Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: नाला निर्माण एवं पानी निकासी के विकल्प के लिए मेयर व कमिश्नर ने किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

नाला निर्माण एवं पानी निकासी के विकल्प के लिए मेयर व कमिश्नर ने किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण

Admin
Admin July 25, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read

शहर विकास के कार्ययोजना का लिया गया जायजा

रायगढ़ :- शुक्रवार की दोपहर महापौर जीवर्धन चौहान, निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, उपायुक्त सुतीक्षण यादव, कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जल भराव की समस्या से निबटने नाला निर्माण एवं पानी निकासी के विकल्प को देखते हुए शहर विकास के लिए तैयार कार्ययोजना का जायजा लिया गया।

सबसे पहले मेयर जीवर्धन चौहान, कमिश्नर क्षत्रिय सहित अधिकारियों द्वारा सतीगुड़ी चौक से लेकर कोतरा रोड आर ओ बी के नीचे अंतिम छोर तक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मेयर चौहान ने ओवरब्रिज के नीचे बेतरतीब चार पहिया एवं ट्रक के पार्किंग को व्यवस्थित करने की चर्चा की। ओवरब्रिज के नीचे कमर्शियल उपयोग या सौंदर्यीकरण करने की बात गई। इसी तरह क्षेत्र में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था के लिए कार्ययोजना तैयार करने कार्यपालन अभियंता लोहिया को निर्देशित किया गया। इसके बाद रामपुर नगर वन के पास नाले की स्थिति को देखा गया। यहां तेज बारिश से पहाड़ से नीचे की तरफ तेज गति से पानी शहर में आता है। इससे भी क्षेत्र में जल भराव की समस्या आती है। पहाड़ के ऊपर से आने वाले तेज गति के पानी को नीचे की ओर बड़ा नाला निर्माण करते हुए इस नाले को आगे फिर बड़े नाले में मिलाने संबंधित कार्य योजना पर चर्चा की गई। इससे दौरान नाले में पानी निकासी का दबाव को कम करने और सुगमता से पानी निकासी हो इस विकल्प पर कार्य करने की बात कही गई। इसके बाद ईशा नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। क्षेत्र में प्रस्तावित, सड़क, नाली, भवन के साथ अन्य शहर विकास के निर्माण संबंधित कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए संभावित स्थलों को देखा गया। महापौर श्री चौहान ने कहा कि शहर सरकार शहर के समुचित विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ सतत रूप से सकारात्मक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शहर में सड़क, नाली, पानी, बिजली, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास के साथ नवाचार और सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों पर भी ध्यान दिया जा रहा। शहर का समग्रता और संतुलित विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसी तरह वर्तमान में जल भराव की समस्या को प्राथमिकता देते हुए पानी निकासी के संभावित विकल्पों पर कार्य किया जा रहा है। इससे आने वाले समय में जल भराव की समस्या का निजात मिलेगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin July 25, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article Kisaan School : नवाचार के काम को देखने किसान स्कूल पहुंचे एसपी विजय पाण्डेय, कहा, ‘किसान स्कूल में आकर सकारात्मक ऊर्जा मिली’, भोजली के लिए महिलाओं को गेहूं वितरित
Next Article धोखाधड़ी से कब्ज़ाई गई कोटवार की सेवा भूमि , खरीदी-बिक्री की पूरी प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?