Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी नवलीन को बधाई – कहा, छत्तीसगढ़ की उभरती प्रतिभा को मिलेगा हरसंभव सहयोग
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी नवलीन को बधाई – कहा, छत्तीसगढ़ की उभरती प्रतिभा को मिलेगा हरसंभव सहयोग

Admin
Admin July 22, 2025 CHHATTISGARH Raipur
Share
4 Min Read

राज्य सरकार प्रतिबद्ध है प्रदेश के हर खिलाड़ी को अवसर, संसाधन और मंच देने के लिए : मुख्यमंत्री

महासमुंद की नवलीन कौर ने तीरंदाजी में नेशनल गेम्स में बनाया स्थान, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता था गोल्ड मेडल

रायपुर :- 22 जुलाई 2025/ खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के हर खिलाड़ी को उसकी मेहनत, लगन और क्षमता के अनुरूप अवसर, संसाधन और मंच उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने महासमुंद जिले की नवोदित तीरंदाज नवलीन कौर को आगामी राष्ट्रीय खेलों में तीरंदाजी में स्थान बनाने पर बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवलीन जैसी खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के भविष्य की नींव हैं और सरकार उन्हें खेल के हर स्तर पर निखारने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।

जन्म से ही स्वास्थ्यगत चुनौतियों से जूझने वाली नवलीन ने इसे अपनी कमज़ोरी नहीं, बल्कि ताकत में बदल दिया और खेल को अपना जीवन-मार्ग चुना। उन्होंने फरवरी 2025 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर यह साबित कर दिया कि इच्छाशक्ति और मेहनत के आगे कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।

- Advertisement -
Ad image

महासमुंद जिले के बागबाहरा की निवासी नवलीन कौर, अरविंद एवं रंजीत कौर छाबड़ा की सुपुत्री हैं। उनका जन्म गर्भावस्था के सातवें महीने में हुआ था, जिससे प्रारंभिक वर्षों में स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियाँ रहीं। आस-पड़ोस, रिश्तेदार और परिचित हमेशा उनकी तबीयत के बारे में पूछते रहते थे, जिससे वह कभी-कभी उदास हो जाती थीं। लेकिन नवलीन ने इस जिज्ञासा को चुनौती के रूप में स्वीकार किया और खुद को एक नई दिशा में ढाल दिया।

वर्ष 2018 में नवलीन ने बागबाहरा से लगभग पांच किलोमीटर दूर स्थित बिहाझर बालाश्रम में तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्रारंभ किया। वे महासमुंद जिले की पहली महिला तीरंदाज बनीं। स्कूली शिक्षा के दौरान उन्होंने दो बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए और एक बार राष्ट्रीय स्तर की स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता में चौथा स्थान अर्जित किया। वर्ष 2023 में उन्होंने गुजरात में आयोजित एफजीएफआई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया और राज्य स्तरीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

नवलीन का लक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतना है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में कंपाउंड बो से खेला जाता है, जिसके लिए उनके परिजनों ने उन्हें एक नया आधुनिक कंपाउंड धनुष प्रदान किया है। उन्होंने सिटी ओपन तीरंदाजी प्रतियोगिता में कंपाउंड राउंड बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर इसकी शानदार शुरुआत की है। वर्तमान में नवलीन कोच श्री एवन साहू एवं खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे से तीरंदाजी के गुर सीख रही हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि क्रिकेट की लोकप्रियता के इस दौर में कोई खिलाड़ी यदि तीरंदाजी जैसे विशिष्ट खेल में कड़ी मेहनत करके प्रदेश और देश के लिए मेडल लाने की दिशा में काम कर रहा है, तो यह न केवल सराहनीय है बल्कि प्रेरणास्पद भी। नवलीन जैसी प्रतिभाएं छत्तीसगढ़ के युवाओं को यह संदेश देती हैं कि प्रतिबद्धता, अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin July 22, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article सत्य की पुकार बनाम सिस्टम की दीवारें: न्याय के लिए तड़पती बुज़ुर्ग महिला ने मांगी इच्छा मृत्यु
Next Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करें

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya October 13, 2026
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti October 13, 2026
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026

Popular Post

गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?