Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: खरसिया पुलिस ने चंद घंटों में ट्रेलर लूट का किया पर्दाफाश: तीन नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार, लूट का शत-प्रतिशत माल बरामद
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh
August 29, 2026
Uncategorized
रक्षाबंधन पर रायगढ़ पुलिस का अनूठा अभियान: मनाया “साइबर सुरक्षा बंधन”, जागरूकता की राखी के साथ दिया साइबर ठगी से बचने का संदेश
Uncategorized
महिला से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता के आरोप में सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
बारिश में बच्चों की सेहत पर पांच बीमारियों का खतरा, थोड़ी सावधानी से बचाव संभव
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

खरसिया पुलिस ने चंद घंटों में ट्रेलर लूट का किया पर्दाफाश: तीन नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार, लूट का शत-प्रतिशत माल बरामद

Admin
Admin June 2, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़। खरसिया थाना क्षेत्र में ट्रेलर वाहन के साथ हुई लूटपाट की वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन विधि के साथ संघर्षरत बालक शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया ट्रेलर वाहन, वारदात में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार, पीड़ित का मोबाइल फोन, नगदी रकम 2600 रुपये और एक लोहे का चुड़ा बरामद किया है। आरोपियों को लूटपाट के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।
घटना रविवार रात की है, जब ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एएक्स/3899 का चालक सफराज खान, निवासी झरियापाली, रॉबर्टसन रेलवे साइडिंग में कोयला खाली कर वापस मिलूपारा अदानी माइंस लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम देहजरी के पास मेन रोड पर एक स्वीफ्ट कार में सवार चार युवकों ने ट्रेलर को रोका और चालक से मारपीट कर उसके जेब से 2600 रुपये नकद, रियलमी कंपनी का मोबाइल और ट्रेलर की चाबी छीनकर वाहन समेत फरार हो गए। चालक ने तत्परता दिखाते हुए डायल 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घटना की जानकारी खरसिया थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े को दी। वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल चारों ओर नाकेबंदी करवाई, जिसके फलस्वरूप भालूनारा कोल्ड स्टोर के पास आरोपियों को लूटे गए ट्रेलर समेत पकड़ लिया गया।
पीड़ित के आवेदन पर खरसिया थाने में अपराध क्रमांक 296/2025 धारा 309(6), 126(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपियों में *स्वयं स्वर्णकार पिता दामोदर स्वर्णकार (21 वर्ष), निवासी नवापारा थाना छाल सहित तीन नाबालिग* शामिल हैं। चारों के मेमोरेंडम पर ई-साक्ष्य ऐप से आरोपियों का विडियोग्राफी मेमोरेंडम के आधार पर स्वीफ्ट कार क्रमांक सीजी 13यू/0557, लूटा गया ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एएक्स/3899, मोबाइल, नकदी और अन्य सामान करीब 30 लाख रूपये के बरामद कर जब्त किया गया।
रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन, खरसिया एसडीओपी प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े और उनकी टीम के प्रधान आरक्षक जगेश्वर दिग्रस्कर, आरक्षक योगेन्द्र सिदार, सत्या नारायण सिदार की अहम भूमिका रही। पुलिस की तत्परता से एक बड़ी वारदात सुलझ गई और पीड़ित को उसका पूरा सामान वापस मिल सका।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin June 2, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article कैरियर में सही प्लानिंग एवं प्रतिबद्ध प्रयासों से मिलेगी सफलता-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
Next Article अवैध शराब बनाने के मामले का फरार आरोपी सुरेंद्र राठिया गिरफ्तार, जोबी पुलिस ने कोर्ट पेश कर भेजा जेल

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh August 29, 2026
August 29, 2026
Uncategorized August 29, 2026
रक्षाबंधन पर रायगढ़ पुलिस का अनूठा अभियान: मनाया “साइबर सुरक्षा बंधन”, जागरूकता की राखी के साथ दिया साइबर ठगी से बचने का संदेश
Uncategorized August 28, 2026
महिला से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता के आरोप में सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH August 28, 2026
बारिश में बच्चों की सेहत पर पांच बीमारियों का खतरा, थोड़ी सावधानी से बचाव संभव
CHHATTISGARH RAIGARH August 28, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?