Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: छत्तीसगढ़ क्रीडा प्रोत्साहन योजना: प्रतिभा खोज के तहत खिलाडिय़ों को मिलेगा खेलवृत्ति का लाभ
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH लैलूंगा
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • रायपुर
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

छत्तीसगढ़ क्रीडा प्रोत्साहन योजना: प्रतिभा खोज के तहत खिलाडिय़ों को मिलेगा खेलवृत्ति का लाभ

Admin
Admin July 11, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read

*योजना से संबंधित आवेदन के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायगढ़ में कर सकते है संपर्क*

रायगढ़ :- 11 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के उभरते प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत प्रतिभा खोज के तहत खेलवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस योजना अंतर्गत प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियाड एवं नेशनल गेम्स में शामिल खेलों के राष्ट्रीय खेल/राष्ट्रीय चैम्पिनशीप के सीनियर, जूनियर एवं सबजूनियर वर्ग के पदक प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को खेलवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह खेल वृत्ति एक वित्तीय वर्ष में केवल एक बार ही प्रदाय की जाएगी।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह खेल वृत्ति सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 75 हजार रूपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 60 हजार रूपए एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार रुपए तथा जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 60 हजार रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 40 हजार रूपये एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 30 हजार रुपए तथा सब-जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 50 हजार रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 25 हजार रूपए एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 20 हजार रूपए मात्र की खेलवृत्ति प्रदाय किया जाएगा।
इस योजना के अंतर्गत केवल उन्हीं खिलाडिय़ों को खेलवृत्ति मिलेगी, जिन्होंने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए उक्त प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त किए हो और जिनकी आयु 25 वर्ष से अधिक न हो। यदि कोई खिलाड़ी एक से अधिक वर्ग में पदक प्राप्त है, तो उसे उसकी सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि के आधार पर खेलवृत्ति प्रदान की जाएगी। पात्रता की पुष्टि के लिए संबंधित खेल संघों से प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। खिलाडिय़ों के चयन में उनकी उपलब्धियों के साथ-साथ योजना की शर्तों का भी पालन सुनिश्चित किया जाएगा। इससे प्रदेश के होनहार खिलाडिय़ों को न केवल आर्थिक सहायता मिलेगी, बल्कि उनके मनोबल में भी वृद्धि होगी। इस योजना के लिए आवेदन संबंधित जिला खेल अधिकारी के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन के संबंध में अधिकतम जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में कार्यालय सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायगढ़, में संपर्क कर सकते हैं।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin July 11, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री हेतु प्रवेश परीक्षा 20 जुलाई को
Next Article सर्पदंश से मृत छात्र के परिजनों से मिल कर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने ढांढस बंधाया

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH लैलूंगा August 25, 2026
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 25, 2026
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH लैलूंगा

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?