Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रायगढ़ जिले में नवीन महिला थाना का शुभारंभ, महिला सुरक्षा को मिलेगी मजबूती
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

रायगढ़ जिले में नवीन महिला थाना का शुभारंभ, महिला सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 10, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के नवीन महिला थाना का वर्चुअल शुभारंभ रायपुर से किया गया । इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम, ओएसडी श्री राहुल भगत, पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा व आला अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री द्वारा थानों का वर्चुअल उद्घाटन कर बधाई और शुभकामनाएं दी गई । राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के मुख्य बजट में प्रदेश में पांच नए महिला थानों की स्थापना को मंजूरी दी गई थी, जिसमें रायगढ़ का भी चयन किया गया है । जिले में लंबे समय से महिला थाना की जरूरत महसूस की जा रही थी, माननीय गृह मंत्री, वित्त मंत्री व जनप्रतिनिधियों की पहल से इसे बजट में शामिल किया गया। प्रशासकीय स्वीकृति मिलते ही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में कार्य तेज हुआ और जल्द ही महिला थाना की शुरुआत सुनिश्चित की गई। यह थाना महिला सेल भवन से संचालित होगा ।
मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल की अध्यक्षता में शुभारंभ कार्यक्रम संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिला पुलिसकर्मियों से रिबन कटवाये । उन्होंने बताया कि प्रदेश के माननीय गृह मंत्री, वित्त मंत्री तथा जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार महिला थाने के लिए प्रयास किया जा रहा था । उन्होंने बताया कि पहले महिला सेल से महिलाओं की काउंसलिंग, शिकायतों की जांच आदि की कार्यवाही की जाती थी, अब महिला थाना में ही अपराध दर्ज होकर जांच विवेचना कार्य किया जाएगा जिससे महिलाओं से जुड़े अपराधों की जांच तेज होगी और शिकायतों के निपटारे में अधिक प्रभावी कार्यवाही हो सकेगी। इस थाने का पर्यवेक्षण डीएसपी उन्नति ठाकुर करेंगी, जबकि थाना प्रभारी की जिम्मेदारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर को सौंपी गई है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला थाना में पर्याप्त महिला बल और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि शिकायत लेकर आने वाली पीड़ित महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित और सहज माहौल मिले। उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही कर न्याय दिलाना रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर उप निरीक्षक पुलिस अधीक्षक साधना सिंह, सुशांतो बनर्जी, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सहायक उपरीक्षक सरस्वती महापात्रे तथा महिला थाना स्टाफ के साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu March 10, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article बाल विवाह रोकना हम सब की जिम्मेदारी-एडीएम संतन देवी जांगड़े
Next Article पीएम सूर्यघर योजना:300 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली, लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाएगी सब्सिडी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?