Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करें
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करें

Admin
Admin July 22, 2025 CHHATTISGARH Raipur
Share
3 Min Read

समन्वित प्रयासों से निराश्रित पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान आवश्यक : मुख्यमंत्री

रायपुर :- 22 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों पर निराश्रित पशुओं की आवाजाही पर प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की एक प्रमुख वजह निराश्रित मवेशी हैं, जिन्हें नियंत्रित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को त्वरित, ठोस और समन्वित कार्य योजना के साथ आगे बढ़ना होगा।

मुख्यमंत्री साय ने पशुधन विकास, नगरीय प्रशासन एवं विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और लोक निर्माण विभाग को आपसी तालमेल के साथ जिम्मेदारी साझा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह समस्या शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में गंभीर है और इसके समाधान में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी।

बैठक में मुख्यमंत्री साय ने राज्य में संचालित गौशालाओं, गौठानों, कांजी हाउस एवं काउ-कैचर (Cow-Catcher) जैसी व्यवस्थाओं की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने इन संस्थानों की वर्तमान उपयोगिता, क्षमता और सुधार की संभावनाओं पर भी गहन चर्चा की और सुझाव माँगे।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री साय ने विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे स्थित गांवों में पशुओं के प्रबंधन हेतु प्रभावी एवं व्यावहारिक मॉडल विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाईवे पर पशुओं की उपस्थिति केवल यातायात में बाधा नहीं, बल्कि जानलेवा दुर्घटनाओं का कारण बनती है, अतः इस दिशा में प्राथमिकता के साथ कार्रवाई आवश्यक है।

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के मामलों और उनमें निराश्रित पशुओं की भूमिका की समीक्षा की गई। साथ ही, गोधन विकास से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने निराश्रित एवं लावारिस गौवंश की देखभाल, चारे की उपलब्धता और उनके पुनर्वास के लिए सुनियोजित रणनीति अपनाने की बात कही।

नगरीय क्षेत्रों में सड़कों पर घूमने वाले पशुओं की रोकथाम के लिए काउ-कैचर की कार्यप्रणाली और उसके विस्तार पर भी विचार-विमर्श किया गया। कृषि एवं पशुधन विकास विभाग की सचिव शहला निगार ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से प्रदेशभर की गौठानों, गौशालाओं एवं पशुधन विकास योजनाओं की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया।

बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद एवं राहुल भगत, नगरीय प्रशासन विभाग एवं मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस. तथा लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin July 22, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी नवलीन को बधाई – कहा, छत्तीसगढ़ की उभरती प्रतिभा को मिलेगा हरसंभव सहयोग
Next Article छत्तीसगढ़ की पहली पारम्परिक लोक पर्व हरेली

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya October 13, 2026
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti October 13, 2026
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026

Popular Post

गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?