सक्ती 7 मार्च 2025 / कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज सक्ती जिले के विकासखण्ड सक्ती के वार्ड क्रमांक 1 स्थित पी.एम. श्री विद्यालय सक्ती, पी.एम.श्री विद्यालय परसदाखुर्द एवं शासकीय हाईस्कूल परसदाखुर्द का औचक निरीक्षण किया। पी.एम.श्री विद्यालय वार्ड क्र.01 सक्ती में कलेक्टर द्वारा बच्चों से पहाड़ा पूछा गया और बच्चों द्वारा प्रश्न का त्वरित व सही जवाब दिये जाने पर उनके द्वारा खुशी जाहिर की गई। कलेक्टर पी.एम.श्री विद्यालय परसदाखुर्द के बच्चों से रूबरू हुए एवं बच्चों के शिक्षा के स्तर को परखा तथा उपस्थित सभी शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने कहा गया । तत्पश्चात कलेक्टर शासकीय हाईस्कूल परसदाखुर्द पहुंचे जहां शाला भवन व परिसर का निरीक्षण कराया गया। कलेक्टर द्वारा पी.एम.श्री अनुदान मद के तहत निर्माण एवं लघु मरम्मत के कार्यों पर प्रसन्नता जाहिर किया गया। शाला परिसर में कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा एक पेड़ मां के नाम की थीम पर पौधा रोपड़ किया गया। श्री तोपनो द्वारा कक्षा 9वीं के छात्र/छात्राओं द्वारा पढ़ाई की गुणवत्ता की जानकारी ली गई। कलेक्टर द्वारा अपने निरीक्षण में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित इन स्कूलों की प्रशंसा करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता बनाये रखने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी श्री चन्द्रा को दिये गये। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री एन. के. चन्द्रा, सांख्यीकीय अन्वेषक श्री आर. के. अग्रवाल, पी.एम.श्री नोडल अधिकारी श्री डी.पी. पटेल सहा. विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री राज कुमार पटेल एवं संस्था के शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित रहें।
कलेक्टर ने पी.एम.श्री विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
