Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर सख्त — विभागीय कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर सख्त — विभागीय कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर

Admin
Admin July 2, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

खैरागढ़:- 2 जुलाई 2025
जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लंबित प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार की ढिलाई अस्वीकार्य होगी और संबंधित विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जनता से जुड़े प्रत्येक प्रकरण का समाधान समय-सीमा में, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी ढंग से किया जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि स्कूल जतन योजना के तहत अतिरिक्त कक्षों के निर्माण और भवन मरम्मत कार्यों को निर्धारित तिथि तक, तकनीकी मापदंडों के अनुरूप पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूल भवन केवल ढांचे नहीं, बल्कि भविष्य के निर्माण की नींव हैं।

स्वास्थ्य विभाग को जिले में एम्बुलेंस सेवाओं की अनुपलब्धता पर गंभीर चिंता जताते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर आपात चिकित्सा परिवहन व्यवस्था को अविलंब शुरू किया जाए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी समय पर चिकित्सा सहायता पहुंच सके।

खनिज विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने जिले में लौह अयस्क की खोज हेतु चल रहे सर्वेक्षण कार्यों की अद्यतन प्रगति ली और संबंधित अधिकारियों को तकनीकी मानकों का पालन करते हुए रिपोर्टिंग की नियमितता बनाए रखने के निर्देश दिए।

- Advertisement -
Ad image

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जनशिकायत पोर्टल और अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए कहा कि ये शिकायतें आम जनता की पीड़ा और अपेक्षाओं का प्रतिबिंब हैं। उनका संवेदनशील, त्वरित और निष्पक्ष समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक अधिकारी इन आवेदनों को गंभीरता से लें और सुनिश्चित करें कि कोई भी शिकायत अनसुनी न रहे।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल ने राज्यपाल द्वारा गोद लिए ग्राम सोनपुरी में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्यपाल निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ होना चाहिए, क्योंकि तीन माह बाद ग्राम के विकास कार्यों की विशेष समीक्षा की जाएगी, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

बैठक में अपर कलेक्टर सुरेंद्र कुमार ठाकुर, एसडीएम खैरागढ़ टंकेश्वर प्रसाद साहू, छुईखदान-गंडई एसडीएम अविनाश ठाकुर, सहित जिले के समस्त विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin July 2, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article कलेक्टर ने एतमानगर के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का किया औचक निरीक्षण,ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में यह परियोजना शासन की एक बड़ी पहल,आपसी समन्वय और समयबद्ध प्रयासों से निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के दिए निर्देश
Next Article मुख्यमंत्री श्री साय ने जीएसटी विभाग की समीक्षा बैठक में कर अपवंचन पर सख्ती के दिए निर्देश

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya October 9, 2026
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya October 9, 2026

Popular Post

ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?