Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रायगढ़ में जुटे प्रदेशभर के नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

रायगढ़ में जुटे प्रदेशभर के नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ

Admin
Admin July 17, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
4 Min Read

शिशु पुनर्जीवन प्रक्रिया के लिए आईएपी रायगढ़ ने आयोजित की कार्यशाला

रायगढ़ :- 17/07/25

बीते दिनों होटल अंश में आईएपी-रायगढ़ के तत्वाधान में नवजात शिशु पुनर्जीवन प्रक्रिया हेतु कौशल प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं की देखभाल और पुनर्जीवन तकनीकों पर जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने नवजात पुनर्जीवन के महत्व को समझाते हुए कहा कि लर्न, सपोर्ट तथा सेव् के सिद्धांत को अपनाकर कई नवजात जीवन बचाए जा सकते हैं। कार्यशाला में नवजात पुनर्जीवन की आधुनिक एवं व्यावहारिक विधियां, जन्म के तुरंत बाद शिशु की देखभाल की तकनीक, स्वास्थ्यकर्मियों एवं डॉक्टर्स को व्यावहारिक प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी गई।

विदित हो कि लगभग 90 प्रतिशत शिशु अंतर्गभाशयी से अतिरिक्त गर्भाशय जीवन में संक्रमण करते है। सहज एवं नियमित श्वसन शुरू करने के लिये बहुत कम या नहीं के बराबर सहायत की आवश्यकता होती है। लगभग 10 प्रतिशत नवजात शिशुओं को जन्म के समय सांस लेने के लिये कुछ सहायता की आवश्यकता होती है एवं केवल 1 प्रतिशत को ही जीवित रहने के लिये व्यापक पुनर्जीवन उपायों की आवश्यकता हो सकती है। फिर भी जन्म के समय नवजात शिशु को श्वास लेने में अवरोध नवजात शिशुओं में मृत्यु दर एवं विकृति (रूग्णता) का एक प्रमुख कारण है एवं भारत में यह सभी नवजात मृत्यु के पांचवे हिस्से में योगदान देता है।

- Advertisement -
Ad image

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 5 (एनएफएचएस-5) गणनानुसार भारत में प्रति हजार जीवित जन्म में नवजात शिशु मृत्यु दर (एनएमआर) 24.9 प्रतिशत शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) 35.2 प्रतिशत एवं 5 वर्ष तक बच्चों में मृत्यु दर (यूएसएमआर) 41.9 प्रतिशत है। इन मृत्यु दरों को सही तकनीक और नवजात पुनर्जीवन के लिये उठाए कदमों से रोका जा सकता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक के डॉ. संतोष जेमनानी, बाल्य एवं नवजात विज्ञान विभाग, स्टार चिल्ड्रन हास्पिटल बिलासपुर डॉ. अभिषेक कलवानी, सहायक प्राध्यायक सीआईएमएस बिलासपुर, डॉ. अनिश अकनानी, डायरेक्टर लोटश चिल्ड्रन, हास्पिटल बिलासपुर प्रशिक्षक के रूप में नवजात शिशुओं के आंकलन करने और उन्हें पुनर्जीवित करने के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। वरिष्ठ डॉक्टर्स के अनुभव और तकनीक की मदद से नवजातों को बचाने के तरीकों पर भी चर्चा हुई। प्रशिक्षण के दौरान कई केस पर डिटेल से बात हुई जिससे बीमारी को समझा और उसे समय रहते बेहतर तरीके से ठीक किया जा सके। गोल्डन आवर्स में स्वास्थ्यकर्मी कैसे और क्या करें इसका भी प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में ये रहे शामिल
कौशल प्रशिक्षण सत्र में शहर के कान्हा हॉस्पिटल, अंकुर हॉस्पिटल, पद्मावति हॉस्टिल खरसिया के स्टाफ नर्सों ने भाग लिया। उक्त कार्यक्रम में इंंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक रायगढ़ के प्रसिद्ध बाल्य एवं शिशु रोग विशेषज्ञों के मुख्य चिकित्सा के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. केएन पटेल डॉ एमएम श्रीवास्तव, डॉ. रघुवर पटवा, डॉ. लोकेश षड़ंगी (सभी सीनियर पीडियाट्रिशियन) उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम डॉ.एलके सोनी (आयोजन अध्यक्ष) डॉ. गौरव क्लाडियस (आयोजन सचिव), डॉ. अंशुल विक्रम श्रीवास्तव (आयोजन कोषाध्यक्ष) के समुचित सहयोग से संपन्न हुआ।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin July 17, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article व्यापम द्वारा परीक्षा केन्द्रों में फ्रिस्किंग के संबंध में जारी किया गया आवश्यक दिशा-निर्देश
Next Article सक्ती SP कार्यालय पहुँचे बिलासपुर IG, पुलिस कार्यों की समीक्षा और वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?