Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: दिनदहाड़े बरदाना चोरी से खरसिया में हड़कंप चोरों ने सहकारिता समिति को बनाया निशाना
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खाटूश्याम से सांवलिया सेठ और महाकाल-ओंकारेश्वर तक, मुकेश पटेल ने साथियों संग किए दर्शन
CHHATTISGARH
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH
जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

दिनदहाड़े बरदाना चोरी से खरसिया में हड़कंप चोरों ने सहकारिता समिति को बनाया निशाना

Admin
Admin October 18, 2025 CHHATTISGARH Kharsiya
Share
3 Min Read

खरसिया :- क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब सरकारी समितियाँ भी सुरक्षित नहीं रहीं! खरसिया विकासखंड के ग्राम बारभौना स्थित सहकारिता समिति (धान खरीदी उप केंद्र) — जो बानी पाथर सहकारिता समिति का उप केंद्र है — वहाँ से दिनदहाड़े बरदाना चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, समिति के प्रबंधक जनक राम पटेल के अधीन कार्यरत इस केंद्र में लगभग 56 गठान बरदाने रखे हुए थे। लेकिन करीब 2 से 3 दिन पहले, दोपहर के समय करीब 2 से 3 बजे के बीच, एक बड़ी गाड़ी में सवार होकर आए अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाकर 36 गठान बरदाने को गाड़ी में लोड चोरी कर फरार हो गए।

पकडे जाने के डर से फेक दिए बरदाने, फिर भी नहीं मिला पूरा माल

- Advertisement -
Ad image

मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब 17 अक्टूबर की रात को चोरों ने चोरी किए गए बरदानों में से 29 गठान को खरसिया के ग्राम छीरपानी के नाला किनारे फेंक दिया। संभवतः छाल पुलिस कार्रवाई के डर या खरीदार द्वारा इंकार किए जाने के कारण चोरों ने माल को ठिकाने लगाने का फैसला लिया।

सूचना मिलते ही छाल थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी ने अपने पुलिस टीम को मौके पर भेज जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से 26 गठान साबुत बरामद किए, जबकि 3 गठान खुले हुए पाए गए। अब भी 7 गठान बरदाने का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

पुलिस की जांच तेज, अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज

घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 303(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आसपास के CCTV फुटेज और स्थानीय मुखबिरों के आधार पर सुराग जुटाए जा रहे हैं।

कौन है बरदाना चोरी का मास्टरमाइंड?

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस चोरी के पीछे कोई अनजान गैंग है या फिर समिति के भीतर से किसी जानकार शातिर दिमाग का हाथ?
स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में बरदाना चोरी होना किसी साधारण चोरी की घटना नहीं हो सकती — यह पूर्व-नियोजित षड्यंत्र प्रतीत होता है।

प्रशासन पर उठे सवाल, सुरक्षा पर गंभीर लापरवाही!

इस घटना ने सहकारिता समितियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। धान खरीदी सीजन के पहले ही इस तरह की वारदात से प्रशासन की नींद उड़ गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते ऐसी घटनाओं पर लगाम नहीं लगाई गई, तो आने वाले दिनों में धान खरीदी केंद्र अपराधियों के निशाने पर रहेंगे।

फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। देखना होगा कि इस बरदाना चोरी के पीछे कौन है — कोई बाहरी गिरोह या भीतर का कोई ‘जानकार शातिर’?

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin October 18, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article सक्ती जिले में एसीबी की जबरदस्त कार्यवाही अब ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर 15000 रुपए रिश्वत लेते हुए धरा गया
Next Article अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, 2नवंबर राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी पर हुआ मंथन।

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खाटूश्याम से सांवलिया सेठ और महाकाल-ओंकारेश्वर तक, मुकेश पटेल ने साथियों संग किए दर्शन
CHHATTISGARH November 3, 2026
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh November 2, 2026
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026
जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026

Popular Post

खाटूश्याम से सांवलिया सेठ और महाकाल-ओंकारेश्वर तक, मुकेश पटेल ने साथियों संग किए दर्शन
CHHATTISGARH
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH
जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?