Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: स्व सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु खैरागढ़ में बैंकर्स कार्यशाला का आयोजन,बिहान मिशन के तहत कलेक्टर ने दिया बैंक लिंकेज को प्रभावी बनाने का निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

स्व सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु खैरागढ़ में बैंकर्स कार्यशाला का आयोजन,बिहान मिशन के तहत कलेक्टर ने दिया बैंक लिंकेज को प्रभावी बनाने का निर्देश

Admin
Admin July 18, 2025 CHHATTISGARH
Share
2 Min Read

खैरागढ़ :- 18 जुलाई 2025//
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत खैरागढ़ में एक दिवसीय बैंकर्स कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने उपस्थित बैंक अधिकारियों और जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्व सहायता समूहों को बैंक लोन एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ समयबद्ध और सरल प्रक्रिया के माध्यम से उपलब्ध कराया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को गति मिल सके।

कार्यशाला में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं परियोजना निदेशक प्रेम कुमार पटेल और नेशनल रिसोर्स पर्सन सुधाकर सतपथी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बिहान मिशन की भूमिका, उद्देश्य और क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में स्व सहायता समूहों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ने, मुद्रा योजना के तहत महिला उद्यमियों को ऋण सुविधा देने, ऑनलाइन लोन आवेदन प्रक्रिया को अपनाने और महिला उद्यमी वित्तीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

इसके साथ ही समूहों को इंटरप्राइज फाइनेंस के माध्यम से लघु व्यवसायों के लिए पूंजी उपलब्ध कराने की व्यवस्था, तथा “लखपति दीदी” और “ड्रोन दीदी” जैसी पहलों को और प्रभावी रूप से लागू करने की रणनीति पर भी विचार किया गया। कलेक्टर ने कहा कि इन पहलों के माध्यम से चिन्हांकित महिलाओं को वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण और तकनीकी संसाधनों से जोड़ा जा सकता है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

इस कार्यशाला का मूल उद्देश्य था कि स्व सहायता समूहों को वित्तीय संस्थाओं से बेहतर जोड़ा जाए और योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ उनके क्रियान्वयन में भी पारदर्शिता और प्रभावशीलता लाई जाए। कार्यक्रम से बैंकर्स और जिला स्तरीय अधिकारियों को यह संदेश मिला कि समूहों की आर्थिक प्रगति में उनका सक्रिय सहयोग आवश्यक है और इसके लिए एक समन्वित प्रयास की आवश्यकता है।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin July 18, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article 18 से 45 वर्ष की महिलाओं को मिलेगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण
Next Article सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?