Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: वेदांता लिमिटेड सीटीपीपी ने विद्यार्थियों के लिए आयोजित की रंगोली स्पर्धा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

वेदांता लिमिटेड सीटीपीपी ने विद्यार्थियों के लिए आयोजित की रंगोली स्पर्धा

Admin
Admin October 24, 2025 CHHATTISGARH sakti
Share
3 Min Read

निमोही स्थित शासकीय स्कूल की 11 टीमों ने की भागीदारी।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को दिए गए मेडल और प्रशस्ति पत्र।

सिंघितराई, सक्ती :- 24 अक्टूबर। वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (व्हीएलसीटीपीपी) ने अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम निमोही स्थित स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए रंगोली स्पर्धा आयोजित की। ‘हमारा गांव स्वच्छ गांव, हमारा विद्यालय सुंदर विद्यालय’ थीम पर आयोजित प्रतियोगिता में प्राथमिक और माध्यमिक स्तर की कुल 11 टीमों ने भागीदारी की। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्हीएलसीटीपीपी के ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस प्रमुख श्री सुशीम बेहरा और उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों की बेहतरीन रचनात्मकता के लिए उनकी खूब हौसला अफजाई की।

व्हीएलसीटीपीपी के मुख्य प्रचालन अधिकारी देवेंद्र कुमार पटेल ने निमोही के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए साधुवाद दिया। श्री पटेल ने कहा कि बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को आगे बढ़ाने की दिशा में व्हीएलसीटीपीपी की ओर से उन्हें हरसंभव सहयोग किया जाएगा। पटेल ने कहा कि ऐसे आयोजनों में भागीदारी से विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी।

- Advertisement -
Ad image

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद ग्राम पंचायत निमोही के सरपंच श्री पारसमणि गबेल, निमोही शाला विकास समिति के अध्यक्ष हलधर डनसेना, सदस्य अविनाश डनसेना, निमोही स्कूल के शिक्षक अरूण राठिया तथा ओमप्रकाश डनसेना ने व्हीएलसीटीपीपी के आयोजन की दिल खोलकर प्रशंसा की। अतिथियों और शिक्षकों ने विश्वास जताया विद्यार्थियों की चहुंमुखी प्रगति के लिए ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे।

वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (व्हीएलसीटीपीपी) छत्तीसगढ़ राज्य के सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतराई में स्थित 1200 मेगावॉट क्षमता का विद्युत संयंत्र है। इंडियन इनसोल्वेंसी एवं बैंकरप्सी कोड (आईबीसी) की प्रक्रिया के तहत वेदांता लिमिटेड ने वर्ष 2022 में संयंत्र का अधिग्रहण किया। संयंत्र की पहली 600 मेगॉवाट क्षमता की इकाई अगस्त 2025 से प्रचालन में है। 600 मेगावॉट क्षमता की दूसरी इकाई की कमीशनिंग प्रक्रियाधीन है।

वेदांता पावर के बारे में: वेदांता समूह भारत के सबसे बड़े निजी थर्मल ऊर्जा उत्पादकों में से एक है, जिसके पास 12,000 मेगावाट से अधिक थर्मल पावर उत्पादन करने की क्षमता है। देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने और उत्पादन में केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए वेदांता पावर समर्पित है। वेदांता पावर के प्लांट मानसा, पंजाब (तलवंडी साबो पावर लिमिटेड), सिंघीतराई, छत्तीसगढ़ (वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट), तिरुपति, आंध्र प्रदेश (मीनाक्षी एनर्जी लिमिटेड) और झारसुगु़ड़ा, ओडिशा (झारसुगुड़ा आईपीपी प्लांट) स्थित हैं। इन संयंत्रों की कुल स्थापित क्षमता 4,780 मेगावाट है, जो देश भर में विभिन्न डिस्कॉम, उपयोगिताओं और उद्योगों को ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin October 24, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article अवैध रेत परिवहन का गढ़ बना खरसिया तहसील का ग्राम डेराडिह
Next Article खरसिया में धान खरीदी से पहले ही शुरू हुआ अवैध धान का खेल

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 25, 2026
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?