Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: शहर में नशे का बढ़ता जाल: खुलेआम बिक रहा मौत का समान , नाबालिगों की जिंदगी हो रही बर्बाद…
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

शहर में नशे का बढ़ता जाल: खुलेआम बिक रहा मौत का समान , नाबालिगों की जिंदगी हो रही बर्बाद…

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 18, 2025 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

नशे की लत से गंभीर अपराधो में हो रहा इजाफा…

रायगढ़/ रायगढ़ जिले में मेडिकल नशे का अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा है। शहर के विभिन्न इलाकों में खुलेआम नशीली दवाओं, कैप्सूल, सिरप, इंजेक्शनों और सुलेशन जैसी घातक नशीली सामग्रियों की बिक्री हो रही है। चौक-चौराहों, गलियों, मेडिकल स्टोर्स और कबाड़ी दुकानों तक यह नशा आसानी से उपलब्ध हो रहा है। इस बढ़ते जाल में मासूम और नाबालिग बच्चे सबसे ज्यादा शिकार हो रहे हैं। नशे की लत के कारण इन बच्चों की आपराधिक प्रवृत्तियां बढ़ रही हैं, जिससे चोरी, लूटपाट और मारपीट जैसी घटनाओं में इजाफा हो रहा है।

शहर में नशे का कारोबार इस हद तक बेलगाम हो चुका है कि अब मासूम बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल स्टोर्स, चौक-चौराहों और गली-कूचों में प्रतिबंधित कफ सिरप, नशीले इंजेक्शन और दवाएं धड़ल्ले से बेची जा रही हैं। जिम्मेदारों की उदासीनता और लचर कार्यशैली के कारण यह गोरखधंधा बिना किसी डर के जारी है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार शहर के सत्तीगुड़ी चौक, रामबाग, जोगीडिपा, टीकरपारा, रियापारा, चमड़ा गोदाम, संजय कॉम्प्लेक्स , कायाघाट और ढिमरापुर चौक जैसे इलाकों में नशीली सामग्री की खुलेआम बिक्री हो रही है। यहां तक कि कबाड़ बीनने वाले बच्चे भी सुलेशन का नशा कर रहे हैं, जो बेहद खतरनाक है। सूत्रो का दावा किया है कि कई कबाड़ी दुकानों के जरिए नाबालिगों को नशीले इंजेक्शन देकर उनसे चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियां करवाई जा रही हैं। स्थानीय जागरूक नागरिकों और पत्रकारों के अनुसार, शहर में कई ऐसे इलाके हैं जहां खुलेआम मेडिकल नशे का कारोबार चल रहा है। सत्ती गुड़ी चौक, रामलीला मैदान स्टेज, केलो प्रवाह ऑफिस के पीछे की गली, कोतरा रोड, गौशाला रोड और बापू आश्रम के पास ये वे स्थान हैं जहां नशेड़ी खुलेआम प्रतिबंधित दवाओं का सेवन कर रहे हैं। सैकड़ों इंजेक्शन कुओं में फेंके जा रहे, शहर के युवा बर्बादी के कगार पर हैं। सूत्रों के अनुसार, शक्ति गुड़ी चौक के पास स्थित कुएं में सैकड़ों की संख्या में नशीले इंजेक्शन फेंके गए हैं, जो इस अवैध धंधे की गहराई को उजागर करता है। कोतरा रोड, बिरयानी सेंटर और अन्य स्थानों पर मेडिकल नशे के वितरक सक्रिय हैं, लेकिन अब तक किसी पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई है।

स्थानीय नागरिकों और पत्रकारों का कहना है कि इस अवैध कारोबार की जानकारी क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों को भी है, लेकिन राजनीतिक संरक्षण के कारण कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है। मेडिकल स्टोर्स को नियमों के तहत दवाएं बेचने की अनुमति होती है, लेकिन कई दुकानों को लाइसेंस देने में अनियमितताएं बरती जा रही हैं। विभागीय अधिकारियों पर मोटी रकम लेकर नियमों को दरकिनार करने के आरोप भी लग रहे हैं, जिससे यह मेडिकल नशे का अवैध कारोबार लगातार फल-फूल रहा है।

- Advertisement -
Ad image

शहर में शराब से भी खतरनाक बटरम इंजेक्शन का नशा तेजी से बढ़ रहा है। शाम को प्रमुख मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों के आसपास नशेड़ियों की टोलियां देखी जा सकती हैं, जिनमें युवा और युवतियां भी शामिल हैं। यह नशा व्यक्ति के मानसिक संतुलन को बिगाड़ देता है और उसे अपराध की ओर धकेल देता है।

नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण शहर में चाकूबाजी, लूटपाट और गुंडागर्दी जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। सार्जनिक पानी टंकी के पास और श्मशान घाटों के अंदर भी नशेड़ियों के अड्डे बने हुए हैं। स्थानीय लोग लगातार इस समस्या के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

बहरहाल अगर जल्द ही इस पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले समय में रायगढ़ नशे और अपराध का केंद्र बन सकता है। लोगों की मांग है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान दें और नशे के इस अवैध धंधे में लिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई करें।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu March 18, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article विभागीय जाँच वाले प्रकरणों पर जाँच रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें अधिकारी कलेक्टर
Next Article सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत ने किया सिविल अस्पताल खरसिया का निरीक्षण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?