Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: अवैध शराब के खिलाफ जारी विशेष अभियान: शहर के तीन थाना क्षेत्र में अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई, महिला समेत चार गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
निर्बाध कोयला उत्पादन, विद्युत आपूर्ति और महत्वपूर्ण अधोसंरचनाओं की सुरक्षा के लिए लिया गया निर्णय
CHHATTISGARH RAIGARH
कानून की जानकारी से सशक्त होंगी बेटियां, पोता में लगा विधिक जागरूकता शिविर
CHHATTISGARH sakti
खरसिया जनपद पंचायत की दूसरी मंजिल से गिर रहा छत का प्लास्टर, कमरों में टपक रहा पानी; मेन गेट तक करवाना पड़ा बंद
CHHATTISGARH Kharsiya
शतरंज एकाग्रता और धैर्य का खेल- राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
CHHATTISGARH RAIGARH
झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, अवैध क्लीनिकों के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

अवैध शराब के खिलाफ जारी विशेष अभियान: शहर के तीन थाना क्षेत्र में अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई, महिला समेत चार गिरफ्तार

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu January 23, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़, 23 जनवरी 2025। एसपी श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन में रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभिन्न थानों में लगातार सफलता हासिल की जा रही है। बीते 48 घंटों के भीतर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में पुलिस ने 29 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

*कोतरारोड़ पुलिस ने दो शराब तस्कर पकड़े, बाइक के साथ 15 लीटर महुआ शराब जप्त*
आज सुबह कोतरारोड़ पुलिस ने निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में नंदेली डीपापारा के पास एक मोटरसाइकिल पर शराब तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों की आरोपियों की पहचान देवेश बरेठ (23 वर्ष) निवासी तारापुर औराभांठा रोड और गोपाल पटेल (22 वर्ष) निवासी औराभांठा के रूप में हुई। दोनों आरोपी मोटरसाइकिल (TVS विक्टर, नंबर CG 13 W 1004) के बीच बोरी में छिपाकर 15 लीटर अवैध महुआ शराब ले जा रहे थे। दोनों आरोपियों से शराब के संबंध में संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उनके खिलाफ थाना कोतरारोड़ में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक करूणेश राय और आरक्षक चन्द्रेश पाण्डेय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

*ईशानगर में कोतवाली पुलिस की रेड, 8 लीटर शराब जब्त*
कोतवाली पुलिस ने प्रधान आरक्षक दिलीप भानु के नेतृत्व में ईशानगर में गोपाल दास मानिकपुरी (44 वर्ष) के घर पर छापा मारा। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने गोपाल दास के घर से 8 लीटर महुआ शराब बरामद की। आरोपी शराब को बिक्री के लिए रखे हुए था।
इस रेड में प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, आरक्षक उत्तम सारथी, मनोज पटनायक, गणेश पैंकरा और गोविंद पटेल शामिल रहे।

*चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई में महिला से 6 लीटर शराब बरामद*
थाना चक्रधरनगर की टीम ने निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में ग्राम भेलवाटिकरा में छापेमारी कर एक महिला को शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी महिला सुनीता राठिया (28 वर्ष) के घर के आंगन से 6 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई।
पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रवि साय, आरक्षक रंजीत भगत और महिला आरक्षक अनीता बेक ने भूमिका निभाई।
जिले में अवैध तस्करी और शराब बिक्री के खिलाफ ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेंगी।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu January 23, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article रायगढ़ में सड़क सुरक्षा की पहल: स्वास्थ्य शिविर और यातायात जागरूकता अभियान का सफल आयोजन
Next Article जीएसटी विभाग में अनियमितताएं : सरकार को हो रहा करोड़ों का नुकसान, कमिश्नर पर लग रहे गंभीर आरोप; मंत्री जी के नेतृत्व पर भी सवाल??…

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

निर्बाध कोयला उत्पादन, विद्युत आपूर्ति और महत्वपूर्ण अधोसंरचनाओं की सुरक्षा के लिए लिया गया निर्णय
CHHATTISGARH RAIGARH September 1, 2026
कानून की जानकारी से सशक्त होंगी बेटियां, पोता में लगा विधिक जागरूकता शिविर
CHHATTISGARH sakti September 1, 2026
खरसिया जनपद पंचायत की दूसरी मंजिल से गिर रहा छत का प्लास्टर, कमरों में टपक रहा पानी; मेन गेट तक करवाना पड़ा बंद
CHHATTISGARH Kharsiya September 1, 2026
शतरंज एकाग्रता और धैर्य का खेल- राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
CHHATTISGARH RAIGARH August 31, 2026
झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, अवैध क्लीनिकों के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 31, 2026

Popular Post

निर्बाध कोयला उत्पादन, विद्युत आपूर्ति और महत्वपूर्ण अधोसंरचनाओं की सुरक्षा के लिए लिया गया निर्णय
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?