कोरबा/05मार्च 2025/छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तहत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज डॉ पवन कुमार सिंह निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए। उनके प्रस्तावक श्री विनोद कुमार यादव और समर्थक श्रीमती निकिता जैसवाल रही। डॉ पवन के विरोध में निश्चित समय अवधि तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दर्ज नहीं किया। पंचायत चुनाव के पीठासीन अधिकारी श्री मनोज कुमार बंजारे ने डॉ पवन को जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर सम्यक रूप से निर्विरोध विजयी घोषित किया तथा सम्यक निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदाय किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग,अनुविभागीय अधिकारी कोरबा श्री सरोज महिलांगे, उपसंचालक पंचायत सुश्री जूली तिर्की उपस्थित रही।
डॉ पवन कुमार सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध विजयी घोषित
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
