Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जिले मे खाद-बीज वितरण में प्रदेश में अव्वल: इस वर्ष 113% बीज वितरण, 119% डीएपी खाद उपलब्धता
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जिले मे खाद-बीज वितरण में प्रदेश में अव्वल: इस वर्ष 113% बीज वितरण, 119% डीएपी खाद उपलब्धता

Admin
Admin July 16, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

बेमेतरा :- 16 जुलाई 2025
खरीफ सीजन 2025 के दौरान बेमेतरा जिले ने कृषि कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए खाद-बीज वितरण के क्षेत्र में राज्य में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। जिले में अब तक 113.33% बीज वितरण किया जा चुका है, जबकि डीएपी खाद की उपलब्धता भी संशोधित लक्ष्य से 119% अधिक रही है। वर्तमान में अच्छी वर्षा के चलते जिले में खरीफ फसलों की बोनी लगभग पूर्ण हो चुकी है और धान की रोपाई कार्य तेजी से जारी है। कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा जिले में खरीफ सीजन की विभिन्न कृषि गतिविधियों की नियमित समीक्षा की जा रही है। उन्होंने खाद-बीज के आवंटन, भण्डारण और वितरण व्यवस्था की गहनता से जांच कर किसानों तक इसकी समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक के दौरान उप संचालक कृषि मोरध्वज डडसेना ने बताया कि जिले में डीएपी खाद की मांग अधिक रही है, लेकिन इसकी सीमित उपलब्धता को देखते हुए सिंगल सुपर फास्फेट एवं एनपीके खाद को विकल्प के रूप में प्रयोग करने की सलाह दी गई है।
कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि डीएपी खाद के विकल्प के रूप में एसएसपी और एनपीके के उपयोग के फायदों को किसानों को बताया जाए और इसके प्रचार-प्रसार हेतु बैनर व पोस्टर सभी सहकारी समितियों में चस्पा किए जाएं। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के मैदानी अमले किसानों को फसल उत्पादन संबंधी उचित सलाह देकर उन्हें आधुनिक और टिकाऊ खेती के लिए प्रेरित करें।

खाद भंडारण और वितरण की स्थिति

शासन द्वारा जिले का खाद भंडारण लक्ष्य 65,015 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। अब तक जिले को 53,887 मीट्रिक टन खाद प्राप्त हो चुका है, जो गत वर्ष की तुलना में 89% है। इनमें से 46,103 मीट्रिक टन खाद का वितरण कृषकों को किया जा चुका है, जो कुल प्राप्त खाद का 71% है। डीएपी खाद का संशोधित लक्ष्य 5,667 मी. टन था, जिसके विरुद्ध 6,724 मी. टन का भंडारण कर लिया गया है, यानी 119% लक्ष्य की पूर्ति।

विकल्प खाद – SSP और NPK की उपलब्धता

- Advertisement -
Ad image

गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब तक 154% एसएसपी और 130% एनपीके खाद की आपूर्ति की जा चुकी है। वर्तमान में 2,921 मीट्रिक टन एसएसपी और 553 मीट्रिक टन एनपीके खाद समितियों में उपलब्ध है। एसएसपी खाद में 16% फास्फोरस और 11% सल्फर पाया जाता है, जो धान और अन्य फसलों के लिए अत्यंत लाभकारी है।

बीज वितरण में भी रिकार्ड उपलब्धि

वर्ष 2024 में सहकारी समितियों के माध्यम से 19,742 क्विंटल बीज वितरण किया गया था। वर्ष 2025 में अब तक 22,375 क्विंटल बीज का वितरण हो चुका है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 113.33% है।

कलेक्टर की अपील
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कृषकों से अपील की है कि वे अपनी संबंधित समितियों से शीघ्र खाद का उठाव करें और डीएपी के विकल्प के रूप में एसएसपी एवं एनपीके खाद का उपयोग कर वैज्ञानिक पद्धति से खेती करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन कृषि की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए है और किसानों को समय पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। जिले की यह प्रगति कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और टिकाऊ खेती की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin July 16, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article टैरिफ में न्यूनतम वृद्धि, आपूर्ति में गुणवत्ता,छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सुधारों को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Next Article सेप्टिक टैंक सफाई मित्र को मेयर श्री चौहान ने वितरण किया गया सुरक्षा उपकरण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?