Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जिला उपभोक्ता आयोग में ई-हियरिंग से प्रकरणों की सुनवाई प्रारम्भ
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जिला उपभोक्ता आयोग में ई-हियरिंग से प्रकरणों की सुनवाई प्रारम्भ

Admin
Admin August 8, 2025 CHHATTISGARH Raipur
Share
3 Min Read

राज्य उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया ने किया वर्चुअली शुभारंभ

रायपुर :- 8 अगस्त 2025/
राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया ने जिला उपभोक्ता आयोग बलौदाबाजार में आनलाईन माध्यम से ई-हियरिंग का वर्चुअल शुभारम्भ किया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार श्रीनिवास तिवारी,सदस्य राज्य उपभोक्ता आयोग प्रमोद वर्मा, ज्वाइंट रजिस्ट्रार राज्य उपभोक्ता आयोग मोना चौहान, जिला उपभोक्ता आयोग रायपुर अध्यक्ष डाकेश्वर शर्मा, सदस्य निरुपमा प्रधान एवं अनिल अग्निहोत्री वर्चुअली रूप से उपस्थित थे।

अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया द्वारा अपने संक्षिप्त उद्बोद्धन में वर्चअल सुनवाई के माध्यम से प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के संबंध में अवगत कराया गया। इस डिजिटल पहल के तहत पक्षकार और अधिवक्ता घर बैठे ही मोबाईल, कम्प्यूटर के माध्यम से आयोग की सुनवाई में शामिल हो सकेंगे । इससे समय, श्रम व संसाधनों तीनों की बचत होगी।न्यायमूर्ति चौरड़िया ने बताया कि ई-हियरिंग जुड़ने से छत्तीसगढ़ देश का पहला ऐसा राज्य बन जायेगा जहां सभी जिला उपभोक्ता आयोग में डिजिटल सुनवाई की सुविधा आरंभ हो जायेगी। बलौदाबाजार 14वां उपभोक्ता आयोग है जहां अब ई-हियरिंग से मामलों की सुनवाई किये जाने की सुविधा उपलब्ध है। न्यायमूर्ति चौरड़िया ने कहा कि उक्त कार्य हेतु राज्य शासन का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

जिला उपभोक्ता आयोग बलौदाबाजार अध्यक्ष छमेश्वर लाल पटेल ने वर्चुअल सुनवाई की महत्ता के संबंध में जानकारी देते हुये बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य आयोग के निर्देशानुसार बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में ई-फायलिंग से प्रकरणों की प्रस्तुति हो रही है अब ई-हियरिंग से सुनवाई किये जाने जो अभूतपूर्ण निर्णय लिया गया है वह भविष्य में एक युगातकारी कदम सिद्ध होगा।

- Advertisement -
Ad image

बलौदाबाजार-भाटापारा जिला एक औद्योगिक क्षेत्र जहां इस वर्चुअल हियरिंग का लाभ उपभोक्ताओं को निश्चित ही प्राप्त होगा।

इस अवसर पर केशव वर्मा बनाम नेगमा जनरल इश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड मामले के पंजीयन की सुनवाई राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरडिया, आयोग के सदस्य प्रमोद वर्मा रजिस्ट्रार श्रीनिवास तिवारी की वर्चुअल उपस्थिति में जिला उपभोक्ता आयोग बलौदाबाजार के अध्यक्ष छमेश्वर लाल पटेल, सदस्यगण हरजीत सिंह चावला एवं शारदा सोनी द्वारा की गई जिसमें परिवादी केशव वर्मा सहित उनके अधिवक्ता धनंजय साहू ने आंनलाइन माध्यम से अपना तर्क प्रस्तुत किया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin August 8, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article स्वामी आत्मानंद विद्यालय भर्ती: अंतिम मेरिट पर 12 अगस्त तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
Next Article तत्काल गिरफ्तार हों अडानी कंपनी के गुर्गे और जिम्मेदार अधिकारी: प्रेस क्लब

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 25, 2026
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?