Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: खरसिया में धान खरीदी से पहले ही शुरू हुआ अवैध धान का खेल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

खरसिया में धान खरीदी से पहले ही शुरू हुआ अवैध धान का खेल

Admin
Admin October 27, 2025 CHHATTISGARH Kharsiya
Share
3 Min Read

बानीपाथर ओवरब्रिज पर ट्रेलर में 800 बोरी धान पकड़ा गया — SDM ने तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

मौके पर नायब तहसीलदार, खाद एवं मंडी अधिकारी पहुंचे

खरसिया (रायगढ़) :- आज दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को दोपहर लगभग 12 से 1 बजे के बीच खरसिया के बानीपाथर रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर एक ट्रेलर वाहन में धान लोड कर जाते हुए देखा गया।
स्थानीय लोगों और पत्रकारों को संदेह हुआ कि ट्रेलर में अवैध रूप से धान की ढुलाई की जा रही है।

जब ट्रेलर को रोककर ड्राइवर एवं साथ बैठे व्यक्ति से पूछताछ की गई, तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया। इससे संदेह और गहरा गया।
सूचना मिलते ही पत्रकार साथियों द्वारा खरसिया एसडीएम प्रवीण तिवारी को घटना की जानकारी दी गई। एसडीएम ने तत्काल नायब तहसीलदार काजल अग्रवाल को टीम के साथ मौके पर भेजा।

- Advertisement -
Ad image

कुछ ही देर बाद नायब तहसीलदार, खाद निरीक्षक एवं मंडी उप निरीक्षक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
जांच के दौरान जब धान लदे ट्रेलर के कागजात मांगे गए, तो मौके पर मौजूद व्यक्तियों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने ट्रेलर को जब्त कर थाना खरसिया पहुंचाया।

थाने में ट्रेलर की जांच की गई, जिसमें एक ट्रेलर धान भरी हुई बताई जा रही है। प्रशासन अब धान के स्रोत एवं मालिक की जांच में जुटा है।

🔹 भाजपा नेता पर धमकी के आरोप

इस बीच खबर यह भी सामने आई कि धान मालिक के तौर पर भाजपा नेता है
सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेता के द्वारा पत्रकारों को धमकी भरे शब्दों में चेतावनी दी गई, जिससे स्थानीय मीडिया जगत में आक्रोश है।

🔹 प्रशासन सख्त, जांच जारी

खरसिया प्रशासन ने साफ कहा है कि धान खरीदी प्रारंभ होने से पहले किसी भी प्रकार की अवैध ढुलाई या भंडारण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
SDM प्रवीण तिवारी ने मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है।

धान खरीदी सीजन शुरू होने से पहले ही अवैध धान के खेल ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। अब देखना यह होगा कि इस मामले में कार्रवाई किस स्तर तक पहुँचती है, और क्या वास्तव में इसमें राजनीतिक संरक्षण की भूमिका सामने आती है।

जब पत्रकार साथी द्वारा खरसिया मंडी के उप निरीक्षक मिश्रा से बात किया तो मिश्रा बोले की अभी ऋण पुस्तिका मंगवाया गया है उसके बाद कार्यवाही की प्रक्रिया की जायेगी जब धान वैद है या अवैध पूछने पर गोल मोल जवाब मिला अधिकारी से किसान का है लग रहा है बोले कितने बोरी है पूछने पर लग भग 650 बोरी बताया गया जबकि मौके पर ट्रेलर पर बैठे लोग 800 बोरी बोले थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin October 27, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article वेदांता लिमिटेड सीटीपीपी ने विद्यार्थियों के लिए आयोजित की रंगोली स्पर्धा
Next Article बिलासपुर में होने जा रहा अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन में बड़ी संख्या में शामिल होंगे रायगढ़ के पत्रकार

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 25, 2026
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?