Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: किसान आईडी एवं आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए होगा शिविर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

किसान आईडी एवं आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए होगा शिविर

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 5, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 5 मार्च 2025/कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देशन और सतत् प्रयास से जिले में किसान आईडी हेतु किसानों के पंजीकरण, आयुष्मान कार्ड बनाने तथा अन्य महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए गांव और शहर में मुनादी कराई जा रही है। कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तर के अधिकारियों की बैठक लेकर इस अभियान को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर धर्मेश साहू ने कहा कि इस अभियान के तहत किसानों का पंजीकरण (फॉर्मर रजिस्ट्रेशन) किया जाएगा, जिससे वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड, कृषि यंत्रीकरण योजना जैसी केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इस उद्देश्य से जिले के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष कैंप (शिविर) आयोजित किए जाएंगे, जहां किसानों का किसान आईडी बनाया जाएगा।कलेक्टर ने जिले के सभी किसानों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में पहुँचकर योजनाओं का लाभ उठाएँ और अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पंजीकरण कराएँ।

*किसान पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज* : किसान आईडी के लिए जिन दस्तावेज की आवश्यकता है उनमें आधार कार्ड, बैंक पासबुक या भूमि का बी-1, मोबाइल नंबर शामिल है।

*कैसे मिलेगा लाभ*
किसानों को शिविर में पहुंचकर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ग्राम पंचायत सचिव, पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं किसान मित्र को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि सभी किसान शिविर में पहुँचकर अपना किसान आईडी बना सकें।

- Advertisement -
Ad image

इसके अलावा, आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने की भी व्यवस्था इन शिविरों में की जाएगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए नागरिकों को अपना राशन कार्ड एवं आधार कार्ड साथ लाना होगा। इससे वे सरकारी एवं सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में 5 लाख रुपए के निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

*शिविर में अन्य सेवाएँ*:
• आधार कार्ड से संबंधित सुधार एवं अपडेट
• विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं पंजीकरण
• स्वास्थ्य एवं चिकित्सा से जुड़ी सेवाएँ

*अधिकारियों की निगरानी* : सभी ग्रामों में आयोजित इन शिविरों की निगरानी उप संचालक कृषि, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी एवं तहसीलदार द्वारा की जाएगी। साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी कार्यों की समीक्षा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ), विकासखंड चिकित्सा अधिकारी एवं डीपीएम द्वारा की जाएगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu March 5, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा हीट एण्ड रन योजना एवं आगामी लोक अदालत पर की गई बैठक
Next Article नागपुर-चिरमिरी रेलवे हॉल्टलाइन परियोजना हेतु भूमि अधिग्रहण को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने की सुनवाई

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya October 13, 2026
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti October 13, 2026
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026

Popular Post

गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?