Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: व्हीएलसीटीपीपी की 1200 मेगावॉट की प्रथम इकाई का प्रचालन प्रारंभ
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

व्हीएलसीटीपीपी की 1200 मेगावॉट की प्रथम इकाई का प्रचालन प्रारंभ

Admin
Admin August 18, 2025 CHHATTISGARH sakti
Share
4 Min Read

देश की उत्तरोत्तर प्रगति में होगा व्हीएलसीटीपीपी का उत्कृष्ट योगदान।
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर व्हीएलसीटीपीपी ने किया समारोह आयोजित।

सिंघीतराई सक्ती :- 18 अगस्त 25 / 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (व्हीएलसीटीपीपी) प्रबंधन ने धूमधाम से आयोजित किया। उल्लेखनीय है कि वेदांता लिमिटेड द्वारा ग्राम सिंघीतराई में अधिग्रहित 1200 मेगावॉट विद्युत संयंत्र की 600 मेगावॉट क्षमता की पहली इकाई का प्रचालन हाल ही में प्रारंभ हुआ है। संयंत्र परिसर में आयोजित समारोह में व्हीएलसीटीपीपी के मुख्य प्रचालन अधिकारी देवेंद्र कुमार पटेल ने व्हीएलसीटीपीपी परिवार के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की उत्तरोत्तर प्रगति में व्हीएलसीटीपीपी ने अपना योगदान सुनिश्चित किया है। उन्होंने व्हीएलसीटीपीपी परिवार को निरंतर श्रेष्ठ कार्य प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। श्री पटेल ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्र निर्माण में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।

व्हीएलसीटीपीपी परिवार को प्रथम इकाई के प्रारंभ होने की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए वेदांता पावर बिजनेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजिंदर सिंह आहूजा ने कहा कि विश्वसनीय और सतत ऊर्जा प्रदान कर हम भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। वेदांता पावर घरों को रौशन करने के साथ ही उद्योगों को सक्षम बना रहा है। वेदांता पावर देश की ऊर्जा आकांक्षाओं को पूरा करने की ओर अग्रसर है। यूनिट 1 के शुभारंभ की सफलता हमारे ऊर्जा व्यवसाय को आगे बढ़ाती है और वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के विजन के अनुरूप उज्जवल एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में क्षमता विस्तार के लिए हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

- Advertisement -
Ad image

समारोह में पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि व्हीएलसीटीपीपी के यूनिट-1 का प्रचालन प्रारंभ करने में व्हीएलसीटीपीपी और बिजनेस पार्टनर के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्कृष्ट योगदान दिया। इसके साथ ही स्थानीय समुदायों का सहयोग प्रशंसनीय है। हम सभी के एकजुट प्रयासों से देश ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। व्हीएलसीटीपीपी की यूनिट-2 की कमीशनिंग की दिशा में हमें इसी जज्बे के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। सुरक्षा की शुरूआत घर से होती है। संयंत्र में काम करने वाले प्रत्येक कर्मचारी को सुरक्षा के मानदंडों का पालन करते हुए देश की सतत प्रगति में योगदान करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि अपने दृढ़ संकल्प से कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हुए हम व्हीएलसीटीपीपी को उत्कृष्टता के शिखर पर ले जाएंगे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर औद्योगिक सुरक्षा, सिक्योटी, हॉस्पिटैलिटी और मानव संसाधन के क्षेत्र के बेहतरीन कार्य प्रदर्शन करने वाले कर्मचारी श्री पटेल एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के हाथों सम्मानित हुए। प्रशासन प्रमुख एवं उप मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्री प्रेम चंद्र झा ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण प्रमुख श्री प्रियरंजन त्रिवेदी ने किया।

वेदांता पावर के बारे में वेदांता समूह भारत के सबसे बड़े निजी थर्मल ऊर्जा उत्पादकों में से एक है, जिसके पास 10,000 मेगावाट से अधिक थर्मल पावर उत्पादन करने की क्षमता है। देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने और उत्पादन में केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए वेदांता पावर समर्पित है। वेदांता पावर के प्लांट मानसा, पंजाब (तलवंडी साबो पावर लिमिटेड), सिंघीतराई, छत्तीसगढ़ (वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट) और तिरुपति, आंध्र प्रदेश (मीनाक्षी एनर्जी लिमिटेड) में स्थित हैं। कंपनी जल्द ही 4,780 मेगावाट की स्थापित क्षमता तक पहुंचने जा रही है, जो देश भर में विभिन्न डिस्कॉम और उपयोगिताओं को ऊर्जा प्रदान कर रही है।

————

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin August 18, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article नशीले इंजेक्शन के विरुद्ध आबकारी उड़नदस्ता टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी
Next Article खाद मिलने में हो रही परेशानी और फसल को हो रहा नुकसान से तुरेकेला के किसानों ने सोसाइटी में दिया धरना

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya October 13, 2026
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti October 13, 2026
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026

Popular Post

गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?