Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: महिला सशक्तिकरण अभियान : स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्राओं को दी गई सुरक्षा और आत्मरक्षा की जानकारी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
मदनपुर के मुक्तिधाम तक बनेगी सीसी रोड, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

महिला सशक्तिकरण अभियान : स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्राओं को दी गई सुरक्षा और आत्मरक्षा की जानकारी

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 6, 2025 CHHATTISGARH
Share
2 Min Read

रायगढ़, 6 मार्च 2025। पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास और जिला पुलिस महिला सेल द्वारा इस अभियान के अंतर्गत आज 6 मार्च 2025 को स्वामी आत्मानंद शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला, घरघोड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर ने छात्राओं को ‘गुड टच-बैड टच’ और पॉक्सो एक्ट की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने शिक्षा के अधिकार, मानव तस्करी, बाल विवाह, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, नशे से बचाव, स्वास्थ्य जागरूकता, करियर मोटिवेशन और यातायात नियमों के प्रति छात्राओं को मार्गदर्शन दिया। सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने छात्राओं को ऑनलाइन सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी।
महिला एवं बाल विकास अधिकारी चैताली राय और महिला सेल प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही, उन्हें आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए। उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर ने ‘अभिव्यक्ति’ ऐप के उपयोग के बारे में जानकारी दी और बताया कि कैसे छात्राएं इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पुलिस से त्वरित सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला पुलिस महिला सेल और सखी सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का प्रशिक्षण मिलता रहे। इस पहल से न केवल छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि वे अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति अधिक सजग होंगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu March 6, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कचरा डंप वाले सड़क पर बनाई गई मनमोहक पेंटिंग्स
Next Article श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल बनीं रायगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष, निर्विरोध निर्वाचित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मदनपुर के मुक्तिधाम तक बनेगी सीसी रोड, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा
CHHATTISGARH Kharsiya October 12, 2026
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya October 11, 2026
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026

Popular Post

मदनपुर के मुक्तिधाम तक बनेगी सीसी रोड, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?