Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: चैन स्नैचिंग मामले में जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
तेजपुर के पास भीषण सड़क हादसा: यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 15 घायल; 7 की हालत गंभीर
CHHATTISGARH
प्रधानमंत्री सड़क बनी ‘यमराज का रास्ता’: कुर्रूभाटा-जामपाली मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों का कब्जा
CHHATTISGARH Kharsiya
निर्बाध कोयला उत्पादन, विद्युत आपूर्ति और महत्वपूर्ण अधोसंरचनाओं की सुरक्षा के लिए लिया गया निर्णय
CHHATTISGARH RAIGARH
कानून की जानकारी से सशक्त होंगी बेटियां, पोता में लगा विधिक जागरूकता शिविर
CHHATTISGARH sakti
खरसिया जनपद पंचायत की दूसरी मंजिल से गिर रहा छत का प्लास्टर, कमरों में टपक रहा पानी; मेन गेट तक करवाना पड़ा बंद
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

चैन स्नैचिंग मामले में जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Admin
Admin May 29, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

1.70 लाख की 2 सोने की चेन और 2 बाइक जप्त

रायगढ़- रायगढ़ शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मिट्ठूमुड़ा निवासी पुजारी राम (75 वर्ष) से लूट की वारदात में जूटमिल पुलिस ने तीव्र कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक विधि के साथ संघर्षरत बालक भी शामिल है। घटना 25-26 मई की रात्रि की है, जब दो अज्ञात युवकों ने पुजारी राम के घर के बाहर से उनके गले से दो सोने की चेन झपटकर फरार हो गए थे। पीड़ित ने 26 मई को थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर अपराध क्रमांक 187/2025 धारा 304(2) भादवि के तहत मामला कायम किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने एक विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की। पीड़ित से आरोपियों के हुलिए की जानकारी लेकर पुराने बदमाशों और घूमंतू तत्वों से सघन पूछताछ की गई। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आदतन अपराधी प्रेम सारथी अपने एक साथी के साथ छीनी गई सोने की चेन को बेचने के लिए पल्सर बाइक से ग्राहक तलाश रहा है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रेम सारथी और उसके साथी गणेश सारथी को पल्सर बाइक सहित पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया और बताया कि उनके साथ विश्वकर्मा यादव और एक विधि के साथ संघर्षरत बालक भी शामिल था। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेते हुए 1.70 लाख रुपये कीमत की दो सोने की चेन तथा वारदात में प्रयुक्त होंडा बाइक भी जप्त की है। चारों ने घटना को पूर्व नियोजित ढंग से एक साथ अंजाम देने की बात स्वीकार की, जिसके आधार पर प्रकरण में संगठित अपराध की धारा 112 भारतीय न्याय संहिता जोड़ी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में धनागर फोकटपारा कोतरारोड़ निवासी प्रेम सारथी (21), कैदीमुड़ा निवासी गणेश सारथी (26), दरोगापारा निवासी विश्वकर्मा यादव (25) तथा एक विधि के साथ संघर्षरत बालक शामिल हैं। प्रकरण में आरोपियों से दो सोने की चेन कीमत 1,70,000 रुपए तथा दो बाइक (पल्सर और होंडा शाइन) कीमत करीब 1,80,000 रुपए कुल 3.50 लाख रुपए की संपत्ति बरामद किया गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रशांत राव के साथ प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी, आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ और शशिभूषण साहू की प्रमुख भूमिका रही। जूटमिल पुलिस की त्वरित और सटीक कार्रवाई से शहरवासियों में अपराध के विरुद्ध पुलिस की तत्परता और गंभीरता का संदेश गया है और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है ।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin May 29, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article कोतरारोड़ पुलिस की पहल पर ग्राम बायंग में महिला समिति का गठन, अवैध शराब और नशा मुक्ति अभियान को लेकर लिया संकल्प
Next Article चौहान समाज लैलूंगा द्वारा कैरियर मार्गदर्शन सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

तेजपुर के पास भीषण सड़क हादसा: यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 15 घायल; 7 की हालत गंभीर
CHHATTISGARH September 2, 2026
प्रधानमंत्री सड़क बनी ‘यमराज का रास्ता’: कुर्रूभाटा-जामपाली मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों का कब्जा
CHHATTISGARH Kharsiya September 2, 2026
निर्बाध कोयला उत्पादन, विद्युत आपूर्ति और महत्वपूर्ण अधोसंरचनाओं की सुरक्षा के लिए लिया गया निर्णय
CHHATTISGARH RAIGARH September 1, 2026
कानून की जानकारी से सशक्त होंगी बेटियां, पोता में लगा विधिक जागरूकता शिविर
CHHATTISGARH sakti September 1, 2026
खरसिया जनपद पंचायत की दूसरी मंजिल से गिर रहा छत का प्लास्टर, कमरों में टपक रहा पानी; मेन गेट तक करवाना पड़ा बंद
CHHATTISGARH Kharsiya September 1, 2026

Popular Post

तेजपुर के पास भीषण सड़क हादसा: यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 15 घायल; 7 की हालत गंभीर
CHHATTISGARH
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?