Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने निर्माण एजेंसियों की ली बैठक*
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खाटूश्याम से सांवलिया सेठ और महाकाल-ओंकारेश्वर तक, मुकेश पटेल ने साथियों संग किए दर्शन
CHHATTISGARH
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH
जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने निर्माण एजेंसियों की ली बैठक*

Admin
Admin June 20, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
4 Min Read

प्रगतिरत कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के दिए निर्देश

रायगढ़, 20 जून 2025/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज कलेक्टर कक्ष में निर्माण एजेंसियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न स्थानों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने सभी निर्माण एजेंसियो को निर्देशित किया कि जो निर्माण कार्य अंतिम चरण में है उसे अतिशीघ्र पूर्ण करें, इसके साथ ही जो निर्माण कार्य बारिश में संभव नहीं है उनके सभी कार्य पूर्ण रखें ताकि बारिश के पश्चात उसे तत्काल प्रारंभ किया जा सके।
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने पीएमजीएसवाय की समीक्षा की। उन्होंने विभाग अंतर्गत निर्माणाधीन एवं स्वीकृत सड़कों की जानकारी लेते हुए कहा कि जनसामान्य की सुविधा के लिए सड़कों का निर्माण कार्य महत्वपूर्ण है। सभी सड़कों के कार्य को प्राथमिकता से किया जाए, इसके साथ जो निर्माण कार्य बारिश में हो सकते है उसे जारी रखे। कलेक्टर चतुर्वेदी ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए स्वीकृत, निर्माणाधीन एवं भवन निर्माण कि जानकारी ली। विभागीय अधिकारी ने सड़क, भवन एवं जमा मद के कार्यों के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि अधिकांश कार्य प्रगति पर है। लेकिन कुछ निर्माण कार्य निविदा, भू-अर्जन का कारण लंबित है। जिस पर कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि जो कार्य लंबित है उससे संबंधित सभी कार्यों को पूर्ण कर ले।
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने लोक निर्माण विभाग सेतु के कार्यों की समीक्षा की। विभागीय अधिकारी ने बताया कि प्रगतिरत 6 कार्यों में से 02 इस माह में पूर्ण किया जाएगा। वहीं 12 कार्य निविदा स्तर पर है। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि वर्तमान में प्रगतिरत कार्यों को तेजी पूर्ण करें। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अंतर्गत योजनावार स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की। विभागीय अधिकारी ने बताया कि महिला बाल विकास अंतर्गत 02, महतारी सदन अंतर्गत 7, राजस्व विभाग 01, विधायक मद अंतर्गत 05, आयुष मिशन योजना अंतर्गत 04, समग्र शिक्षा अंतर्गत 13, पीएम श्री अंतर्गत 34, स्कूल जतन योजना अंतर्गत 22, लोक शिक्षण मद अंतर्गत 16, भारतीय रेसक्रॉस सोसाइटी अंतर्गत 01 तथा उद्यान विभाग अंतर्गत 01 कार्य स्वीकृत है। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि अधिकांश निर्माण कार्यों की अत्यंत प्रगति धीमी है, उन्होंने छोटे एवं महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निरस्त हेतु प्रस्तावित कार्य की समीक्षा करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि केलो परियोजना के सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें। इस दौरान उन्होंने परियोजना में आ रही समस्याओं की जानकारी भी ली। उन्होंने कार्य प्रगति हेतु विभागीय अधिकारियों को संबंधित राजस्व अधिकारियों से समन्वय कर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए, जिससे परियोजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके। उन्होंने केलो परियोजना के प्रगति हेतु विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री अमित कश्यप, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग सेतु श्री आर.के.वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन श्री दुर्गेश नायक, कार्यपालन अभियंता केलो परियोजना लाखा संभाग श्री जे.एस.वारे, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग धरमजयगढ़ श्री सत्येन्द्र विश्वकर्मा, कार्यपालन अभियंता केलो परि.सर्व.संभाग रायगढ़ श्री मनीष गुप्ता, पीएमजीएसवाय श्री मिंज सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin June 20, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रायगढ़ स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी होंगे मुख्य अतिथि
Next Article जिले में अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर जिला प्रशासन हुई सख्त

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खाटूश्याम से सांवलिया सेठ और महाकाल-ओंकारेश्वर तक, मुकेश पटेल ने साथियों संग किए दर्शन
CHHATTISGARH November 3, 2026
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh November 2, 2026
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026
जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026

Popular Post

खाटूश्याम से सांवलिया सेठ और महाकाल-ओंकारेश्वर तक, मुकेश पटेल ने साथियों संग किए दर्शन
CHHATTISGARH
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH
जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?