Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: वर्षा जल संचयन और प्रदूषण नियंत्रण पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने की जरुरत – राज्यपाल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

वर्षा जल संचयन और प्रदूषण नियंत्रण पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने की जरुरत – राज्यपाल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 3, 2025 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

रायपुर 3 अप्रैल 2025/राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बलौदाबाजार -भाटापारा जिले के प्रवास के दौरान संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिले में चलाए जा रहे जल संचयन के कार्य, पौध रोपण, पर्यावरण संवर्धन तथा जैविक खेती को प्रोत्साहन देने हेतु किए जा रहे कार्य, स्वच्छ भारत मिशन सहित पुलिस, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, यातायात, स्वास्थ्य, शिक्षा, आदिम जाति कल्याण, नगरीय प्रशासन, सहकारिता आदि विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में राज्यपाल श्री डेका ने वर्षा जल संचय और जल एवं वायु प्रदूषण को गंभीरता से लेते हुए वर्षा जल संचय के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं प्रदुषण नियंत्रण पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने की बात कही।

राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि भावी पीढ़ी के लिए जल और स्वच्छ पर्यावरण अत्यंत आवशयक है। जल के अत्यधिक दोहन से जल संकट की स्थिति निर्मित होते जा रही है उसी प्रकार पर्यावरण भी प्रदूषित होते जा रहा है। उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार – भाटापारा जिला औद्योगिक जिला है यहां बड़े कारखाने के साथ पत्थर खदाने भी है जिससे यहां वर्षा जल क़ो सहेजना और भी ज्यादा जरुरी है। उन्होंने जंगलो की कटाई व नदी – नालों की सफाई पर जोर देते हुए कहा कि प्रति वर्ष वृक्षारोपण बड़े पैमाने पर होता है इन पौधों क़ो लगाने से ज्यादा जरुरी इनकी देखभाल करना हैं। उन्होंने कहा कि यदि जंगल से पेड की कटाई न हो तो जंगल बचाए जा सकते हैं उसी प्रकार नदी – नालों को साफ रखेंगे तों पानी का बहाव नियमित रूप से होता रहेगा। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर मॉनिटरिंग के साथ ही जन जागरूकता अभियान भी निरंतर चलाया जाना चाहिए। जल स्तर बढ़ाने के लिए विभिन्न संरचनाओ का अधिक से अधिक निर्माण हो।

राज्यपाल श्री डेका ने स्व सहायता समूहों के कौशल विकास एवं महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए आवश्यक प्रशिक्षण एवं आजीविका के साधन उपलब्ध कराकर महिलाओं क़ो सक्षम बनाने कहा। उन्होंने यहाँ के उद्योगों मे स्थानीय युवाओं क़ो रोजगार उपलब्ध कराने आवश्यक पहल करने कहा। विशेष पिछडी जनजातियों के विकास के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत सभी मूलभूत सुविधाएं सहित स्वच्छता के लिए जागरूकता अभियान सतत रूप से चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्कूलों और कॉलेजो मे अधिक से अधिक छात्रों क़ो एनसीसी के लिए प्रोत्साहित करने कहा ताकि छात्रों में अनुशासन, देशभक्ति की भावना, बौद्धिक विकास, समयबद्धता सहित शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर हो सके। स्कूलों में ड्रॉपआउट बच्चों की संख्या मे कमी लाने, छात्रों के लिए कैरियर काउंसलिंग की व्यवस्था पर भी जोर दिया।

श्री डेका ने जिले में सड़क दुर्घटना की रोकथाम एवं शराब तथा अन्य मादक पदार्थों के अवैध परिवहन एवं बिक्री की रोकथाम हेतु किए जा रहे उपायों की भी समीक्षा की।राज्यपाल ने इस पर चिंता जाहिर करते हुए इसके रोकथाम हेतु पुलिस एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। युवाओ क़ो नशा से दूर रहने तथा नशापान से ग्रसित लोगों को नशा से छुटकारा दिलाने हेतु किए जा रहे सुधारात्मक उपाय तथा जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के संबंध में भी जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जिले में टी.बी. उन्मूलन अभियान के कार्यों के संबंध जानकारी ली। श्री डेका ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को टी.बी. के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के अलावा इसके रोकथाम हेतु मरीजों का कांउसलिंग कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जिले में रेडक्राॅस सोसायटी की गतिविधि की भी समीक्षा की। श्री डेका ने जिले में रेडक्राॅस की सदस्यता बढ़ाने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु किए जा रहे उपायों की भी समीक्षा की।

- Advertisement -
Ad image

बैठक कलेक्टर दीपक सोनी, राज्यपाल की उप सचिव हिना अमिनेष नेताम एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 3, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कलेक्टर ने उद्योगपतियों से किया आह्वानः औद्योगिक नीति 2024-30 बेहतर, अधिक से अधिक करे निवेश
Next Article समितियों में खाद का भंडारण प्रारंभ: किसान शीघ्र करें उठाव

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?