Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: विभागीय जाँच वाले प्रकरणों पर जाँच रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें अधिकारी कलेक्टर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
पेट्रोल पंपों पर सुविधाओं की कमी पर प्रशासन की कार्रवाई, आगामी आदेश तक 8 पम्पों को किया गया सील
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया के ग्राम रानीसागर में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने टंगिया से वार कर पिता की कर दी हत्या
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी करने वाले आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, गए जेल
CHHATTISGARH RAIGARH
टोरेंट पावर की शिक्षा प्रोत्साहन पहल: देवरी और डुमरपाली के 180 विद्यार्थियों को मिले स्कूल बैग, खेल सामग्री और फर्नीचर
CHHATTISGARH RAIGARH
25 लाख के तालाब सौंदर्यीकरण कार्य पर उठे सवाल: क्या कलेक्टर को जाएगा ज्ञापन या सोशल मीडिया तक सिमट जाएगा मुद्दा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh Uncategorized
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

विभागीय जाँच वाले प्रकरणों पर जाँच रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें अधिकारी कलेक्टर

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 18, 2025 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

कोरबा 18 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री जनदर्शन, प्रधानमंत्री पोर्टल और राज्यपाल सहित अन्य मंत्रियों से प्रेषित प्रकरणों का समय सीमा के भीतर जाँच कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों में लंबित विभागीय जाँच के प्रकरणों में शीघ्र जाँच प्रतिवेदन प्रस्तुत कर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम को पटवारियों के जाँच प्रतिवेदन तथा जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों पर की जा रही कार्यवाही के संबंध में जाँच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने विभागवार लम्बित टीएल के प्रकरणों की समीक्षा की और पुराने लम्बित प्रकरणों पर जाँच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि कलेक्टर जनदर्शन के लंबित प्रकरणों पर भी शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने अटल मॉनिटरिंग डैशबोर्ड अंतर्गत आयुष्मान, कृषि विभाग, पीएम आवास,महतारी वंदन योजना सहित महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाते हुए संपूर्ण जानकारी डैशबोर्ड के अनुसार ऑनलाइन फॉर्मेट में अपडेट रखे। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में प्रगति लाने और मृत व्यक्तियों के नाम को लिस्ट से डिलीट करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने व्यवन्दन योजना की समीक्षा कर्तव्य हुए ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना से वंचित पात्र हितग्राहियों को जोड़ने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने अनुभागवार स्कूली विद्यार्थियों के जाति प्रमाणपत्र बनाने के कार्य की समीक्षा करते हुए एसडीएम को छूटे हुए विद्यार्थियों के प्रमाणपत्र बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को नक्शा सुधार के प्रतिवेदन समय पर प्रेषित करने निर्देशित किया। कलेक्टर ने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि जिले के दूरस्थ और विद्युतविहीन वाले छोटे बसाहटों, पारा,मुहल्लों में बिजली पहुंचाने की दिशा में प्राथमिकता से कार्य करते हुए प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने सभी विभागों को जनहित से जुड़े कार्य और मानवसंसाधन की आवश्यकताओं को ध्यान रखकर दो दिन के भीतर डीएमएफ अंतर्गत प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने कॉलेज में निर्माणाधीन गर्ल्स हॉस्टल के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने और नए सत्र से हैंडओवर करने के निर्देश दिए। उन्होंने सखी वन स्टॉप सेंटर,दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रदान करने लगाए गए शिविर और प्रमाणपत्र वितरण की समीक्षा की। कलेक्टर ने स्वामित्व योजना अंतर्गत अधिकार अभिलेख को अद्यतन करने, एसडीएम और तहसीलदारों को अपने क्षेत्र में सड़क,पेयजल,पहुँचमार्ग सहित अन्य बुनियादी आवश्यकताओं को ध्यान में लाने और संबंधित विभाग से समन्वय कर डीएमएफ अंतर्गत प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसंत ने अंत्यावसायी विभाग अंतर्गत स्वरोजगार के लिए ऋण लेकर समय पर राशि जमा नहीं करने वाले हितग्राहियों से राशि वसूली करने के निर्देश तहसीलदारों को दिए। उन्होंने बैठक में ईआफ़िस संचालन के संबंध में निर्देश देते हुए सभी अधिकारियों को एक अप्रैल से ईआफ़िस के अंतर्गत कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने टीएल अंतर्गत सभी प्रकरणों को आगामी 15 दिवस के भीतर क्लीयर करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में डीएफओ कटघोरा श्री निशांत कुमार, निगमायुक्त श्री आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग,अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी, श्री मनोज बंजारे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

