Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: 15 साल से कुंडली जमाए बैठे सचिव के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, कहा अब बर्दाश्त नहीं करेंगे भ्रष्टाचार!
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
मदनपुर के मुक्तिधाम तक बनेगी सीसी रोड, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

15 साल से कुंडली जमाए बैठे सचिव के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, कहा अब बर्दाश्त नहीं करेंगे भ्रष्टाचार!

Admin
Admin August 6, 2025 Uncategorized
Share
3 Min Read

खरसिया :- ग्राम पंचायत नावापारा (पूर्व) में 15 वर्षों से जमे पंचायत सचिव मनोज कुमार डनसेना के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा अब उफान पर है। सचिव को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जनपद पंचायत सीईओ, जिला पंचायत सीईओ, और यहां तक कि सांसद राधेश्याम राठिया तक शिकायत पहुंचा दी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों का आरोप है कि मनोज डनसेना पंचायत में भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुका है। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के एवज में रिश्वत की मांग की जाती है, और जो पैसा नहीं देता उसे महीनों तक चक्कर कटवाया जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले 4-5 महीनों से लगातार शिकायत के बावजूद अधिकारी सिर्फ आश्वासन देकर चुप बैठ गए हैं।

कैंप लगा, लेकिन सचिव बचाव की चाल बताई जा रही

गांव में हाल ही में एक सरकारी शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह शिविर सिर्फ सचिव को बचाने की एक “प्रायोजित कोशिश” थी। मौके पर पहुंचे अतिरिक्त सीईओ से जब मीडियाकर्मियों ने सचिव को हटाने को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने जनपद सीईओ के आदेश का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया। उनका कहना था, “मुझे केवल कैंप लगाने को कहा गया है, सचिव को हटाना मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है।”

- Advertisement -
Ad image

जब पूछा गया कि गांव में पहले कब ऐसा शिविर हुआ था, तो उन्होंने खुद स्वीकारा कि “यह पहला शिविर है” – जिससे ग्रामीणों के शक को और बल मिला।

गांव में जलसंकट, सचिव गायब!

गांव में बोरिंग का जलस्तर गिर चुका है, जिससे पानी की भारी किल्लत हो गई है। लेकिन सचिव हर बार “समय नहीं है” का बहाना बनाकर ग्रामीणों को टाल देता है। नल-जल योजना हो या प्रधानमंत्री आवास – सभी योजनाओं में बेरुखी और लेनदेन का आरोप लग रहा है।

अब आर-पार की लड़ाई

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सचिव को नहीं हटाया गया, तो जनपद पंचायत कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। गांववालों का कहना है, “15 साल से ये सचिव कुर्सी पर कुंडली मारकर बैठा है, अब बर्दाश्त नहीं होगा!”

जिला पंचायत प्रशासन की चुप्पी ने ग्रामीणों के गुस्से को और भड़का दिया है। ग्रामीण अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि शासन-प्रशासन उनकी आवाज़ सुनेगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin August 6, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
Next Article जूठा भोजन परोसने के मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मदनपुर के मुक्तिधाम तक बनेगी सीसी रोड, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा
CHHATTISGARH Kharsiya October 12, 2026
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya October 11, 2026
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026

Popular Post

मदनपुर के मुक्तिधाम तक बनेगी सीसी रोड, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?