शिकायत के बाद प्रधान आरक्षक निलंबित, पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
राधा रानी की भक्ति में रंगा रायगढ़, राधा माधव के महाअभिषेक में उमड़ा भक्तिसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH
हाथियों के दल ने युवक को कुचला, दर्दनाक मौत से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH Dharamjaigarh RAIGARH
चक्रधर समारोह में रायपुर की आनंदिता तिवारी ने कथक से प्रस्तुत की शिव पंचाक्षरी स्तोत्र की भावपूर्ण प्रस्तुति
CHHATTISGARH RAIGARH
चक्रधर समारोह : कथक की लय-ताल में जीवंत हुई रायगढ़ घराने की परंपरा, गुरु सोमा दास के कलाकारों ने बांधा समां
CHHATTISGARH RAIGARH
औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

रक्षित केंद्र में वसूली का खेल उजागर,शिकायत के बाद प्रधान आरक्षक निलंबित, पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

Admin
Admin December 16, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

जांजगीर चांपा :- जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश ने पुलिस विभाग की अंदरूनी कार्यप्रणाली पर करारा प्रहार किया है। रक्षित केंद्र जांजगीर-चांपा में पदस्थ प्रधान आरक्षक क्रमांक 138 विनोद दिवाकर पर अवैध राशि की उगाही जैसे गंभीर आरोप सामने आने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई आवेदक टी.आर. साहू द्वारा प्रस्तुत गंभीर शिकायत पत्र के आधार पर की गई है।

पत्र में लगाए गए आरोप इतने गंभीर और चौंकाने वाले हैं कि प्रथम दृष्टया ही पुलिस अधीक्षक को सख्त कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। आदेश में स्पष्ट उल्लेख है कि शिकायत की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए प्रधान आरक्षक को तत्काल निलंबित कर रक्षित केंद्र जांजगीर-चांपा से संबद्ध किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ते की पात्रता दी जाएगी।

यह मामला केवल एक कर्मचारी के निलंबन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सवाल खड़ा करता है कि क्या रक्षित केंद्र जैसे संवेदनशील संस्थान में अवैध वसूली बिना संरक्षण के संभव है? क्या अब तक ऐसे कृत्यों पर आंख मूंदी जाती रही?

- Advertisement -
Ad image

आदेश में नगर पुलिस अधीक्षक जांजगीर को निर्देशित किया गया है कि वे पूर्व शिकायत एवं वर्तमान शिकायत की छायाप्रति संलग्न कर प्रकरण की प्राथमिक जांच गंभीरतापूर्वक करते हुए 5 दिवस के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। यह निर्देश अपने आप में इस बात का संकेत है कि मामला केवल औपचारिक नहीं, बल्कि विभागीय साख से जुड़ा हुआ है।

इसके साथ ही रक्षित निरीक्षक को आवश्यक कार्यवाही एवं आदेश की प्रति संबंधित प्रधान आरक्षक को प्रदान कर प्राप्ति अभिस्वीकृति प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। वेतन, स्थापना एवं जिविशा शाखा को भी आदेश की प्रति भेजी गई है, जिससे यह स्पष्ट है कि प्रशासनिक स्तर पर इस प्रकरण को हल्के में नहीं लिया जा रहा।

फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि
क्या जांच निष्पक्ष होगी या मामला फाइलों में दफन कर दिया जाएगा?
और यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो
क्या केवल निलंबन ही पर्याप्त कार्रवाई होगी, या आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया जाएगा?

यह प्रकरण पुलिस विभाग के भीतर व्याप्त कथित भ्रष्टाचार पर एक और काला धब्बा है, जिसने आम जनता के भरोसे को गहरी ठेस पहुंचाई है। अब निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो तय करेगी कि यह कार्रवाई न्याय की शुरुआत है या सिर्फ औपचारिकता का अंत।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin December 16, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article ब्लूमिंग बड्स प्ले स्कूल का वार्षिकोत्सव रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संपन्न
Next Article धान खरीदी केंद्र में शराब के नशे में हंगामा, शासकीय कार्य में बाधा

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

राधा रानी की भक्ति में रंगा रायगढ़, राधा माधव के महाअभिषेक में उमड़ा भक्तिसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH September 21, 2026
हाथियों के दल ने युवक को कुचला, दर्दनाक मौत से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH Dharamjaigarh RAIGARH September 21, 2026
चक्रधर समारोह में रायपुर की आनंदिता तिवारी ने कथक से प्रस्तुत की शिव पंचाक्षरी स्तोत्र की भावपूर्ण प्रस्तुति
CHHATTISGARH RAIGARH September 20, 2026
चक्रधर समारोह : कथक की लय-ताल में जीवंत हुई रायगढ़ घराने की परंपरा, गुरु सोमा दास के कलाकारों ने बांधा समां
CHHATTISGARH RAIGARH September 20, 2026
औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur September 19, 2026

Popular Post

राधा रानी की भक्ति में रंगा रायगढ़, राधा माधव के महाअभिषेक में उमड़ा भक्तिसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH
हाथियों के दल ने युवक को कुचला, दर्दनाक मौत से इलाके में सनसनी
CHHATTISGARH Dharamjaigarh RAIGARH
चक्रधर समारोह में रायपुर की आनंदिता तिवारी ने कथक से प्रस्तुत की शिव पंचाक्षरी स्तोत्र की भावपूर्ण प्रस्तुति
CHHATTISGARH RAIGARH
चक्रधर समारोह : कथक की लय-ताल में जीवंत हुई रायगढ़ घराने की परंपरा, गुरु सोमा दास के कलाकारों ने बांधा समां
CHHATTISGARH RAIGARH
औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?