Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जंगल उजाड़ने की बेगुनाहों को मिल रही सजा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जंगल उजाड़ने की बेगुनाहों को मिल रही सजा

Admin
Admin July 23, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read

मादा हाथी और शावक ने मचाया तांडव , मासूम सहित तीन की कुचलकर हत्या

रायगढ़ / लैलूंगा :- कभी जंगलों को बचाने की बातें करने वाली सरकारें और वन विभाग आज उद्योगपतियों के सामने बौने साबित हो रहे हैं। जंगल बचाने के नाम पर करोड़ों फूंक दिए जाते हैं, लेकिन ज़मीनी सच्चाई यही है कि रायगढ़ जैसे जिलों में हजारों पेड़ उद्योगों के विस्तार के नाम पर बेरहमी से काट दिए गए। अडानी कंपनी द्वारा हाल ही में मुंडा गांव में सैकड़ों-हजारों पेड़ों की बलि ली गई, और अब उसी उजड़े जंगल की कोख से निकले वन्य जीव इंसानी बस्तियों में कहर बनकर टूट रहे हैं।

जंगल उजड़ा, हाथी भटके और बेगुनाह बन गए निशाना….
धरमजयगढ़ वनमंडल के लैलूंगा परिक्षेत्र अंतर्गत बीती रात की दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे प्रशासन और सरकार की कथनी-करनी की पोल खोल दी। मादा हाथी और उसका शावक गांवों में घुसे और तबाही मचाई। ग्राम गोसाईडीह में तीन साल के मासूम सत्यम रावत को घर में सोते समय उसकी आंखों के सामने मौत आई। हाथी ने पहले उसके पिता पर हमला किया, फिर सुंघते हुए रो रहे बच्चे को सूंड से बाहर खींचकर पटक दिया यह दृश्य सिर्फ भयावह नहीं, इंसानी असफलता की सबसे बड़ी तस्वीर है।

घटनाएं इस प्रकार हैं…

- Advertisement -
Ad image

ग्राम गोसाईडीह:
मृतक – सत्यम रावत, उम्र 3 वर्ष
रात 10 बजे के आसपास हाथियों ने घर तोड़ना शुरू किया। सत्यम अपने पिता के साथ कमरे में सोया था। टार्च की रोशनी पड़ते ही हाथी ने पिता पर हमला किया और उन्हें कमरे में फेंक दिया। वहीं मासूम सत्यम रोते हुए दूसरे कमरे में रह गया, जिसे छोटे हाथी ने सूंड से बाहर खींचकर पटक दिया।

ग्राम मोहनपुर:
मृतक – संतरा बाई राठिया, उम्र 45 वर्ष
खेत में काम कर रही महिला पर मादा हाथी ने हमला किया और पटक कर मार डाला।

वहीं मोहनपुर में ही:
मृतक – पुरसोत्तम प्रधान, उम्र 48 वर्ष
घर में सोते समय हाथी के हमले से मकान का हिस्सा गिरा और दबकर मौके पर ही मौत हो गई।

वन विभाग हाथियों की मॉनिटरिंग और लोगों को सतर्क करने के दावे जरूर करता है, लेकिन हकीकत यह है कि रायगढ़ जिला आज पूरे प्रदेश में हाथी-मानव द्वंद में प्रथम स्थान पर है। जंगल काटे गए, खदानें आवंटित हुईं, और अब इंसानों को जंगलों की राख पर जीना पड़ रहा है।

बहरहाल वन विभाग के DFO जितेंद्र उपाध्याय ने घटना की पुष्टि की है, लेकिन इससे गांवों का डर कम नहीं हो रहा। पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हर घर में अब सवाल यही है कि अगली बारी किसकी है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin July 23, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article स्वास्थ्य केंद्र बना शयन कक्ष , डॉक्टर और स्टाप नींद में गाफिल
Next Article 14 वर्षीय बास्केटबॉल में संभाग के लिए बालक वर्ग में 4 खिलाड़ी एवं बालिका वर्ग में 5 खिलाड़ी का चयन हुआ।

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?