Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: साइबर सेल को 130 गुम मोबाइलों को ढूंढने में मिली बड़ी सफलता
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
बाल कृष्ण की चंचलता से दुर्गा ताण्डव तक, दीक्षा रथ ने रचा ओडिसी का रंग
CHHATTISGARH RAIGARH
सामाजिक समाघात आकलन रिपोर्ट में फर्जी हस्ताक्षर का आरोप, मचा हड़कंप
CHHATTISGARH
अभियान संवेदना” का असर: तमिलनाडु से सकुशल बरामद हुई लापता 18 वर्षीय युवती, दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: मुख्य मार्ग पर मारपीट और गाली-गलौज के मामले में 7 नामजद आरोपियों पर FIR
CHHATTISGARH RAIGARH
गणेश विसर्जन की आड़ में हुल्लड़बाजी, महिलाओं से अभद्रता का आरोप; मोहल्लेवासियों ने कोतवाली में की लिखित शिकायत।
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

साइबर सेल को 130 गुम मोबाइलों को ढूंढने में मिली बड़ी सफलता

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu January 17, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

मुंगेली, 17 जनवरी 2025// साइबर सेल मुंगेली को 130 नग गुम मोबाइलों को ढूंढने में बड़ी सफलता मिली है। कलेक्टर श्री राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने थाना सिटी कोतवाली में करीब 20 लाख रूपए के 130 नग बरामद मोबाईल को उसके वास्तविक मालिकों को सौंपा और बधाई दी। कलेक्टर ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले में अच्छा काम हो रहा है। उन्होंने साइबर सेल को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि इससे मुंगेली पुलिस की विश्वसनीयता और बढ़ी है। आज के समय में अधिकतम अपराध साइबर के माध्यम से हो रहे हैं, इसलिए लोगों को जागरूक और सतर्क रहना जरूरी है। कोई भी चीज एक बार गुम हो जाती है, तो हम उसके मिलने की उम्मीद छोड़ देते हैं, लेकिन जब वह मिल जाए तो, खुशी दुगुनी हो जाती है। मोबाइल उपयोगकर्ता सभी सुरक्षा नियमों का जरूर पालन करें। सही जगह से मोबाइल खरीदें और आवश्यक दस्तावेजों को सम्हाल कर रखें।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शासन द्वारा गुम मोबाईल को ट्रेस करने के लिए CEIR Online Portal (https://www.ceir.gov.in) संचालित किया जा रहा है, जिसमें नागरिक अपने गुम हुए मोबाइल की ऑनलाईन शिकायत दर्ज कराकर उसे ब्लॉक करा सकते हैं। पोर्टल पर दर्ज गुम मोबाइल की शिकायत घटना क्षेत्र अनुसार साइबर सेल एवं थाना के पोर्टल पर फॉरवर्ड की जाती है, जिस पर ट्रेसिबिलिटि डेटा प्राप्त कर पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जाती है। खोई हुई चीज मिलने पर ज्यादा खुशी मिलती है। आईएमईआई नंबर अपने पास सम्हाल के रखें। पुलिस द्वारा साइबर अवेयरनेस से बेहतर काम हो रहा है। पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध की प्रकृति एवं खतरे के विषय में जानकारी दी और डिजिटल अरेस्ट, डॉट एपीके फाईल, सेक्सटॉर्शन, मोबाइल हैकिंग इत्यादि के बारे में बताया। उन्होंने साइबर अपराध घटित होने पर तत्काल इसकी शिकायत साइबर हेल्पलाईन नंबर 1930 पर कॉल करके, ऑनलाईन पोर्टल पर लॉगिन करके या फिर अपने नज़दीकी थाना जाकर शिकायत दर्ज कराने समझाईश दी।
बता दें कि ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से मुंगेली पुलिस को बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसके पश्चात मोबाइल रिकव्हरी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी मुंगेली श्री सालिक राम घृतलहरे के पर्यवेक्षण में टीम गठित किया गया। निरीक्षक संजय सिंह प्रभारी साइबर सेल के नेतृत्व में टीम द्वारा लगातार खोजबीन कर एक्टिव हुए मोबाइलों में से 130 नग मोबाइल जिनकी अनुमानित कीमत 20 लाख रूपये हैं जिन्हे बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायपुर, बलौदाबाजार, बेमेतरा, कवर्धा जिला तथा दीगर राज्य उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, उड़ीसा से रिकवर कर किया गया और उनके वास्तविक मालिकों को वापस लौटाकर उन्हें नव-वर्ष का तोहफा दिया गया। इस दौरान मोबाईल मालिकों में खुशी का माहौल था। सभी ने पुलिस प्रशासन और सायबर सेल के कार्य की सराहना की और आभार जताया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu January 17, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article जब गलत काम नहीं किया तो डरे नहीं, साइबर क्राइम से बचने लुभावने फोन कॉल की शिकायत करें नजदीकी थाने में – कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह
Next Article कोसीर के हरीश ट्रेडर्स से 30 क्विंटल अवैध धान जप्त

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

बाल कृष्ण की चंचलता से दुर्गा ताण्डव तक, दीक्षा रथ ने रचा ओडिसी का रंग
CHHATTISGARH RAIGARH September 22, 2026
सामाजिक समाघात आकलन रिपोर्ट में फर्जी हस्ताक्षर का आरोप, मचा हड़कंप
CHHATTISGARH September 22, 2026
अभियान संवेदना” का असर: तमिलनाडु से सकुशल बरामद हुई लापता 18 वर्षीय युवती, दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 22, 2026
वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: मुख्य मार्ग पर मारपीट और गाली-गलौज के मामले में 7 नामजद आरोपियों पर FIR
CHHATTISGARH RAIGARH September 22, 2026
गणेश विसर्जन की आड़ में हुल्लड़बाजी, महिलाओं से अभद्रता का आरोप; मोहल्लेवासियों ने कोतवाली में की लिखित शिकायत।
CHHATTISGARH RAIGARH September 22, 2026

Popular Post

बाल कृष्ण की चंचलता से दुर्गा ताण्डव तक, दीक्षा रथ ने रचा ओडिसी का रंग
CHHATTISGARH RAIGARH
सामाजिक समाघात आकलन रिपोर्ट में फर्जी हस्ताक्षर का आरोप, मचा हड़कंप
CHHATTISGARH
अभियान संवेदना” का असर: तमिलनाडु से सकुशल बरामद हुई लापता 18 वर्षीय युवती, दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: मुख्य मार्ग पर मारपीट और गाली-गलौज के मामले में 7 नामजद आरोपियों पर FIR
CHHATTISGARH RAIGARH
गणेश विसर्जन की आड़ में हुल्लड़बाजी, महिलाओं से अभद्रता का आरोप; मोहल्लेवासियों ने कोतवाली में की लिखित शिकायत।
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?