Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: भेड़ीमुड़ा (ब) का स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र जानलेवा हालत में, बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

भेड़ीमुड़ा (ब) का स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र जानलेवा हालत में, बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर

Admin
Admin July 30, 2025 Uncategorized
Share
3 Min Read

रायगढ़ – लैलूंगा :- ग्राम पंचायत भेड़ीमुड़ा (ब) का प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र शिक्षा की बदहाली की दर्दनाक तस्वीर पेश कर रहे हैं। जहां एक ओर सरकार “स्कूल चलो अभियान” चला रही है, वहीं यहां के बच्चे जान हथेली पर रखकर रोज स्कूल जाने को मजबूर हैं।

प्राथमिक शाला का भवन जर्जर हो चुका है। दीवारों में दरारें ही नहीं, बड़े-बड़े छेद तक बन चुके हैं। छतें टपक रही हैं, फर्श उखड़ चुके हैं और अंदर बैठने की कोई सुरक्षित जगह नहीं बची है। विद्यालय के संचालन के लिए बगल में बने एक ‘पृथक सेट’ भवन का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन उसकी हालत भी किसी खतरे से कम नहीं। बरसात के दिनों में पानी सीधे बच्चों के ऊपर टपकता है, फर्श गीला रहता है और बैठने के लिए बेंच तक नहीं हैं। सभी कक्षाओं – पहली से पांचवीं तक – के बच्चों को एक ही कमरे में बैठाकर पढ़ाया जा रहा है।

- Advertisement -
Ad image

स्थानीय लोगों का कहना है कि भवन की हालत ऐसी है कि किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। शिक्षकों को खुद डर लगते हुए पढ़ाना पड़ता है, ऐसे में मासूम बच्चों की मानसिक और शारीरिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठते हैं।

आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति भी बेहद चिंताजनक है। वहां भी भवन की हालत जर्जर है। बरसात में चारों ओर पानी भर जाता है, अंदर सीलन और बदबू बनी रहती है, और अंधेरा इतना होता है कि अधिकारी तक ज्यादा देर रुक नहीं पाते। लेकिन छोटे-छोटे बच्चों को पूरे दिन उसी वातावरण में रहना पड़ता है।

ग्रामीणों ने कई बार पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग और प्रशासन से शिकायत की है, लेकिन अब तक सिर्फ कागजी कार्रवाई होती रही है। किसी ठोस पहल या भवन निर्माण का कार्य नहीं शुरू किया गया है।

ग्रामीणों की स्पष्ट मांग है कि प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र के लिए या तो नया भवन स्वीकृत किया जाए या मौजूदा भवनों का तत्काल नवीनीकरण किया जाए। बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

शिक्षा का अधिकार तभी सार्थक होगा जब शिक्षा सुरक्षित होगी। भेड़ीमुड़ा (ब) के मासूमों को भी एक सुरक्षित, स्वच्छ और गरिमामय शैक्षणिक माहौल मिलना चाहिए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin July 30, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article अपर सत्र न्यायाधीश अभिषेक शर्मा ने सुनाई पत्नी के हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा।
Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ के विकास को मिली नई रफ्तार

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?