Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रायगढ़ में ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश! चक्रधरनगर पुलिस ने सुलझाई होली की रात हुई हत्या की गुत्थी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

रायगढ़ में ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश! चक्रधरनगर पुलिस ने सुलझाई होली की रात हुई हत्या की गुत्थी

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 28, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़ । चक्रधरनगर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठाते हुए होली के दिन हुई हत्या का खुलासा कर दिया है। यह मामला 14 मार्च 2025 का है, जब भैंसाकोठा गली में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी । सूचना मिलने पर तत्काल टीआई चक्रधरनगर प्रशांत राव अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और मर्ग क्रमांक 35/2025 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया, शव के चेहरे पर रंग-गुलाल लगा था। शव की पहचान न होने के कारण पुलिस के लिए यह मामला चुनौती बना हुआ था, लेकिन 17 मार्च को मृतक के बड़े भाई ने शव की पहचान साधराम निराले (42 वर्ष), निवासी गोपालपुर थाना चक्रधरनगर के रूप में की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा
20 मार्च को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले को हत्या की दिशा में मोड़ दिया। रिपोर्ट में पाया गया कि मृतक साधराम निराले के गले और सीने पर गहरी चोटें थीं, पसलियां टूटी हुई थीं और लीवर फट गया था। पीएम रिपोर्ट पर किसी भारी और भोंथरे वस्तु से चोट पहुंचाने का जिक्र था।

सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला सुराग
थाना प्रभारी प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस ने जब इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए, तो एक संदिग्ध युवक मृतक को मारता हुआ दिखा। हालांकि, फुटेज में उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो रही थी, लेकिन उसके साथ एक महिला भी नजर आ रही थी। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों को ढूंढ निकाला, जिन्होंने बताया कि 13 मार्च की रात एक अज्ञात व्यक्ति ने साधराम को घूंसे और लातों से पीटा और वहीं छोड़कर चला गया।

आरोपी अंकित अग्रवाल चढ़ा पुलिस के हत्थे
चक्रधरनगर पुलिस ने बारीकी से सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद संदिग्ध की पहचान अंकित अग्रवाल (निवासी सरला विला, संजय नगर) के रूप में की। गवाहों से शिनाख्ती कराई गई, जिसमें अंकित अग्रवाल को पहचान लिया गया। जब पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपराध कबूल कर लिया।

- Advertisement -
Ad image

पत्नी से छेड़खानी पर आई मौत!
पूछताछ में आरोपी अंकित अग्रवाल ने बताया कि 13 मार्च को वह अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से सामान लेने निकला था। तभी साधराम (मृतक) ने उसकी पत्नी से छेड़छाड़ की। गुस्से में आगबबूला होकर अंकित ने अपनी एक्टिवा स्कूटी (सीजी 13 ए एच 2331) से साधराम का पीछा किया और उसे भैंसाकोठा गली में रोककर बेरहमी से लात-घूंसे बरसाए। वह उसे तड़पता छोड़कर भाग गया, जिससे साधराम की मौत हो गई।

गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
अंकित अग्रवाल पिता स्वर्गीय विजेंद्र अग्रवाल उम्र 33 साल निवासी संजय नगर सरला विला के पीछे थाना चक्रधरनगर को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी स्कूटी भी पुलिस ने जब्त कर ली। चक्रधरनगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 131/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इनकी रही अहम भूमिका
एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देशन में इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में थाना प्रभारी प्रशांत राव, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक पुष्पेंद्र जाटवर, विक्रम सिंह, विकास प्रधान और प्रताप बेहरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu March 28, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article वन आधारित आजीविका को मजबूत कर जनजातीय समाज की आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next Article शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, शादी से मुकरा तो पहुंचा जेल

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?