Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: समाधान शिविर में मिला वय वंदन, आयुष्मान एवं सिकल सेल कार्ड, इलाज में होगी सहुलियत
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सांसद कमलेश जांगड़े ने पूजा-अर्चना कर मसनियाखुर्द धान खरीदी केंद्र में किया खरीदी कार्य का शुभारंभ
CHHATTISGARH sakti
गोवर्धन प्योर काउड घी के संबंधित बैच की बिक्री एवं वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक
CHHATTISGARH sakti
ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर तीन स्थानों पर दबिश,एक महिला समेत तीन शराब विक्रेता गिरफ्तार, 35 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
रायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
खनिज रेत के अवैध उत्खनन पर विभाग की कार्रवाई, 21 वाहन जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

समाधान शिविर में मिला वय वंदन, आयुष्मान एवं सिकल सेल कार्ड, इलाज में होगी सहुलियत

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 14, 2025 CHHATTISGARH
Share
7 Min Read

कृषकों को मिला राजस्व संबंधी दस्तावेज, कृषि कार्य में होगी आसानी

महिला स्व-सहायता समूहों को तालाब पट्टा एवं जाल मिलने से समूह होगी आर्थिक रूप से सशक्त

हितग्राहियों को मिली आवास की प्रतीकात्मक चाबी, पक्के आवास का सपना हुआ पूरा, दिक्कतें हुई दूर

समाधान शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं से किया जा रहा लाभान्वित

