Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: डेंगू जागरूकता रथ रवाना-निगम प्रशासन दे रहा जनभागीदारी से डेंगू को हराने का संदेश
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

डेंगू जागरूकता रथ रवाना-निगम प्रशासन दे रहा जनभागीदारी से डेंगू को हराने का संदेश

Admin
Admin August 6, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
4 Min Read

शहर के सभी वार्डों में घूम कर रथ द्वारा दी जाएगी डेंगू से बचने सावधानियां की जानकारी

रायगढ़ :- [6 अगस्त 2025] – नगर निगम द्वारा डेंगू से बचाव और जागरूकता के लिए विशेष “डेंगू जागरूकता रथ” की शुरुआत की गई। इस रथ को आज महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू और नगर निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
महापौर चौहान ने कहा कि डेंगू से बचाव सिर्फ सरकार या निगम का नहीं, हम सबकी साझी जिम्मेदारी है। यह जागरूकता रथ घर-घर जाकर लोगों को बताएगा कि पानी को जमा न होने दें, साफ-सफाई रखें और समय-समय पर बर्तन, खुले हुए पानी टंकी, कूलर, कबाड़, पुराने टायर सहित एसे जगह जहां पर बारिश का साफ पानी जमा होता आदि को खाली करें। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष अगस्त माह तक शहर में डेंगू विकराल रूप ले चुका था, लेकिन डेंगू नियंत्रण के लिए पहले से जन जागरूकता सहित कार्ययोजना बनाकर शहर के डेंगू हॉट स्पॉट क्षेत्र की निगरानी सहित रोस्टर अनुसार एंटी लार्वी साइट दवा का छिड़काव, फागिंग किए गए कार्यों का परिणाम है कि अभी तक डेंगू का एक भी केस नहीं दर्ज है। सभापति डिग्री लाल साहू ने कहा कि यह पहल डेंगू पर नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम है। नागरिकों से अपील है कि रथ के माध्यम से मिलने वाली जानकारी को गंभीरता से लें और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों से घर या आसपास खुले में किसी भी पात्र, गड्ढे में बारिश का या साफ पानी ठहराव नहीं होने देने, हफ्ते में एक दिन ड्राई डे यानी पानी टंकी, फ्लावर पॉट, गमले या घर में जहां भी पानी जमा हो उसकी सफाई करने की अपील की। निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि डेंगू से निपटने के लिए जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है। पूर्व के सालों का अनुभव को लेते हुए बारिश शुरू होते ही डेंगू नियंत्रण के लिए तय कार्ययोजना अनुसार निगम की टीम द्वारा डोर टू डोर लोगों को जागरूक करने के साथ पंपलेट वितरण, फॉगिंग और लार्वा नियंत्रण का काम कर रही हैं। इसी का ही नतीजा है कि जहां अगस्त के पहले सप्ताह तक डेंगू का कहर शहर में मरीजों की संख्या का विकराल रूप में था, वह अभी तक शून्य है। उन्होंने कहा कि डेंगू नियंत्रण के लिए निगम की टीम द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन जब तक जनता खुद जागरूक नहीं होगी, तब तक सफलता अधूरी रहेगी। आज जो डेंगू जागरूकता रथ निकला गया है, उसका उद्देश्य नागरिकों को डेंगू से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना, स्वच्छता का महत्व समझाना और स्थानीय स्तर पर जनसहभागिता को प्रोत्साहित करना है। इस मौके पर एमआईसी सदस्य श्री सुरेश गोयल, अशोक यादव, मुक्तिनाथ बबुआ, दिबेश सोलंकी, डिप्टी कमिश्नर सुतीक्षण यादव, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी शिव यादव आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

निगम प्रशासन की शहर के नागरिकों से अपील

सप्ताह में एक बार “ड्राई डे” मनाएं।

- Advertisement -
Ad image

पानी की टंकियों को ढंक कर रखें।

कूलर, गमलों, टायर आदि में पानी जमा न होने दें।

बुखार, तेज सिरदर्द या बदन दर्द, शहरी में लाल चकते या खून के धब्बे जमने की स्थिति में तुरंत अपने क्षेत्र के मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या फिर शहर के मेडिकल मोबाइल यूनिट में डॉक्टर से मिलें।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin August 6, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article चिरमिरी में 3 विकास कार्यों के लिए 6 करोड़ 18 लाख 72 हजार रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति
Next Article अडानी कंपनी के गुर्गों ने पत्रकारों को जान से मारने की दी धमकी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?