एक सप्ताह में किसान पंजीयन के कार्यों को पूरा करें तहसीलदार

कम प्रतिशत होने पर संबंधित तहसीलदारो के वेतन रोकने की जाएगी कार्यवाही

कलेक्टर ने तहसीलवार कार्यों की समीक्षा की

- Advertisement -
Ad image

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने समय सीमा की बैठक के पश्चात तहसीलवार लम्बित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे फरवरी माह तक के लंबित प्रकरणों का निराकरण एक अप्रैल से पूर्व करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सीमांकन, बटांकन और अन्य राजस्व के लंबित प्रकरणों को निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने किसान पंजीयन के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदारों को पटवारियों के सहयोग से किसान पंजीयन के लंबित कार्य को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कम प्रतिशत वाले तहसील को चिन्हांकित कर संबंधित तहसीलदारों के वेतन रोकने की कार्यवाही की हिदायत दी है। उन्होंने सभी अनुभाग के एसडीएम को तहसीलवार किसान पंजीयन के कार्य को मॉनिटर के निर्देश दिए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu March 18, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article खरसिया-छाल सड़क निर्माण अधूरा, ग्रामीणों का प्रदर्शन
Next Article शहर में नशे का बढ़ता जाल: खुलेआम बिक रहा मौत का समान , नाबालिगों की जिंदगी हो रही बर्बाद…

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

पेट्रोल पंपों पर सुविधाओं की कमी पर प्रशासन की कार्रवाई, आगामी आदेश तक 8 पम्पों को किया गया सील
CHHATTISGARH RAIGARH November 25, 2026
खरसिया के ग्राम रानीसागर में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने टंगिया से वार कर पिता की कर दी हत्या
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH November 25, 2026
पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी करने वाले आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, गए जेल
CHHATTISGARH RAIGARH November 25, 2026
टोरेंट पावर की शिक्षा प्रोत्साहन पहल: देवरी और डुमरपाली के 180 विद्यार्थियों को मिले स्कूल बैग, खेल सामग्री और फर्नीचर
CHHATTISGARH RAIGARH November 25, 2026
25 लाख के तालाब सौंदर्यीकरण कार्य पर उठे सवाल: क्या कलेक्टर को जाएगा ज्ञापन या सोशल मीडिया तक सिमट जाएगा मुद्दा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh Uncategorized November 25, 2026

Popular Post

पेट्रोल पंपों पर सुविधाओं की कमी पर प्रशासन की कार्रवाई, आगामी आदेश तक 8 पम्पों को किया गया सील
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया के ग्राम रानीसागर में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने टंगिया से वार कर पिता की कर दी हत्या
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी करने वाले आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, गए जेल
CHHATTISGARH RAIGARH
टोरेंट पावर की शिक्षा प्रोत्साहन पहल: देवरी और डुमरपाली के 180 विद्यार्थियों को मिले स्कूल बैग, खेल सामग्री और फर्नीचर
CHHATTISGARH RAIGARH
25 लाख के तालाब सौंदर्यीकरण कार्य पर उठे सवाल: क्या कलेक्टर को जाएगा ज्ञापन या सोशल मीडिया तक सिमट जाएगा मुद्दा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh Uncategorized

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?