- Advertisement -
Ad image

रायगढ़, 14 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में गति लाने के साथ ही आम जनता, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करना है। जिले में लगने वाले समाधान शिविर के माध्यम से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को विभागीय योजनाओं से लगातार लाभान्वित किया जा रहा है।
सुशासन तिहार अंतर्गत जिले में रायगढ़ के जामगांव, खरसिया के बिलासपुर, लैलूंगा के बगुडेगा, धरमजयगढ़ के हाटी एवं रायगढ़ नगरीय निकाय अंतर्गत गौशाला पारा सामुदायिक भवन में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।
खरसिया के बिलासपुर में जन सामान्य की सुविधा के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान राजस्व विभाग द्वारा 8 कृषकों को किसान किताब की द्वितीय प्रति, बी-1, ऋण पुस्तिका जैसे दस्तावेज प्रदान किया गया। कृषक गिण्डोला निवासी टीका राम नायक, तिलईपाली निवासी राधा बाई एवं जैमुरा निवासी धनेश्वर प्रसाद कहा कि राजस्व संबंधी दस्तावेज प्राप्त होने से कृषि संबंधी कार्य में आसानी होगी। इस दौरान उद्यानिकी विभाग द्वारा हितग्राहियों को फलदार वृक्ष, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोदभराई एवं अन्नप्रासन करवाया गया। मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 वृद्धजन को वय वंदन कार्ड, 05 लोगों को आयुष्मान कार्ड एवं 07 को सिकल सेल कार्ड वितरित किया गया। वय वंदन कार्ड से लाभान्वित गणपत लाल डनसेना, मुरलीधर एवं मोहनलाल डनसेना कहा कि वृद्ध जनों के लिए यह योजना महत्वपूर्ण है। इससे अब ईलाज में सहूलियत होगी। इसी प्रकार आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित शशिकला महंत, राधिका साहू तथा सिकल सेल कार्ड से लाभान्वित उमाशंकर साहू एवं पवन साहू ने कहा कि स्वास्थ्य कार्ड बन जाने से स्वास्थ्यगत सुविधाएं आसानी से मिल पाएगी। शिक्षा विभाग द्वारा 15 विद्यार्थियों को जाति, आय प्रमाण पत्र वितरित किया गया। मत्स्य विभाग द्वारा दुर्गा महिला स्व-सहायता समूह को एक नग जाल वितरण तथा बिहान महिला स्व-सहायता समूह लोढ़ाझर को तालाब पट्टा आदेश वितरित किया गया। लाभान्वित महिला स्व-सहायता समूह ने कहा कि शासन की योजना से उन्हें आर्थिक रूप संबल और आत्मनिर्भर बनाने का मौका मिल रहा है। श्रम विभाग द्वारा पांच हितग्राहियों को श्रमिक कार्ड वितरित किया गया। इसी प्रकार बिलासपुर की गीताबाई यादव एवं अमृता बाई चौहान को आवास की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई। हितग्रहियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शासन की पीएम आवास योजना से आज उनके पक्के आवास का सपना पूरा हुआ है। कच्चे मकान में पहले काफी दिक्कतें होती थी, लेकिन अब पक्का आवास मिलने से वे सभी दिक्कतें दूर हो गई है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सतबाई छोटे लाल पटेल, महेश साहू, एसडीएम खरसिया डॉ.प्रियंका वर्मा, तहसीलदार श्री लोमस मिरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
जनपद पंचायत रायगढ़ के जामगांव ग्राम पंचायत में 16 ग्राम पंचायतों के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को शासन की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर पात्र हितग्राहियों को उनके मांग अनुसार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से 2 हितग्राही को राशन कार्ड, 6 हितग्राही को पीएम आवास आवास की चाबी, 5 हितग्राही को महात्मा गांधी नरेगा जॉब कार्ड, कृषि विभाग द्वारा 2 हितग्राही को स्प्रिंकलर पंप, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 8 हितग्राही को आयुष्मान कार्ड वितरण प्रदान कर लाभान्वित किया गया। इस दौरान शिविर में कुल 310 आवेदन प्राप्त करने के साथ ही निराकरण भी शिविर स्थल में किया गया।
शिविर में जनपद अध्यक्ष रायगढ़ श्रीमती सुजाता सुखलाल चौहान, उपाध्यक्ष श्री रामश्याम डनसेना, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो, जनपद सदस्य श्री सुखलाल चौहान, सरपंच ग्राम पंचायत जामगांव श्री कमल चौहान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी प्रकार रायगढ़ नगरीय निकाय अंतर्गत गौशाला पारा सामुदायिक भवन में आयोजित समाधान शिविर में विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। मौके पर पात्र 7 हितग्राहियों को राशन कार्ड प्रदान किया गया। हितग्राहियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि समाधान शिविर में राशन कार्ड के बन जाने से अब खाद्यान्न की दिक्कत नहीं होगी। इसी प्रकार विभिन्न विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शासन की सुशासन तिहार से उनके विभिन्न प्रकार के घर पहुंच हो रहे है वहीं विभागीय योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है।
*बगुडेगा और हाटी में लगा समाधान शिविर, पात्र हितग्राही हुए लाभान्वित*
लैलूंगा के बगुडेगा तथा धरमजयगढ़ के हाटी में समाधान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें विभागीय अधिकारियों ने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति एवं विभागीय योजना की जानकारी प्रदान की। मौके पर मांग एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए गए एवं शिविर में पात्र हितग्रहियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया।
*15 मई को इन स्थानों पर लगेंगे समाधान शिविर*
सुशासन तिहार के तीसरे चरण में 15 मई को जिले के 02 स्थानों में प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर का आयोजन होगा। इसमें पुसौर के छपोरा एवं धरमजयगढ़ के खडग़ांव शामिल है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu May 14, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article संजय मार्केट से चोरी बाइक के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस को मिली सफलता
Next Article एनक्यूएएस टीम ने किया शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गांधीनगर का निरीक्षण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सांसद कमलेश जांगड़े ने पूजा-अर्चना कर मसनियाखुर्द धान खरीदी केंद्र में किया खरीदी कार्य का शुभारंभ
CHHATTISGARH sakti November 27, 2026
गोवर्धन प्योर काउड घी के संबंधित बैच की बिक्री एवं वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक
CHHATTISGARH sakti November 27, 2026
ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर तीन स्थानों पर दबिश,एक महिला समेत तीन शराब विक्रेता गिरफ्तार, 35 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH November 27, 2026
रायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH November 27, 2026
खनिज रेत के अवैध उत्खनन पर विभाग की कार्रवाई, 21 वाहन जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH November 27, 2026

Popular Post

सांसद कमलेश जांगड़े ने पूजा-अर्चना कर मसनियाखुर्द धान खरीदी केंद्र में किया खरीदी कार्य का शुभारंभ
CHHATTISGARH sakti
गोवर्धन प्योर काउड घी के संबंधित बैच की बिक्री एवं वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक
CHHATTISGARH sakti
ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर तीन स्थानों पर दबिश,एक महिला समेत तीन शराब विक्रेता गिरफ्तार, 35 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
रायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
खनिज रेत के अवैध उत्खनन पर विभाग की कार्रवाई, 21 वाहन जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?