Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कैरियर में सही प्लानिंग एवं प्रतिबद्ध प्रयासों से मिलेगी सफलता-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh
August 29, 2026
Uncategorized
रक्षाबंधन पर रायगढ़ पुलिस का अनूठा अभियान: मनाया “साइबर सुरक्षा बंधन”, जागरूकता की राखी के साथ दिया साइबर ठगी से बचने का संदेश
Uncategorized
महिला से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता के आरोप में सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
बारिश में बच्चों की सेहत पर पांच बीमारियों का खतरा, थोड़ी सावधानी से बचाव संभव
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कैरियर में सही प्लानिंग एवं प्रतिबद्ध प्रयासों से मिलेगी सफलता-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

Admin
Admin June 2, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
7 Min Read

रायगढ़, 2 जून 2025/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के मुख्य आतिथ्य में आज नगर निगम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट में मिशन उत्कर्ष-छू लो आसमान योजना अंतर्गत कैरियर मार्गदर्शन एवं यूपीएससी-2025 बैंच में छत्तीसगढ़ के सफल अभ्यर्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, एसपी श्री दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, सीएसपी श्री आकाश शुक्ला, डीएफओ श्री अरविंद पीएम उपस्थित रहे।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि हमें अपने पैशन को फॉलो करना चाहिए, जिसमें हमें रुचि है, जिसे आप बेहतर कर सकते है। उसके लिए जिस क्षेत्र में जाना चाहते है उसके बारे में गहन जानकारी होनी चाहिए साथ ही उसके पक्ष-प्रतिपक्ष को भी देखे। कैरियर के लिए बेहतर प्लानिंग एवं प्रतिबद्धता के साथ मेहनत करनी होगी। इसके साथ ही आपके करियर के लिहाज से प्लान ए के साथ बी एवं सी भी तैयार रखें। निराशा और हताशा को खुद पर हावी न होने दें, जीवन से बढ़कर परीक्षा नहीं है। उन्होंने कहा कि कैरियर केवल सरकारी नौकरी में नहीं है, आज के दौर में भारत की बढ़ती इकोनॉमी में कई कैरियर विकल्प उपलब्ध जिसमें आप अपनी रुचि के अनुसार आगे बढ़ सकते है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने विद्यार्थियों से अपने यूपीएससी के सफर को साझा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से भी अभ्यर्थी सफल हो रहे है, जिसका वह स्वयं उदाहरण है। इसके लिए आपके परिवेश से हटकर खुद पर भरोसा करना होगा, अपने आपके व्यक्तित्व पर ध्यान देना होगा और पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा तभी सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि यूपीएससी में जिसका चयन होता है उन अभ्यर्थियों में कुछ न कुछ ऐसे गुण ऐसे होते हैं जो उन्हें सफल बनाते हैं। सफल अभ्यर्थियों के अनुभवों से सीख लेकर आप भी ये गुण अपने अंदर विकसित कर सकते हैं। उन्होंने यूपीएससी के परीक्षा के टिप्स देते हुए विद्यार्थियों से कहा कि इस परीक्षा में सफलता के लिए पांच बिंदु अत्यंत महत्वपूर्ण है। सबसे पहले भाषा में मजबूत पकड़ होनी चाहिए, जनरल अवेयरनेस के तहत अपने आस-पास देश दुनिया में क्या घट रहा है इसकी समझ होनी चाहिए, यूपीएससी में सर्वाधिक अंक लिखित परीक्षा से मिलते हैं, इसके लिए आपका लेखन कौशल अच्छा हो और उत्तर लिखने की गति तेज होनी चाहिए। साथ ही बोलने की कला भी चाहिए जिससे आप अपने विचारों को अच्छे से व्यक्त कर सकें। यह आपको इंटरव्यू में आत्मविश्वास देगा। उन्होंने आगे कहा कि यहां यूपीएससी के साथ ही अन्य परीक्षाओं में आपके बेहतर रिजल्ट देने वाले होंगे। उन्होंने कहा कि आप स्वयं पर पर भरोसा रखे और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप लक्ष्य लेकर चलें कि आपका हस्ताक्षर अगले 10 साल में ऑटोग्राफ बन जाए और आपके पालक आपके नाम से जाने जाएं। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र रायगढ़ के जो भी अभ्यर्थी यूपीएससी अथवा सीजीपीएससी परीक्षा में प्रीलिम्स क्वालीफाई करेंगे, उसे स्वेच्छानुदान से 40 हजार रुपए देने की घोषणा की। मौके पर उन्होंने यूपीएससी वर्ष 2024-25 की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ राज्य के 6 प्रतिभागियों एवं मेरिट लिस्ट तथा 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा सम्मानित किया गया।
