Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मौहपाली के किसान के नाम पर खाद सब्सिडी में गड़बड़ी का आरोप
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH
शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व: राज्यपाल रमेन डेका
CHHATTISGARH RAIGARH
अवैध महुआ शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 08 लीटर मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
घर में घुसकर युवक से मारपीट और अपहरण कर ले जाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा
CHHATTISGARH RAIGARH
पूर्व मंत्री उमेश पटेल के समक्ष कांग्रेस अध्यक्ष नगेंद्र नेगी और शाखा यादव के नेतृत्व में रामचंद्र का शर्मा का कांग्रेस प्रवेश,
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

मौहपाली के किसान के नाम पर खाद सब्सिडी में गड़बड़ी का आरोप

Admin
Admin December 15, 2025 CHHATTISGARH Kharsiya
Share
3 Min Read

खरसिया :- मौहपाली
सरकारी योजनाओं के तहत किसानों को राहत देने के लिए बनाए गए खाद वितरण और सब्सिडी सिस्टम पर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मौहपाली निवासी किसान भरत पटेल के नाम पर सामने आए एक मैसेज ने पूरे सिस्टम की पारदर्शिता पर सवालिया निशान लगा दिया है।

किसान भरत पटेल का कहना है कि उन्होंने आधार कार्ड के माध्यम से अंगूठा लगाकर सिर्फ़ एक बोरी नीम कोटेड यूरिया खरीदी थी। लेकिन इसके बाद उनके मोबाइल पर जो सरकारी मैसेज आया, वह चौंकाने वाला है।

मैसेज के अनुसार किसान के नाम पर
20 बोरी नीम कोटेड यूरिया (45 किलो) और
14 बोरी एमओपी (50 किलो)
की खरीद दर्ज की गई है।
इस खरीद का कुल बिल ₹26,810 बताया गया है, जबकि सरकार द्वारा किसान के नाम पर ₹33,993.60 की सब्सिडी दर्शाई गई है।

यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब किसान ने सिर्फ़ एक बोरी खरीदी, तो सिस्टम में 34 बोरियों की एंट्री कैसे हो गई?
क्या यह आधार बायोमेट्रिक सिस्टम का दुरुपयोग है या फिर खाद विक्रेता द्वारा फर्जी एंट्री कर सरकारी सब्सिडी हड़पने का मामला?

- Advertisement -
Ad image

किसान का कहना है कि उसे इस तरह की किसी भी बड़ी खरीद की जानकारी नहीं है और न ही इतनी मात्रा में खाद उसे दी गई। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसानों के नाम पर कागज़ों में ज्यादा खाद दिखाकर सरकारी सब्सिडी का गलत लाभ उठाया जा रहा है।

यह मामला सिर्फ़ एक किसान का नहीं, बल्कि पूरे खाद वितरण तंत्र की सच्चाई उजागर करता है। अगर समय रहते जांच नहीं हुई तो ऐसे मामलों से किसान भी कानूनी पचड़े में फँस सकते हैं और सरकारी खजाने को भी नुकसान पहुंच सकता है।

अब ज़रूरत है कि कृषि विभाग और संबंधित प्रशासन इस पूरे मामले की तत्काल जांच कर यह स्पष्ट करे कि गलती तकनीकी है या जानबूझकर की गई गड़बड़ी। साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि किसानों के नाम पर हो रहे इस तरह के फर्जीवाड़े पर रोक लग सके।

कागज़ों में किसान बड़ा खरीदार, हकीकत में सिर्फ़ एक बोरी—
सवाल सिस्टम पर है, जवाब कौन देगा?

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin December 15, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article जोबा तालाब के पास मिला 42 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Next Article ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्ची की मौत

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH November 13, 2026
शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व: राज्यपाल रमेन डेका
CHHATTISGARH RAIGARH November 13, 2026
अवैध महुआ शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 08 लीटर मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti November 13, 2026
घर में घुसकर युवक से मारपीट और अपहरण कर ले जाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा
CHHATTISGARH RAIGARH November 13, 2026
पूर्व मंत्री उमेश पटेल के समक्ष कांग्रेस अध्यक्ष नगेंद्र नेगी और शाखा यादव के नेतृत्व में रामचंद्र का शर्मा का कांग्रेस प्रवेश,
CHHATTISGARH RAIGARH November 13, 2026

Popular Post

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH
शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व: राज्यपाल रमेन डेका
CHHATTISGARH RAIGARH
अवैध महुआ शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 08 लीटर मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
घर में घुसकर युवक से मारपीट और अपहरण कर ले जाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा
CHHATTISGARH RAIGARH
पूर्व मंत्री उमेश पटेल के समक्ष कांग्रेस अध्यक्ष नगेंद्र नेगी और शाखा यादव के नेतृत्व में रामचंद्र का शर्मा का कांग्रेस प्रवेश,
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?