Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: बिलासपुर : “राज्य स्तरीय दिव्यांग खेल स्पर्धा में शर्मनाक अव्यवस्था: कुत्तों के बीच भोजन, जंग लगे टैंकर से पानी, उपेक्षा का शिकार बने खिलाड़ी!
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

बिलासपुर : “राज्य स्तरीय दिव्यांग खेल स्पर्धा में शर्मनाक अव्यवस्था: कुत्तों के बीच भोजन, जंग लगे टैंकर से पानी, उपेक्षा का शिकार बने खिलाड़ी!

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 6, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

बिलासपुर। प्रदेश के दिव्यांग खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और उनके उज्ज्वल भविष्य के नाम पर आयोजित राज्य स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गई। समग्र शिक्षा विभाग द्वारा बहतराई स्टेडियम में कराई गई इस प्रतियोगिता में 33 जिलों से आए सैकड़ों दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मान की जगह अपमान झेलना पड़ा। मूलभूत सुविधाओं की कमी और बदइंतजामी की वजह से यह आयोजन खिलाड़ियों के लिए किसी त्रासदी से कम नहीं रहा।

कुत्तों के बीच भोजन, जंग लगे टैंकर से पानी : खेल प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों के लिए भोजन और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी ध्यान नहीं रखा गया। हालात यह रहे कि खिलाड़ियों को आवारा कुत्तों के बीच बैठकर भोजन करना पड़ा। खाने की जगह पर किसी भी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी, जिससे कुत्ते खाने में मुंह मारते रहे और खिलाड़ी बेबस होकर यह तमाशा देखते रहे। स्वच्छ पानी का भी इंतजाम नहीं था, खिलाड़ियों को जंग लगे टैंकर से पानी पिलाया गया, जिससे उनके स्वास्थ्य पर खतरा मंडराने लगा।

रहने की जगह भी बेहाल, साफ-सफाई का अभाव : खिलाड़ियों को जिन स्थानों पर ठहराया गया, वहां साफ-सफाई और स्वच्छ पेयजल की भारी किल्लत थी। न तो मूलभूत सुविधाएं थीं और न ही किसी तरह की निगरानी, जिससे दिव्यांग खिलाड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मंच से भाषण, मैदान में उपेक्षा : आयोजन में बड़े अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए, जिन्होंने मंच से खिलाड़ियों के हौसले और जज्बे की खूब सराहना की। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि किसी ने भी मैदान में मौजूद खिलाड़ियों की दुर्दशा पर ध्यान नहीं दिया। यह सवाल उठता है कि क्या आयोजन के लिए फंड की कमी थी या फिर बजट का दुरुपयोग किया गया?

- Advertisement -
Ad image

खिलाड़ियों और अभिभावकों में आक्रोश, दोषियों पर कार्रवाई की मांग : अव्यवस्थाओं को देखकर खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों में गहरा आक्रोश है। वे जिम्मेदार अधिकारियों और आयोजकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इस तरह की लापरवाही यह साबित करती है कि या तो दिव्यांग खिलाड़ियों के प्रति संवेदनशीलता की कमी है, या फिर प्रशासनिक तंत्र अपनी जवाबदेही से बचने की कोशिश कर रहा है।

क्या मिलेगा न्याय, या होगी लीपापोती? : अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मामले को लेकर कोई ठोस कदम उठाता है या हमेशा की तरह जांच के नाम पर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। दिव्यांग खिलाड़ी सम्मान और संवेदनशीलता के हकदार हैं, न कि उपेक्षा और अमानवीय व्यवहार के। इस तरह की घटनाएं न केवल उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि उनकी खेल प्रतिभा के विकास में भी बाधक बनती हैं।जरूरत इस बात की है कि भविष्य में इस तरह के आयोजनों को केवल भाषणों तक सीमित न रखा जाए, बल्कि खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं और गरिमापूर्ण माहौल उपलब्ध कराकर उन्हें असली सम्मान दिया जाए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu March 6, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article संभागायुक्त श्री कावरे ने 12 वीं बोर्ड परीक्षा और अफसरों की विभागीय परीक्षा का किया निरीक्षण
Next Article आमजनों की सहभागिता से स्वच्छता की रैंकिंग में कोरबा को पहले पायदान पर ले जाना हमारी प्राथमिकता-कलेक्टर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?