Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: धरमजयगढ़ के स्कूलों में शिक्षा नहीं, ‘घोस्ट स्टाफ’ का राज!BEO के अचानक निरीक्षण में कई शिक्षक नदारद, पढ़ाई को लगा ताला
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

धरमजयगढ़ के स्कूलों में शिक्षा नहीं, ‘घोस्ट स्टाफ’ का राज!BEO के अचानक निरीक्षण में कई शिक्षक नदारद, पढ़ाई को लगा ताला

Admin
Admin August 7, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़ / धरमजयगढ़ :-आदिवासी अंचल की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की बातें तो बहुत होती हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। बुधवार (06 अगस्त) को विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) एस.आर. सिदार के अचानक निरीक्षण ने सरकारी स्कूलों की पोल खोल दी। कई स्कूलों में शिक्षक तो थे नहीं, और जहाँ थे भी – वहाँ बच्चों को पढ़ाने के बजाय दस्तखत कर भागने की होड़ मची थी।

खड़गांव : “स्कूल चलें हम”, पर शिक्षक कहाँ हैं?

सुबह 10 बजे की बात है, खड़गांव स्कूल में बच्चों की प्रार्थना सभा तो हो रही थी, लेकिन दो शिक्षक और एक भृत्य मौके से नदारद मिले। BEO ने तुरंत तीनों को शोकॉज नोटिस थमा दिया, मगर बड़ा सवाल यही है — क्या महज नोटिस देने से व्यवस्था सुधरेगी?

सिथरा : गैरहाजिरी की परंपरा टूटी नहीं

- Advertisement -
Ad image

प्राथमिक स्कूल सिथरा में भी दो शिक्षक नदारद मिले। हाई स्कूल में परीक्षा तो चल रही थी, लेकिन निगरानी सिर्फ औपचारिकता तक सीमित रही। शिक्षा की गुणवत्ता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि परीक्षा में भी कोई गंभीरता नहीं दिखाई दी।

नावापारा : दस्तखत कर फरार शिक्षक!

नावापारा की घटना तो सबसे शर्मनाक मानी जा रही है। एक शिक्षक सिर्फ उपस्थिति रजिस्टर पर दस्तखत कर स्कूल से फरार हो गया। बच्चों की पढ़ाई रामभरोसे छोड़ दी गई। शिक्षा विभाग ने यहाँ भी सिर्फ शोकॉज नोटिस तक ही खुद को सीमित रखा।

अन्य स्कूलों में भी हाल बेहाल

निरीक्षण के दौरान BEO ने मा.शा. नावापारा, कोदवारीपारा (बोजिया), बोजिया के प्राथमिक व माध्यमिक स्कूल, हाई स्कूल कटाईपाली “C”, और स्वामी आत्मानंद उ.हि.मा.वि. हाटी का भी दौरा किया। अधिकांश स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति, शिक्षण की गुणवत्ता और अनुशासन पर सवाल उठे।

अब सवाल शिक्षकों से नहीं, शिक्षा विभाग से है…

धरमजयगढ़ जैसे पिछड़े और आदिवासी बहुल क्षेत्र में शिक्षा ही बदलाव की असली चाबी है। लेकिन जब शिक्षक ही अपनी ड्यूटी से गायब हों और विभाग सिर्फ “कागज़ी कार्रवाई” करता रहे, तो ये संकेत हैं कि लापरवाही की सड़ांध सिर्फ निचले स्तर तक नहीं, बल्कि ऊपर तक फैली हुई है।

कब तक नोटिस देकर खानापूर्ति होती रहेगी?क्या कभी किसी लापरवाह शिक्षक पर सख़्त कार्रवाई होगी?और सबसे बड़ा सवाल – धरमजयगढ़ के बच्चों को कब मिलेगी सच्ची शिक्षा?

अगर अब भी विभाग नहीं जागा, तो यह निरीक्षण भी महज़ एक और औपचारिकता बनकर रह जाएगा… और शिक्षा, एक खोखले वादे से ज़्यादा कुछ नहीं।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin August 7, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article रात के अंधेरे में बिछी सीसी सड़क , जिम्मेदारों पर लीपापोती का प्रयास
Next Article घरघोड़ा तहसील को मिला युवा और ऊर्जावान नेतृत्व,स्थानीय पत्रकारों के साथ गणमान्य नागरिकों ने नवपदस्थ एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी का किया आत्मीय स्वागत

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?