Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: “वोट चोर, गद्दी छोड़” नारे के साथ कांग्रेस की ‘वोट अधिकार यात्रा’ रायगढ़ से शुरू
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

“वोट चोर, गद्दी छोड़” नारे के साथ कांग्रेस की ‘वोट अधिकार यात्रा’ रायगढ़ से शुरू

Admin
Admin September 17, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़।देशभर में मतदाता सूचियों में गड़बड़ियों और चुनावी पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ से बड़ा राजनीतिक अभियान छेड़ दिया। रायगढ़ से प्रदेशव्यापी आंदोलन ‘वोट अधिकार यात्रा’ की शुरुआत हुई, जिसका नारा है – “वोट चोर, गद्दी छोड़”।

सत्तीगुड़ी चौक से हस्ताक्षर अभियान का आगाज़

यात्रा का औपचारिक शुभारंभ रायगढ़ के सत्तीगुड़ी चौक में हस्ताक्षर अभियान से हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, खरसिया विधायक एवं पूर्व मंत्री उमेश पटेल, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, शिव डहरिया, विधायक लालजीत सिंह राठिया, देवेंद्र यादव, विद्यावती सिदार, चातुरीनंद, उत्तरी जांगड़े, कविता प्राण लहरे और रायगढ़ प्रभारी जरिता लैतफलांग सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

महिला करमा नृत्य दल ने पारंपरिक धुन पर नेताओं का स्वागत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया। आम जनता और कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हस्ताक्षर कर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

जीप रैली में उमड़ा जनसैलाब

हस्ताक्षर अभियान के बाद सत्तीगुड़ी चौक से विशाल रैली निकली। खुली जीप में सचिन पायलट और उमेश पटेल के साथ दीपक बैज, डॉ. चरणदास महंत और विधायक देवेंद्र यादव भी सवार थे। जीप की कमान विवेक बाजपेई संभाल रहे थे।
जैसे-जैसे काफिला आगे बढ़ा, समर्थकों की भीड़ उमड़ती गई। सुरक्षा कर्मियों के लिए व्यवस्था संभालना चुनौती बन गया। उत्साहित लोग अपने नेताओं से हाथ मिलाने और सेल्फी लेने को आतुर दिखे।

- Advertisement -
Ad image

उत्साह देखते हुए उमेश पटेल जीप की बोनट पर चढ़कर हाथ हिलाते रहे और समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। सचिन पायलट ने भी फूलों की माला बरसाई और कार्यकर्ताओं के साथ फोटो खिंचवाए। डीजे की गूंज और गगनभेदी नारों ने पूरे माहौल को रोमांचक बना दिया।

प्रतीकात्मक विरोध और रास्ते भर स्वागत

गायत्री मंदिर के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी का प्रतीकात्मक विरोध करते हुए ‘लाल गद्दी’ से जुड़ा कार्टून बलून में बांधा। जयंत ठेठवार के नेतृत्व में “वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारे गूंजे। उमेश पटेल ने बलून काटकर हवा में छोड़ते हुए संदेश दिया—“वोट चोरी बंद करो और गद्दी छोड़ो।”

काफिला आगे बढ़ा तो हंडी चौक में सलीम नियरिया के नेतृत्व में पार्टी पॉपर और फूलों से जोरदार स्वागत किया गया। “नंदू भैया अमर रहें”, “उमेश पटेल जिंदाबाद”, “राहुल गांधी जिंदाबाद” जैसे नारे लगातार गूंजते रहे।

कांग्रेस कार्यालय तक पहुंचा कारवां

रैली घड़ी चौक, हंडी चौक, सुभाष चौक, गांधी चौक और स्टेशन चौक होते हुए कांग्रेस कार्यालय तक पहुंची। मार्ग में जगह-जगह बैनर और पोस्टरों से शहर सजा रहा। युवा, महिलाएं और बच्चे हाथ हिलाते, जय-जयकार करते और फोटो खींचते दिखे।

चलती जीप से मीडिया से बात करते हुए सचिन पायलट और उमेश पटेल ने कहा कि ‘वोट अधिकार यात्रा’ का मकसद लोकतंत्र की रक्षा और मतदाता सूची की पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद

मंच संचालन शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने किया, जबकि ग्रामीण अध्यक्ष नागेंद्र नेगी ने उपस्थित जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस हर मतदाता के अधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और मतदाता सूचियों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रायगढ़ से उठी यह आवाज़ अब पूरे प्रदेश में गूंजेगी, जहां कांग्रेस पार्टी मतदाता अधिकारों के प्रति जनजागरण अभियान चलाकर भाजपा सरकार को चुनौती देने का संदेश दे रही है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin September 17, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों का समीक्षा किया
Next Article रायगढ़ में एसीबी की सबसे बड़ी ट्रैप कार्रवाई: एनटीपीसी तिलाईपाली के उप महाप्रबंधक 4.5 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya October 11, 2026
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?