Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: अपर सत्र न्यायाधीश अभिषेक शर्मा ने सुनाई पत्नी के हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा।
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

अपर सत्र न्यायाधीश अभिषेक शर्मा ने सुनाई पत्नी के हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा।

Admin
Admin July 30, 2025 Uncategorized
Share
3 Min Read

तमनार :- मामले का संक्षिप्त विवरण बताते हुए अपर लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने बताया कि थाना तमनार अंतर्गत ग्राम चिर्रामुड़ा निवासी अभियुक्त अनिल कुमार बेहरा जो मृतिका खुशबू बेहरा का पति है को विद्वान न्यायालय ने पत्नी की हत्या के लिए दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है तथा अर्थ दण्ड से भी दण्डित किया है।

थाना तमनार के अपराध क्रमांक 166/2022 के अनुसार घटना दिनांक 29/4/2022 की रात्रि अभियुक्त एवं मृतिका खुशबू बेहरा के मध्य चरित्र पर शंका के कारण लड़ाई झगडे़ हुए और गुस्से में आकर अभियुक्त ने तकिये से मृतिका के मुंह नाक को दबा कर उसकी हत्या कर दी तथा हत्या के आरोप से बचने के लिए उसने मृतिका को पलंग से नीचे गिरने के कारण चोट आना बता कर तमनार अस्पताल में भर्ती कराया हूं, बता कर मृतिका के माता-पिता को सूचना दी । मृतिका के माता-पिता तमनार अस्पताल पहुंचे तो उनकी पुत्री की मृत्यु हो चुकी थी दरअसल मृतिका खुशबू बेहरा की मृत्यु उसके घर में ही हो गई थी।
घटना को नया रूप देने के लिए अभियुक्त ने यह साजिश रची थी जिससे मृतिका के माता-पिता अनभिज्ञ थे।
किन्तु मृतिका के पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने अभियुक्त के किये धरे पर पानी फेर दिया और सारी पोल खोल दी पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु हत्यात्मक प्रकृति का होना बताया गया था जिसके आधार पर अभियुक्त के ऊपर पुलिस ने अपना शिकंजा कसा तो अभियुक्त ने अपनी पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया उक्त स्वीकारोक्ति एवं पोस्ट मार्टम के रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण की विवेचना आगे बढ़ाई गई तथा विवेचना उपरांत अभियुक्त के विरूद्ध थाना प्रभारी तमनार जी पी बंजारे ने धारा 302, 201 भारतीय दण्ड संहिता के तहत चालान तैयार कर न्यायालय में पेश किया।

माननीय विद्वान न्यायाधीश अभिषेक शर्मा के न्यायालय ने प्रकरण में सुनवाई करते हुए सभी साक्षियों का बयान दर्ज किए तथा उभय पक्ष के तर्क श्रवण करने के पश्चात अभियुक्त अनिल कुमार बेहरा को हत्या का दोषी पाया तथा धारा 302भारतीय दण्ड संहिता के तहत आजीवन कारावास एवं 1000/रू के जुर्माने से तथा धारा 201भारतीय दण्ड संहिता के तहत 5 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1000रू के जुर्माने से दण्डित करने का दण्डादेश दिया है। न्यायालय के निर्णय से संतुष्ट परिवार जनों के आंखों में आसूं छलक पड़े।
एक कन्या जो हजारों सपने लेकर वैवाहिक जीवन के बंधन में बंध कर नया घर बसाने की तमन्ना लेकर अपना सब कुछ पीछे छोड़ आती है,पर उसे क्या पता कल क्या होगा।
29 अप्रैल की वो काली रात मृतिका खुशबू बेहरा की जीवन की अंतिम रात थी उस नयी नवेली दुल्हन को क्या पता था कि उसके साथ दो महीने पहले ही सात जन्मों तक साथ निभाने अग्नि की साक्षी में सात फेरे लेने वाला पति ही उसकी सांसें छीन लेगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin July 30, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article बिग ब्रेकिंग न्यूज़ सिसिरिंगा जंगल में संदिग्ध हालात में मिला शव, फैली सनसनी
Next Article भेड़ीमुड़ा (ब) का स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र जानलेवा हालत में, बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?