Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: केन्द्रीय विद्यालय बेमेतरा के संचालन की तैयारियाँ अंतिम चरण में, कलेक्टर रणबीर शर्मा ने किया स्थल निरीक्षण एवं प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सांसद कमलेश जांगड़े ने पूजा-अर्चना कर मसनियाखुर्द धान खरीदी केंद्र में किया खरीदी कार्य का शुभारंभ
CHHATTISGARH sakti
गोवर्धन प्योर काउड घी के संबंधित बैच की बिक्री एवं वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक
CHHATTISGARH sakti
ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर तीन स्थानों पर दबिश,एक महिला समेत तीन शराब विक्रेता गिरफ्तार, 35 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
रायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
खनिज रेत के अवैध उत्खनन पर विभाग की कार्रवाई, 21 वाहन जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

केन्द्रीय विद्यालय बेमेतरा के संचालन की तैयारियाँ अंतिम चरण में, कलेक्टर रणबीर शर्मा ने किया स्थल निरीक्षण एवं प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा

Admin
Admin August 6, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

विद्यालय संचालन हेतु आवश्यक संसाधनों की सूची भी की गई संलग्न, जल्द प्रारंभ होगा नया शिक्षा सत्र

बेमेतरा :- 06 अगस्त 2025:-
जिले के शैक्षणिक परिदृश्य को एक नई ऊंचाई देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए आज कलेक्टर रणबीर शर्मा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर बावामोहतरा का निरीक्षण किया।आगामी शिक्षा सत्र 2025-26 से केन्द्रीय विद्यालय बेमेतरा का संचालन प्रारंभ किया जाना है। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय संचालन की तैयारियों की समीक्षा करना एवं कक्षा पहली से पाँचवीं तक के लिए प्राप्त प्रवेश आवेदनों की अंतिम दिन की स्थिति का मूल्यांकन करना था। इस दौरान एडीएम अनिल वाजपेयी, अपर कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज, डीईओ कमल बंजारे, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य गण, एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे |
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर शर्मा ने विद्यालय प्रबंधन से विस्तारपूर्वक चर्चा की और सभी प्राप्त आवेदन पत्रों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रवेश प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए प्रचार्यों को निर्देशित किया कि प्रत्येक अभिभावक और विद्यार्थी को समय पर तथा स्पष्ट सूचना प्रदान की जाए। इस संबंध में उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया की अनंतिम चयन सूची आगामी 11 अगस्त 2025, सोमवार को जारी की जाएगी, जिसे विद्यालय के नोटिस बोर्ड अथवा अन्य उपयुक्त माध्यमों से सार्वजनिक किया जाएगा।
शर्मा ने निर्देशित किया कि विद्यालय संचालन की दिशा में कोई भी कार्य लंबित न रहे। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तौर पर कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाओं का संचालन किया जाएगा, और भविष्य में छात्र संख्या एवं संसाधनों के अनुसार इसका विस्तार किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विद्यालय के सुचारूपूर्वक संचालन हेतु आवश्यक संसाधनों एवं सामग्रियों की सूची संलग्न की गई है, जिसे प्राथमिकता से पूर्ण किया जाना आवश्यक है।
इसी बीच निरीक्षण के दौरान कलेक्टर रणबीर शर्मा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बावामोहतरा के छात्रों से भी संवाद किया। उन्होंने बच्चों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे और सही उत्तर देने वाले छात्रों को मिठाई वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों की जिज्ञासा एवं ज्ञानवर्धन के लिए रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन नियमित रूप से किया जाए।
कलेक्टर ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षा सत्र की शीघ्र शुरुआत सुनिश्चित की जाए, जिससे जिले के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप शिक्षा का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय के प्रारंभ से न केवल बेमेतरा बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी बेहतर शैक्षणिक अवसर प्राप्त होंगे। अभिभावक अधिक जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए कार्यदिवसों में विद्यालय के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। यह एक सुनहरा अवसर है कि बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान में अध्ययन का अवसर प्राप्त हो रहा है, अतः सभी संबंधित अभिभावकों से अपेक्षा है कि वे विद्यालय की सूचनाओं पर नियमित रूप से ध्यान दें।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin August 6, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article अशासकीय कौशिल स्कूल के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही
Next Article चिरमिरी में 3 विकास कार्यों के लिए 6 करोड़ 18 लाख 72 हजार रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सांसद कमलेश जांगड़े ने पूजा-अर्चना कर मसनियाखुर्द धान खरीदी केंद्र में किया खरीदी कार्य का शुभारंभ
CHHATTISGARH sakti November 27, 2026
गोवर्धन प्योर काउड घी के संबंधित बैच की बिक्री एवं वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक
CHHATTISGARH sakti November 27, 2026
ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर तीन स्थानों पर दबिश,एक महिला समेत तीन शराब विक्रेता गिरफ्तार, 35 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH November 27, 2026
रायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH November 27, 2026
खनिज रेत के अवैध उत्खनन पर विभाग की कार्रवाई, 21 वाहन जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH November 27, 2026

Popular Post

सांसद कमलेश जांगड़े ने पूजा-अर्चना कर मसनियाखुर्द धान खरीदी केंद्र में किया खरीदी कार्य का शुभारंभ
CHHATTISGARH sakti
गोवर्धन प्योर काउड घी के संबंधित बैच की बिक्री एवं वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक
CHHATTISGARH sakti
ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर तीन स्थानों पर दबिश,एक महिला समेत तीन शराब विक्रेता गिरफ्तार, 35 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
रायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
खनिज रेत के अवैध उत्खनन पर विभाग की कार्रवाई, 21 वाहन जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?