Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: शासन की योजनाओ का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुचाने लगातार किया जा रहा कार्य,ज्यादा से ज्यादा लोग उठाये लाभ- सांसद
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
अभियान संवेदना का असर: दुष्कर्म व पॉक्सो मामलों में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने ठोस कार्ययोजना पर जोर, कलेक्टर-एसएसपी ने की समीक्षा
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर की सख्ती का असर: तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
CHHATTISGARH RAIGARH
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ति जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
CHHATTISGARH sakti
चारमार गांव में शराबबंदी के लिए ग्रामीणों का मोर्चा: थाना प्रभारी से सहयोग और कार्रवाई की गुहार
CHHATTISGARH Gharghoda
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

शासन की योजनाओ का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुचाने लगातार किया जा रहा कार्य,ज्यादा से ज्यादा लोग उठाये लाभ- सांसद

Admin
Admin June 19, 2025 CHHATTISGARH sakti
Share
4 Min Read

जिले कें ग्राम रगजा में धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर का हुआ आयोजन

सक्ती, 19 जून 2025// कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले में धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत आज सक्ती विकासखण्ड के ग्राम रगजा में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा की शासन की विभिन्न योजनाओ का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियो तक पहुचाने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। जिसके तहत आज ग्राम रगजा में विभिन्न विभागो के अधिकारीयो की उपस्थिति में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया है। सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने सभी लोगो से शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने, योजनाओ के बारे में जानने और अन्य लोगो को भी जागरूक करने कहा । श्रीमती विद्या सिदार, सभापति जिला पंचायत सक्ती ने कार्यक्रम मे सम्बोधित करते हुए आदिवासी संस्कृति के संरक्षण की बात कही और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आदिवासी सामाज की आवाज बुलंद करने के लिए उपरोक्त योजना चलाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन ने धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत शिविर आयोजन के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा की अंतिम पंक्ति के लोगो,जनजातिय समुदाय के लोगो को शासन की विभिन्न योजनाओ का लाभ दिलाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इसी प्रकार सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग सुश्री स्वप्निता सिंह ने लोगों से शिविर में ज्यादा से ज्यादा उपस्थित होकर योजना का लाभ लेने की बात कही। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान विभागीय योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। इसके साथ ही शिविर स्थल पर विभिन्न योजनाओ का क्रियान्वयन करने वाले विभागीय अधिकारीयो कर्मचारीयो द्वारा योजनाओ की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। जिससे ग्रामीणजन लाभान्वित हुए।
धरती आबा जनभागीदारी अभियान का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति को पात्रता अनुसार व्यक्तिगत लाभों, हक से संतृप्त किया जाना और इस अभियान के प्रति जनजागरूकता उत्पन्न किया जाना हैं। इस अभियान में ग्राम स्तर, कलस्टर स्तर पर शिविरों के माध्यम से स्थल पर लाभ जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, सिकल सेल स्कीनिंग, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पी एम किसान सम्मान निधि, पी.एम. जनधन खाता, फसल बीमा, पी.एम जीवन ज्योति बीमा योजना, पी.एम. सुरक्षा बीमा योजना, पेंशन योजना (वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन) मनरेगा जॉबकार्ड, पी एम विश्वकर्मा योजना, मुद्रा लोन, महिला एवं बालविकास, सुकन्या समृद्धि योजना, अटल पेंशन योजना, श्रम कार्ड, ई श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना प्रधानमंत्री मतस्य संपदा योजना, बाड़ी विकास, जल जीवन मिशन, अंतर्गत नल कनेक्शन, सामुदायिक नल जल, जन्म प्रमाण पत्र, प्रत्येक घरों में विद्युत उपलब्धता, पोषण वाटिका, प्रधानमंत्री आवास, व्यक्तिगत शौचालय, सामुदायिक शौचालय निर्माण तथा कौशल प्रशिक्षण सेवाओं के प्रदाय हेतु कार्यवाही किया जाना है। ग्राम रगजा में आयोजित जिला स्तरीय शिविर मे जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नितु राय, जनपद उपाध्यक्ष श्री खाण्डे, श्री नरेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधी, विभिन्न विभागो के अधिकारी कर्मचारी व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin June 19, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article भ्रस्टाचार के डर से भाजपा की वाशिंग मशीन में धुल रहे हैं जनपद सदस्य – कांग्रेस का हमला
Next Article प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

अभियान संवेदना का असर: दुष्कर्म व पॉक्सो मामलों में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 11, 2026
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने ठोस कार्ययोजना पर जोर, कलेक्टर-एसएसपी ने की समीक्षा
CHHATTISGARH RAIGARH September 11, 2026
कलेक्टर की सख्ती का असर: तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
CHHATTISGARH RAIGARH September 11, 2026
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ति जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
CHHATTISGARH sakti September 11, 2026
चारमार गांव में शराबबंदी के लिए ग्रामीणों का मोर्चा: थाना प्रभारी से सहयोग और कार्रवाई की गुहार
CHHATTISGARH Gharghoda September 11, 2026

Popular Post

अभियान संवेदना का असर: दुष्कर्म व पॉक्सो मामलों में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने ठोस कार्ययोजना पर जोर, कलेक्टर-एसएसपी ने की समीक्षा
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर की सख्ती का असर: तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
CHHATTISGARH RAIGARH
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ति जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
CHHATTISGARH sakti
चारमार गांव में शराबबंदी के लिए ग्रामीणों का मोर्चा: थाना प्रभारी से सहयोग और कार्रवाई की गुहार
CHHATTISGARH Gharghoda

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?