कैरियर कार्यशाला में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, एसपी श्री दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव एवं सीएसपी श्री आकाश शुक्ला ने भी यूपीएससी की तैयारियों के संबंध में अनुभव साझा किए। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के परीक्षा से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा एवं संशय को दूर भी किए।
*यूपीएससी 2025 में सफल राज्य के अभ्यर्थियों ने साझा किए अपने अनुभव*
नगर निगम ऑडिटोरियम में आयोजित कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला में यूपीएससी वर्ष 2024-25 की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ राज्य के 6 प्रतिभागी शामिल हुए एवं उन्होंने अपने अनुभवों एवं चुनौतियों को विद्यार्थियों से साझा किए। रायपुर की पूर्वा अग्रवाल ने पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी बेटियों को पढऩे एवं आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करें, महिलाओं के लिए अवसरों की कमी नहीं है। उन्हें विद्यार्थियों से कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर तैयारियां करे। राजिम के अंकित धवानी ने यूपीएससी के दौरान होने वाले परेशानियों के बारे में बताते हुए कहा कि कैसे अपने आप को तनाव से दूर रखे एवं असफल होने के बाद भी अपना प्रयास निरंतर जारी रखें जिससे आप सफलता के नजदीक पहुंचेंगे।
जगदलपुर की मानषी जैन ने अपने संघर्ष को साझा करते हुए कहा कि वह जिस क्षेत्र से है जहां अवसर एवं सूचना की कमी रही है। लेकिन जैसे-जैसे उन्हें अवसर मिला, जानकारी हुई उन्होंने प्रयास किया। उन्होंने कहा कि हर पड़ाव में अवसर होती है, बस अपने में सीखने की ललक होनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग के साथ सही दिशा के साथ योजनाबद्ध तरीके सेे पढ़ाई करते हुए सफलता प्राप्त करने की बात कही। अम्बिकापुर के केशव गर्ग ने तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपको जो विषय पढऩा या तैयारी करनी है, उनकी गहन जानकारी होनी चाहिए। उस परीक्षा की क्रमबद्ध तैयारी की कार्ययोजना बनाए। नियमित टेस्ट देते रहे एवं प्राप्त अंकों का तुलनात्मक अध्ययन करें ताकि आपको किस विषय पर और अधिक तैयारी करनी है यह ज्ञात हो सके।
आर्यमन ने कहा कि किसी भी परीक्षा में सफलता पाने के लिए कोई कारण होना जरूरी है, अगर यह समाज के बदलाव के लिए है तो निश्चित तौर पर आप आगे रहेंगे और आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। आपके दिशा और ऊर्जा को बनाए रखने में मदद मिलेगी, जिससे आप चुनौतियों को स्वीकार कर पायेंगे। टेशुकान्त वर्मा ने हिंदी मीडियम के बच्चों को किस प्रकार यूपीएससी की तैयारी करनी चाहिए उसके संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्रीय दिक्कत के कारण आत्मविश्वास में कमी होती है। जिससे असफलता की डर बढ़ जाती है, उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अपने व्यक्तिव्य पर कार्य करें आत्मविश्वास को बनाए रखे और योजना बनाकर कर तैयारी करें।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin June 2, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article नशीली दवाओं की बिक्री की रोकथाम हेतु दवाई दुकानों पर औषधि प्रशासन की छापेमार कार्यवाही
Next Article खरसिया पुलिस ने चंद घंटों में ट्रेलर लूट का किया पर्दाफाश: तीन नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार, लूट का शत-प्रतिशत माल बरामद

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh August 29, 2026
August 29, 2026
Uncategorized August 29, 2026
रक्षाबंधन पर रायगढ़ पुलिस का अनूठा अभियान: मनाया “साइबर सुरक्षा बंधन”, जागरूकता की राखी के साथ दिया साइबर ठगी से बचने का संदेश
Uncategorized August 28, 2026
महिला से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता के आरोप में सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH August 28, 2026
बारिश में बच्चों की सेहत पर पांच बीमारियों का खतरा, थोड़ी सावधानी से बचाव संभव
CHHATTISGARH RAIGARH August 28, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?