Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रायगढ़ में सड़क सुरक्षा की पहल: स्वास्थ्य शिविर और यातायात जागरूकता अभियान का सफल आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
निर्बाध कोयला उत्पादन, विद्युत आपूर्ति और महत्वपूर्ण अधोसंरचनाओं की सुरक्षा के लिए लिया गया निर्णय
CHHATTISGARH RAIGARH
कानून की जानकारी से सशक्त होंगी बेटियां, पोता में लगा विधिक जागरूकता शिविर
CHHATTISGARH sakti
खरसिया जनपद पंचायत की दूसरी मंजिल से गिर रहा छत का प्लास्टर, कमरों में टपक रहा पानी; मेन गेट तक करवाना पड़ा बंद
CHHATTISGARH Kharsiya
शतरंज एकाग्रता और धैर्य का खेल- राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
CHHATTISGARH RAIGARH
झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, अवैध क्लीनिकों के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

रायगढ़ में सड़क सुरक्षा की पहल: स्वास्थ्य शिविर और यातायात जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu January 23, 2025 CHHATTISGARH
Share
2 Min Read

एनएच पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर का हाईवे के वाहन चालकों ने उठाया भरपूर लाभ

रायगढ़, 23 जनवरी 2025। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत रायगढ़ जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल की गई। एसपी श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन और एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम तथा ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में रायगढ़ यातायात पुलिस ने ग्राम जोरापाली स्थित एनएच-49 पर वाहन चालकों के लिए नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग रायगढ़, प्रतिष्ठित संस्थाएं ओ.पी. फोर्टिस जिंदल हॉस्पिटल, संजीवनी हॉस्पिटल, सिद्धेश्वर हॉस्पिटल, रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर, टाइटन वन प्लस एवं एनएसएस के वालंटियर्स ने सहयोग प्रदान किया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य भारी वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित करना था। शिविर में 374 से अधिक वाहन चालकों ने भाग लिया। इस दौरान चालकों को स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र जांच, और यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
सभी वाहन चालकों का ब्लड प्रेशर, सामान्य स्वास्थ्य और नेत्र जांच की गई। जिन चालकों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई, उन्हें रोटरी क्लब द्वारा निशुल्क चश्मा वितरित किया गया। परीक्षण के बाद, जरूरतमंद चालकों को दवाइयां और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिए गए।
एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम, ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह और टीआई अनुरंजन लकड़ा ने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर सतर्कता बरतने के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।
इस आयोजन ने न केवल वाहन चालकों को उनके स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण का लाभ प्रदान किया, बल्कि उन्हें सड़क सुरक्षा के महत्व से भी अवगत कराया। यह पहल रायगढ़ जिले में सुरक्षित यातायात व्यवस्था और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में विशेष प्रयास है।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान ऐसे आयोजनों का उद्देश्य सभी नागरिकों को सड़क पर जिम्मेदारी और सतर्कता से वाहन चलाने के लिए प्रेरित करना है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu January 23, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article नगर पंचायत सरसीवा और पवनी के प्रशासक बने तहसीलदार
Next Article अवैध शराब के खिलाफ जारी विशेष अभियान: शहर के तीन थाना क्षेत्र में अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई, महिला समेत चार गिरफ्तार

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

निर्बाध कोयला उत्पादन, विद्युत आपूर्ति और महत्वपूर्ण अधोसंरचनाओं की सुरक्षा के लिए लिया गया निर्णय
CHHATTISGARH RAIGARH September 1, 2026
कानून की जानकारी से सशक्त होंगी बेटियां, पोता में लगा विधिक जागरूकता शिविर
CHHATTISGARH sakti September 1, 2026
खरसिया जनपद पंचायत की दूसरी मंजिल से गिर रहा छत का प्लास्टर, कमरों में टपक रहा पानी; मेन गेट तक करवाना पड़ा बंद
CHHATTISGARH Kharsiya September 1, 2026
शतरंज एकाग्रता और धैर्य का खेल- राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
CHHATTISGARH RAIGARH August 31, 2026
झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, अवैध क्लीनिकों के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 31, 2026

Popular Post

निर्बाध कोयला उत्पादन, विद्युत आपूर्ति और महत्वपूर्ण अधोसंरचनाओं की सुरक्षा के लिए लिया गया निर्णय
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?